नारनौंद विधानसभा में लोहारी राघो व सिंधड़ में हर्बल पार्क समेत इन पांच प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी
हिसार/नारनौंद। नारनौंद विधानसभा क्षेत्र वासियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ने क्षेत्र के लिए पॉंच अहम प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है इन पर लगभग 23 करोड़ रूपए खर्च होंगे। वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि इनमें गांव लोहारी राघो व सिंधड़ में हर्बल पार्क समेत तीन अन्य बड़े प्रोजेक्ट हैं। गांव पेटवाड़ में पेयजल और सिवरेज उपलब्ध करवाने के लिए प्रोजेक्ट को मंजूरी प्रदान की गई है, इस पर करीब 15 करोड़ 85 लाख का खर्च आएगा। प्रोजेक्ट पूरा होने पर जहॉं ग्रामीणों को शुद्ध पेय जल मिल सकेगा वहीं सिवरेज की वजह से गॉंव को कीचड और गंदगी से भी निजात मिलेगी। गांव लोहारी राघो में हर्बल पार्क के निर्माण को मंजूरी दी गई है जिस पर करीब एक करोड 12 लाख रू का खर्च प्रस्तावित है। इसके अलावा गांव सिंधड़ के लिए हर्बल पार्क के निर्माण की मंजूरी दी गई है। इस पार्क पर 1 करोड़ 91 लाख रू खर्च होंगे. इसके साथ ही गॉंव में प्राईमरी हैल्थ सेंटर का निर्माण भी किया जाएगा। इस पर करीब साढे तीन करोड़ का खर्च होगा। कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि गॉंव नाडा में सब हैल्थ सैंटर का निर्माण किया जाएगा. इसके लिए 40 लाख रू मंजूर किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी प्रोजैक्ट्स की टैंडर प्रक्रिया को जल्दी पूरा करवाकर इनका निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। वित्त मंत्री ने बताया कि पिछले पॉंच वर्ष में हरियाणा सरकार ने नारनौंद क्षेत्र के विकास पर पूरा ध्यान दिया है। क्षेत्र में चार सरकारी कॉलेज, आईटीआई, अस्पताल, पेयजल और सड़कों के निर्माण के अलावा जन के कल्याण के अनेक कार्य किए गए हैं।
यह भी पढ़ें...
इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो
कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी
दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
https://lohariraghohisar.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

