- नंद किशोर चावला की मांग पर प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायत से मांगी थी जमीन
- पॉवर हाऊस के साथ लगती जमीन पर एक एकड़ 5 कनाल जमीन पर होगा निर्माण
Lohari Ragho Primary Health Center Proposal Approved by Gram Panchayat
संदीप कम्बोज
नारनौंद। गाँव लोहारी राघो में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। सर्वजन समाज पार्टी के अध्यक्ष नंद किशोर चावला की मांग पर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने ग्राम पंचायत लोहारी राघो से गाँव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए जमीन की मांग की थी। इसके लिए ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर स्वास्थ्य विभाग के पास भिजवा दिया है। ग्राम पंचायत ने 33 केवी बिजली घर के साथ लगती शामलात जमीन में से 1 एकड़ 5 कनाल जमीन पर पीएचसी निर्माण के लिए प्रस्ताव पारित करके बीडीपीओ के माध्यम से सरकार के पास भिजवा दिया है। फिलहाल फाईल स्वास्थ्य महानिदेशक के कार्यालय पहुंच चुकी है तथा उस पर जल्द ही इस संबंध में ग्रामीणों को खुशखबरी मिलने वाली है।
उल्लेखनीय है कि नंद किशोर चावला पिछले काफी समय से गाँव में पीएचसी निर्माण की मांग करते आ रहे थे ताकि ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। इसके लिए उन्होंने दर्जनों बार पत्राचार किया था। सर्वजन समाज पार्टी द्वारा जनवरी में दिए गए धरने के दौरान भी मांग पत्र में गांव लोहारी राघो में निर्माण की मांग को प्रमुखता से उठाया था। इसी मांग पत्र के आधार पर प्रदेश सरकार ने अब गांव में पीएचसी निर्माण की प्रक्रिया शुरु कर दी है। नंद किशोर चावला ने पीएचसी के लिए जमीन उपलब्ध करवाए जाने पर ग्राम पंचायत का आभार जताया है साथ ही प्रदेश सरकार से इसका निर्माण जल्द से जल्द शुरु किए जाने की मांग की है।
Haryana Village Health News
Primary Health Center
Lohari Ragho News
Haryana Village News
Rural Health Infrastructure
Gram Panchayat Development
Village Health Center
Healthcare Haryana
यह भी पढ़ें...
लोहारी राघो में फिर मनरेगा घोटाला, फर्जीवाड़ा पकड़ में आने पर मेट को हटाया
लोहारी राघो मनरेगा लूट कांड की कलंक कथा : मेटों ने पार कर दी थी भ्रष्टाचार की सारी हदें
इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो
कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी
दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

