- चमचमाती ट्राफियां व पुरस्कार पाकर खिल उठे प्रतिभावान विद्यार्थियों के चेहरे
- तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा पंडाल
संदीप कम्बोज/राजेश भ्याना
लोहारी राघो। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारी राघो के उन सभी होनहारों का भी सम्मान किया गया जिन्होंने गत तीन वर्षों में 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, गाँव तथा अपने माँ-बाप का नाम रोशन किया। (These-talented-people-of-Government-Senior-Secondary-School-Lohari-Ragho-got-the-honor-today) इसी साल के बोर्ड नतीजों में विद्यालय के 27 बच्चों ने मेरिट में जगह बनाई है जो कि विद्यालय की एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। विद्यालय के बच्चों का बेहतरीन प्रदर्शन, चमचमाती ट्राफियां और तालियों से गूंजता आसमान यह बता देने के लिए काफी था कि सरकारी स्कूल अब किसी भी तरह से प्राइवेट स्कूलों से पीछे नहीं हैं। होनहार विद्यार्थियों को विद्यालय प्राचार्य सतेंद्र नेहरा तथा गाँव के गणमान्य जनोें ने चमचमाती ट्राफियां तथा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में वर्ष 2021-22 की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 500 में से 476 अंक (95.2 फीसद) हासिल करने वाली शीनू पुत्री कर्मबीर, 471 अंक (94.2 फीसद) हासिल करने वाली ज्योति पुत्री विनोद, 457 अंक (91.4 फीसद) हासिल करने वाले शंकी पुत्र राजकुमार, 456 अंक (91.2 फीसद) हासिल करने वाली संगीता पुत्री रामफल शामिल रहे। इसके अलावा 10+2 में 80 फीसद से ज्यादा अंक हासिल कर मेरिट में आने वाले आशीष पुत्र कृष्ण, ममता पुत्री कश्मीरी लाल, शिवा पुत्र संजय, सतीश पुत्र बंसी लाल, सपना पुत्री कृष्ण कुमार, कविता पुत्री राजबीर, प्रीति पुत्री राजबीर, गौरव पुत्र हरबंस लाल को चमचमाती ट्राफियां प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं वर्ष 2021-22 की हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 500 में से 465 (93 फीसद) अंक हासिल करने वाले साहिल पुत्र चांदी राम, 450 (90 फीसद) अंक हासिल करने वाले आशु पुत्र धर्मदास को गाँव के गणमान्यजनों ने ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अलावा 10वीं कक्षा में 80 फीसद से ज्यादा अंक हासिल करने वाले दक्षदेव पुत्र धर्मदास, मुस्कान पुत्री वीरभान, सोमनाव पुत्र सतीश कुमार, सोनिया पुत्री रामधारी, उषा पुत्री जयसिंह, तन्नु पुत्री राजेंद्र कुमार, सोनम पुत्री गुरनाम, सुरेश पुत्र जयसिंह तथा प्रिंस पुत्र मोहन पाल को भी चमचमाती ट्राफियां प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन साल से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारी राघो का 12वीं का परिणाम 100 फीसद रहा है। वर्ष 2019-20 में विद्यालय के 3 विद्यार्थियों ने जहां 90 फीसद से ज्यादा अंक हासिल किए थे वहीं 11 विद्यार्थियों ने 80 फीसद से अधिक तो 10 विद्यार्थियों ने 70 फीसद से ज्यादा अंक हासिल कर विद्यालय तथा गाँव का नाम रोशन किया। वर्ष 2020-21 के नतीजों में विद्यालय के 9 विद्यार्थियों ने 90 फीसद से ज्यादा, 16 विद्यार्थियों ने 80 फीसद से अधिक तो 10 विद्यार्थियों ने 70 फीसद से ज्यादा अंक हासिल किए। बीते साल 2021-22 के नतीजों में विद्यालय के 4 विद्यार्थियों ने 90 फीसद से ज्यादा, 8 विद्यार्थियों ने 80 फीसद से अधिक तो 23 विद्यार्थियों ने 70 फीसद से ज्यादा अंक हासिल कर विद्यालय तथा गाँव का नाम रोशन किया जिन्हें आज गाँव के गणमान्यजनों ने ट्राफियां तथा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं वर्ष 2021-22 के 10वीं कक्षा के परिणाम में 90 फीसद से अधिक अंक हासिल करने वाले 2, 80 फीसद से अधिक अंक हासिल करने वाले 10 तथा 70 फीसद से ज्यादा अंक हासिल करने वाले 18 विद्यार्थियों को भी विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया। पुरस्कार तथा ट्राफियां पाकर सभी होनहारों के चेहरे खिल उठे तथा उन्होंने विद्यालय प्राचार्य तथा अपने गुरुजनों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर गाँव के गणमान्य जनों ने बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय स्टाफ के प्रयास की तहे दिल से सराहना की तथा विद्यालय प्राचार्य सतेंद्र नेहरा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन विद्यालय के इतिहास प्रवक्ता जितेंद्र चावला कर रहे थे। विद्यालय प्रबंधन ने गाँव के गणमान्यजनों को स्मृति चिह्न भी प्रदान किए गए। प्रवक्ता जितेंद्र चावला ने आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान गाँव के कई गणमान्यजनों ने भी अपने विचार रखे।