Type Here to Get Search Results !

लोहारी राघो TV

LIVE
Lohari Top
लोहारी राघो में फिर उठी मनरेगा घोटाले की सड़ांध, सुर्खियों में आया लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 ! गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानी राजनीति के जाम में फंसी राखीगढ़ी तक जाने वाली सड़क, सीएम घोषणा वाला हिसार-जींद हाईवे प्रोजेक्ट 11 साल बाद रद्द लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी

लाइव अपडेट

  • लोहारी राघो Today
  • लोहारी राघो History
  • Gadar Of लोहारी राघो
  • लोहारी राघो Exclusive
  • लोहारी राघो Analysis
  • लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 !
  • लोहारी राघो Crime
  • लोहारी राघो Special
  • लोहारी राघो Sports
  • लोहारी राघो Gram Panchayt
  • लोहारी राघो Ramlila
  • लोहारी राघो Upcoming Events
संदीप कंबोज
BREAKING
Welcome to Harappa Village लोहारी राघो इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर जो छुपाया जा रहा है वही हम दिखाएंगे हम किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ

Lohari Ragho News

Welcome to Harappa Village Lohari Ragho : इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम। देखें गाँव लोहरी राघो की आधिकारिक वेबसाइट — खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर

लोहारी राघो : सरपंच उम्मीदवारों में दो हैं 12वीं पास, बाकी 10 उम्मीदवारों ने पास की है सिर्फ 10वीं, जानें कौन कितना शिक्षित उम्मीदवार

  • पंच उम्मीदवारों में वार्ड-9 से निशा पत्नी विरेंद्र सिंह है ग्रेजुएट
  • नोमिनेशन फार्म में उम्मीदवारों द्वारा स्वंय बताई गई है यह जानकारी

संदीप कम्बोज

लोहारी राघो। गाँव लोहारी राघो के लिए दुर्भाग्य की बात इससे ज्यादा कोई और नहीं हो सकती क्योंकि इस बार गाँव को कोई उच्च शिक्षित सरपंच नहीं मिलने वाला है। सरपंच पद के लिए जिन 12 उम्मीदवारों ने ताल ठोंकी है, उनमें से एक भी ग्रेजुएट या इससे ज्यादा शिक्षित नहीं है। मात्र दो सरपंच उम्मीदवार लछमन दास कलंदरी मंगल जांगड़ा पुत्र रामकुमार जांगड़ा 12वीं पास हैं जबकि अन्य सभी 10 सरपंच उम्मीदवार सिर्फ 10वीं पास हैं। यह हम नहीं कह रहे बल्कि यह खुद सरपंच उम्मीदवारों ने अपने नोमिनेशन फार्म में शिक्षा के कॉलम में कहा है। हालांकि लछमन दास कलंदरी ने अपने नोमिनेशन फोर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता भूलवश 10वीं ही बताई है लेकिन सत्य यह है कि वे 12वीं उतीर्ण हैं। सभी सरपंच उम्मीदवारों ने अपने नोमिनेशन में अपनी जो शिक्षा बताई है, उसमें एक भी उम्मीदवार ने स्कूली शिक्षा से ज्यादा पढ़ाई नहीं की है। वैसे लोहारी राघो पंचायत चुनाव में इस बार सरपंच पद के लिए कुल 18 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है जिनमें से 6 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापिस ले लिए। मजेदार बात यह है कि जिन 6 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापिस लिए हैं, उनकी अधिकतम शैक्षणिक योग्यता भी मात्र 10वीं ही है। गाँव लोहारी राघो के लिए बड़ी हैरानी व ताज्जुब की बात है कि पंचायत चुनाव में सरपंच पद के लिए इस बार एक भी उच्च शिक्षित उम्मीदवार नहीं है। वैसे गाँव लोहारी राघो को शिक्षितोें का गाँव कहा जाता है लेकिन सवाल उठता है कि क्या गाँव के शिक्षित लोगों को राजनीति में दिलचस्पी नहीं है या फिर वे जान-बूझकर इसमें आना नहीं चाहते। जब तक शिक्षित लोग राजनीति में आकर गाँव की चौधर स्वंय अपने हाथों में नहीं लेंगे तब तक गाँव का बंटाधार होता रहेगा। क्योंकि शिक्षा के बिना कुछ भी संभव नहीं है। सरकार ने भले ही पंचायत चुनाव के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं निर्धारित की है लेकिन मात्र एक 10वीं पास उम्मीदवार गाँव का विकास करवा दे, ऐसा असंभव है। क्योंकि आजकल ग्राम पंचायतों का सारा काम आनलाईन है और ज्यादातर अंग्रेजी भाष में है। जिसे मात्र 10वीं पास उम्मीदवार आसानी से नहीं समझ सकता। सरकार ने तो भले ही शैक्षणिक योग्यता कम रखकर यह गलती कर दी है लेकिन अब असल जिम्मेदारी ग्रामीणों के कंधों पर है कि वे अपने गाँव में उच्च शिक्षित उम्मीदवार को ही गाँव की कमान सौंपें न कि ऐसे उम्मीदवारों को जो कम शिक्षित होने के साथ ही नशेड़ी, सुल्फेड़ी, गांजेड़ी व दारूबाज हैं। यह कम शिक्षा का ही परिणाम है कि पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों द्वारा गाँव में दारु का खुला लंगर चलाया जा रहा है। इसलिए ग्रामीणों को चाहिए कि ऐसे दारुबाजों व सुल्फेड़ियों को वोट की चोट से बाहर का रास्ता दिखाएं।

पंच उम्मीदवारों में 7 उम्मीदवार 12वीं तो 20 उम्मीदवार हैं 10वीं पास
मेंबर यानि पंच पद के उम्मीदवारों की बात करें तो इस बार के पंचायत चुनाव में 13 वार्डों में कुल 33 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इन 33 उम्मीदवारों में से सिर्फ एक ही पंच पद के उम्मीदवार ग्रेजुएट हैं जो कि वार्ड नंबर-9 से निशा पत्नी विरेंद्र सिंह हैं। इसके अलावा पंच के 7 उम्मीदवार 12वीं पास, 20 उम्मीदवार 10वीं पास, 2 उम्मीदवार 8वीं पास तो 3 उम्मीदवार पांचवीं पास हैं। 

ये हैं सरपंच पद के उम्मीदवार व उनकी शैक्षणिक योग्यता (सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार)


    ये हैं पंच पद के उम्मीदवार व उनकी शैक्षणिक योग्यता (सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार) 













 

यह भी पढ़ें...

जानें क्या है रोघी खाप का इतिहास : लोहारी राघो के इस ऐतिहासिक पीपल के नीचे होता था 24 गाँवों की महापंचायत का आयोजन, लिए जाते थे सांझे फैसले, यहीं था सैकड़ों साल पुराना ऐतिहासिक रोघी खाप चबुतरा 

History of Lohari Ragho : पहली बार पढ़ें पहली मानव सभ्यता के अवशेषों पर आबाद हड़प्पाकालीन ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का संपूर्ण इतिहास  

 4 हजार साल से भी पुराना है लोहारी राघो का इतिहास, पढ़ें गाँव लोहारी राघो की संपूर्ण कहानी, इतिहास भाग-1

 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो में आजाद हिन्दुस्तान के सबसे पहले नंबरदार, सरपंच से भी बढ़कर थी इनकी पॉवर, जानें कौन थे ये शख्स, पढ़ें लोहारी राघो की सबसे खास शख्सिहत की पूरी कहानी  

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो के सबसे पहले सरपंच, 1952 में विनोद भ्याना के दादा रामलाल भ्याना को हराकर हासिल की थी सरपंच की कुर्सी, पढ़ें पहले पंचायत चुनाव की रोचक कहानी

पंचायत चुनाव स्पेशल : जानें लोहारी राघो की पहली महिला सरपंच के बारे में जिन्होंने घर और खेत के साथ-साथ बखूबी संभाली थी ग्राम पंचायत की कमान, पढ़ें दिलचस्प व यादगार कहानी

जानें पिछले 70 साल में 1952 से लेकर 2022 तक लोहारी राघो पर रहा किस-किस सरपंच का राज, यहाँ देखें पूरी लिस्ट 

इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो

कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी

लोहारी राघो रामलीला की सबसे पुरानी व दुर्लभ तस्वीर देख हैरान रह जाएंगे आप, वर्ष 1950 में रामलीला के दौरान ली गई थी यह तस्वीर

 रामलीला SPECIAL : रावण के किरदार ने दिलाई थी विधायक विनोद भ्याना को खासी पहचान, दमदार अभिनय व धमाकेदार अंदाज के आज भी कायल हैं दर्शक

ऐतिहासिक : जब रावण के किरदार में नजर आए थे विधायक विनोद भ्याना, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की यादगार कहानी 

 दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल

 रामलीला : इस महान कलाकार ने लोहारी राघो की पहली रामलीला में भी निभाया था किरदार, सम्मान पाकर छलक आए खुशी के आंसू

कभी लोहारी राघो की शान थी कृष्ण लीला मंचन, 40 साल तक चली भव्य कृष्ण लीलाएं, जन्माष्टमी स्पेशल में पहली बार देखें लोहारी राघो कृष्ण लीला ड्रामा की दुर्लभ तस्वीरें

 

ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें 

 https://lohariraghonews.blogspot.com/

लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें  

https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg

लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें  

https://www.facebook.com/groups/lohariragho

 लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें 

https://www.instagram.com/lohariragho/

लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें

https://twitter.com/LohariRagho

लोहारी राघो को 
pinterest पर फोलो करें

https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/

लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KZgDG5UKNuB5Ke24EdeZnj

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Body

Sandeep Kamboj

Sandeep Kamboj

"मैं संदीप कंबोज, लोहारी राघो की मिट्टी का एक छोटा सा अंश हूँ। मेरा उद्देश्य पत्रकारिता और ब्लॉगिंग के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध विरासत, विशेषकर हड़प्पा कालीन इतिहास को जीवंत रखना है। मेरा मानना है कि हमारी जड़ें जितनी गहरी होंगी, भविष्य का वृक्ष उतना ही विशाल होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं आपको अपने गाँव के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक बदलावों की यात्रा पर ले जाना चाहता हूँ।"

Hollywood Movies

🔔 खबरदार भारत

ब्रेकिंग न्यूज़ और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए Notifications Allow करें



अभी नहीं