प्रवीन खटक
लोहारी राघो। पंचायत चुनाव के लिए चुनावी रण पूरी तरह से सजकर तैयार है और असल तस्वीर भी अब लगभग पूरी तरह से साफ हो चुकी है क्योंकि सभी उम्मीदवार अब आमने-सामने हैं। जिला परिषद वार्ड-नंबर-29 में अब मुकाबला दिलचस्प होता दिखाई दे रहा है। वार्ड-29 में गाँव लोहारी राघो से 3 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं और सभी वार्ड के गाँवों में जनसंपर्क अभियान व डोर-टू-डोर प्रचार-प्रसार कर अपनी जीत के लिए वोटों की अपील कर रहे हैं। गाँव लोहारी राघो से जो तीन उम्मीदवार हैं उनमें मुख्यत: दीपक लोहारी, रत्तन लाल बड़गुजर तथा पूर्व जिला पार्षद जिले सिंह हैं। जिला परिषद की जंग में मुख्यत: उसी उम्मीदवार की जीत होती है जो ज्यादा वोटरों वाले बड़े गाँव से होता है जैसे कि पिछली बार का जिला पार्षद भी गाँव लोहारी राघो से ही चुना गया था। वार्ड नंबर-29 के गाँव लोहारी राघो, गढ़ी अजीमा तथा मोठ की बात की जाए तो यहां दीपक लोहारी को भरपूर समर्थन मिल रहा है। दीपक लोहारी को गाँव लोहारी में उनके समस्त धानक समाज समेत गाँव की समस्त बिरादरियों का खुला समर्थन है। कोई भी बिरादरी ऐसी नहीं जो दीपक बड़गुजर के साथ न हो। अब फिलहाल वर्षों से गाँव लोहारी राघो की दिलो जान से सेवा करते आ रहे गाँव के प्रमुख समाजसेवी सर्वजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर चावला तथा टेकचंद कम्बोज ने आज दीपक लोहारी को खुला समर्थन देकर विजयी भव के आशीर्वाद से नवाजा है। यहां बता दें कि गाँव लोहारी राघो समेत वार्ड-29 के अनेक गाँवों में नंद किशोर चावला के हजारों समर्थक व प्रशंसक हैं जिससे वार्ड में हवा का रुख अब बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। इस अवसर पर भारी तादाद में ग्रामीण मौजूद रहे।
दीपक लोहारी की जीत के लिए एकजुट हो जाएं लोहारी राघो समेत सभी गाँवों के ग्रामीण : नंदकिशोर
आज सांय दीपक लोहारी को अपना खुला समर्थन देते हुए नंद किशोर चावला ने कहा कि वे हमेशा विकास और सच की लड़ाई लड़ते आए हैं। दीपक लोहारी में उन्हें ईमानदारी का प्रतिबिंब दिखाई दिया तो उसके साथ दिलो जान से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि दीपक लोहारी युवा है तथा उसमें गाँव समाज के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा है। इसलिए ऐसे युवा को सेवा का मौका जरुर देना चाहिए। लोहारी गाँव के हर युवा व बुजुर्गों, साथियों को दीपक लोहारी की जीत के लिए एकजुट होकर पूरा जोर लगा देना चाहिए। नंद किशोर चावला ने लोहारी राघो समेत वार्ड के समस्त गाँवों के वोटरों से अपील करते हुए कहा कि दीपक लोहारी की जीत वास्तव में गाँव लोहारी राघो की जीत होगी,पूरे वार्ड-29 की जीत होगी। आप सभी जिला परिषद चुनाव में वार्ड के बेतरतीब विकास के लिए दीपक लोहारी को वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाएं।
दीपक कोई भ्रष्टाचार नहीं करेगा, मेरी गारंटी : नंद किशोर चावला
नंद किशोर चावला ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि पार्षद बनने के बाद दीपक कोई भ्रष्टाचार नहीं करेगा यह मैं अपनी तरफ से सभी को आश्वस्त करना चाहता हूँ। यदि सरकार की तरफ से आपके गाँव के लिए 100 रुपए आए हैं तो 100 में से 100 रुपए आपके गाँव पर ही लगेंगे। यह मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ। दीपक की जीत मेरी ही नहीं पूरे गाँव लोहारी राघो की जीत होगी। उन्होेंने ग्रामीणों को अलर्ट करते हुए कहा कि यदि कोई उम्मीदवार शराब, पैसा आदि बांटकर वोट मांग रहा है तो ऐसे उम्मीदवारों को वोट की चोट से सबक जरुर सिखाएं। जो उम्मीदवार आज शराब बांट रहा है, कल को वह आपके गाँव, समाज से नशे की दुकानें कैसे बंद करवाएगा क्योंकि वह खुद लोगों को शराब पिलाकर नशेड़ी बना रहा है। इसलिए 22 नवंबर को बैट बोल वाले निशान के सामने वाला बटन दबाकर दीपक लोहारी को भारी मतों से विजयी बनाएं।
![]() |
लोहारी राघो। जिला परिषद वार्ड नंबर-29 से उम्मीदवार दीपक लोहारी को विजयी भव का आशीर्वाद देते सर्वजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रमुख समाजसेवी नंद किशोर चावला। तस्वीर : प्रवीन खटक |
इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो
कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी
दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