इस अवसर पर नंद किशोर चावला, देसराज कम्बोज, कृष्ण नंबरदार, रत्तन लाल बड़गुजर, सतपाल गिनोत्रा नंबरदार, सोमनाथ संभरवाल, नंबरदार रमेश कम्बोज, पंच राजेश भ्याना, राम कम्बोज, निवर्तमान व पूर्व सरपंच, पंच, नंबरदार, ब्लॉक समिति सदस्य, विद्यालय प्रबंधन कमेटी के प्रधान समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ, बच्चे व भारी तादाद में ग्रामीण मौजूद रहे।
अगले साल लाएंगे इससे भी बेहतर परिणाम : प्राचार्य सतेंद्र नेहरा
प्राचार्य सतेंद्र नेहरा ने उदाहरण देते हुए बताया कि 3 साल पहले जब उन्होंने लोहारी राघो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य का कार्यभार संभाला था तो ग्रामीणों को बेहतर परीक्षा परिणाम का आश्वासन दिया था। विद्यालय स्टाफ की मेहनत रंग लाई और पिछले 3 साल से ही विद्यालय की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जबरदस्त रहा है। बीते साल भी 10वीं व 12वीं के 27 बच्चों ने बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट हासिल कर विद्यालय, अपने माँ-बाप तथा गाँव का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय की इस उपलब्धि में स्टाफ के साथ-साथ ग्रामीणों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों व विद्यालय स्टाफ की हौसला आफ्जाई करते हुए ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि अगले साल इससे भी बेहतरीन परिणाम लाने के प्रयास किए जाएंगे।
बच्चों की इन प्रस्तुतियों ने बांधा समां, खूब बही देशभक्ति की बयार
आजादी के अमृत महोत्सव की शुभ बेला के अवसर पर लोहारी राघो स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में देशभक्ति की इस कदर बयार बही कि पूरा पंडाल ही देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों की प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि पूरे कार्यक्रम के दौरान आसमान तालियों की गड़गड़हाहट से गुंजता रहा। सबसे पहले रजनी, मुस्कान, साक्षी तथा सीमा द्वारा वैल्कम गीत ‘झूम-झूम हर कली’ की प्रस्तुति ने हर किसी का मन मोह लिया। तत्पश्चात कक्षा 8वीं की दिव्या द्वारा गाया गया ‘ऐ वतन मेरे आबाद रहे तू’ हर किसी के दिल को छू गई। नेहा, रिया, मुस्कान व साक्षी द्वारा प्रस्तुत ‘बेटी क्या मुस्कान नहीं’ ने बेटी बचाओ का ऐसा संदेश दिया कि हर कोई भाव विभोर हो उठा। कक्षा नौवीं की अन्नू द्वारा प्रस्तुत ‘पहले आली हवा रही ना पहले आला पानी’ ने सबसे ज्यादा तालियां बटोरी तथा इस गीत से प्रसन्न होकर गाँव के गणमान्यजनों ने बेटी अन्नू को इनाम देकर हौसला आफ्जाई की। इसके अलावा अंकित ने ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’, तन्नू ने ‘हम हार मानने वाले इंसान नहीं हैं’, दीक्षा ने कविता ‘मेरा देश’, रामलीला के हास्य कलाकार वेद चांदना ने ‘आए विद्या मंदिर में दया-मेहर वाले’, पूनम, सपना तथा तमन्ना द्वारा प्रस्तुत केसरी गीत ने भी खूब वाहवाही बटोरी। इसके अलावा विद्यालय के इतिहास प्रवक्ता जितेंद्र चावला ने ‘पहचानो हम इंडिया वाले हैं’ की शानदार प्रस्तुति से हिन्दुस्तान की ताकत का इस कदर बखान किया कि पंडाल तालियों की गड़गड़हाहट से गूंजाएमान हो उठा।
![]() |
| लोहारी राघो। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित भारतीय स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी तथा ग्रामीण। फोटो : भ्याना डिजिटल स्टूडियो |
History of Lohari Ragho : पहली बार पढ़ें पहली मानव सभ्यता के अवशेषों पर आबाद हड़प्पाकालीन ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का संपूर्ण इतिहास
इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो
कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी
दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें











