- विभाग की प्राथमिक जांच में सामने आई मजदूरों व मिस्त्रियों की फर्जी उपस्थिति
- मेट को अपनी पोकेट से करना होगा फर्जी उपस्थिति का भुगतान
- पंचायत विभाग के एबीपीओ ने दी जानकारी
- ग्राम सभा की बैठक में मेट को पूरी तरह से निलंबित किए जाने की भी रखी जाएगी मांग
नारनौंद। गाँव लोहारी राघो में मनरेगा घोटाला एक बार फिर सुर्खियों में है। 24 जनवरी से 8 फरवरी तक किए गए मनरेगा कार्य में दूसरे गाँव माजरा के मजदूरों व मिस्त्रीयों की फर्जी हाजिरी लगाने के मामले में पंचायत विभाग ने कड़ा एक्शन लिया है। प्राथमिक जांच में मजूदरों की उपस्थिति में भारी गड़बड़ी पाए जाने के बाद मेट संदीप कांत को तीन माह के लिए हटा दिया गया है। साथ ही गांव में मनरेगा काम पर भी ब्रेक लगा दिया गया है। एबीपीओ नरेंद्र घोड़ेला ने बताया कि प्राथमिक जांच में मेट पर लगाए गए आरोप सही पाए गए। शिकायतकर्ताओं ने जो साक्ष्य उपलब्ध करवाए थे, उनके आधार पर साईट पर काम के दौरान मिस्त्री-मजदूरों की हाजिरी में कई गड़बड़ियां व फर्जीवाड़ा पाया गया। हालांकि समय पर मामला पकड़ में आने के चलते गलतियों को दुरुस्त कर लिया गया। जिन मजदूरों की भी फर्जी हाजिरी लगाई गई है, उसकी पेमेंट विभाग नहीं करेगा, मेट को स्वंय अपनी जेब से उसकी भरपाई करनी होगी। प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर मेट को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। मेट को पूरी तरह से निलंबित करने का अधिकार ग्राम सभा का है जो आगामी बैठक में उक्त मेट के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई कर सकती है। यहां सबसे बड़ा सवाल यह है कि पंचायत विभाग द्वारा मेट के खिलाफ विभागीय कार्रवाई तो कर दी गई लेकिन कानूनी कार्रवाई कब होगी? यह तो कुछ जागरुक ग्रामीणों की मुस्तैदी के चलते मामला पकड़ में आ गया। यदि न आता तो यह घोटाला आगे भी इसी तरह से चलता रहता और सरपंच व मेट मिलकर मनरेगा की यह लूट बदस्तूर जारी रखते। यह तो प्रशासन द्वारा सरासर लिपापोती का मामला लग रहा है। ऐसे घोटालेबाज मेटों को कानून का पाठ पढ़ाया जाना बेहद जरुरी है जिनकी आदत गरीब मजदूरों का हक डकारकर अपने घर भरने की बन चुकी है। जब इस मामले में सरपंच सोनू सरोहा से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
निलंबन, बहाली और फिर घोटाला ! गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, पढ़ें लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानीजानें क्या है पूरा मामला
24 जनवरी 2026 से 8 फरवरी तक गाँव में मनरेगा के तहत कार्य करवाया गया। आरोप है कि इस कार्य में मेट संदीप ने गाँव लोहारी राघो के मजदूर व मिस्त्रीयों को छोड़कर माजरा गाँव के मजदूर व मिस्त्रीयों को काम पर लगाया। आरोप है कि इस काम में गांव के जिन मजदूर-मिस्त्रीयों की हाजिरी लगाई जा रही थी, वह पूरी तरह से फर्जी थी। क्योंकि कई मजदूर सुबह साईट पर हाजिरी लगाकर दिन में अपने काम पर चले जाते थे या गाँव में ताश खेलते थे। कई दिनों में तो हाजिरी 6 मजदूरों की लगाई गई जबकि सुबह की हाजिरी के वक्त फोटो में 5 मजदूर तो शाम के वक्त फोटो में 4 मजदूर ही दिखाए गए।
लोहारी राघो मनरेगा लूट कांड की कलंक कथा : मेटों ने पार कर दी थी भ्रष्टाचार की सारी हदें
मिस्त्रीयों की फर्जी हाजिरी, एक भी दिन नहीं किया काम
ग्रामीण अजय इंदौरा ने इस मामले को लेकर 3 फरवरी 2026 को सीएम विंडो पर शिकायत नंबर सीएमओएफ/एन/2026/011813 दर्ज करवाते हुए इसकी जांच की मांग करते हुए आरोपी मेट व सरपंच के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शिकायत में माजरा गाँव के फर्जी मिस्त्रीयों व मजदूरों के नाम व आईडी सहित मनरेगा साईट पर उपस्थिति का पूरा विवरण दिया गया था। आरोप है कि इन सभी मिस्त्रीयों व मजदूरों की हाजिरी फर्जी लगाई है जो कि एक दिन भी काम पर नहीं आए। फर्जीवाड़े के आरोपों में घिरे मिस्त्रीयों में माजरा गाँव के लख्मी, संजय, रमेश, सीताराम व कृष्ण हैं। इसके अलावा माजरा गांव के जिन मनरेगा मजदूरों को काम पर लगाया गया था उनमें रीना,सुमन,होशियार, दर्शन,सोनिया,चांदीराम, सुरेंद्र,रामकेस, सुमेर सिंह, रामफल व विनोद हैं।
पहले भी भ्रष्टाचार में सस्पेंड हो चुका यह मेट
ग्रामीणों का आरोप है कि यह सारा घपला सरपंच और मेट मिलीभगत करके कर रहे थे। क्योंकि मेट पर ग्राम पंचायत पहले से ही मेहरबान है। इस मेट को वर्ष 2019 में भी मनरेगा घोटाले में 6 लाख से भी अधिक के फर्जीवाड़े में सस्पेंड किया जा चुका है। ग्राम पंचायत ने 2023 में दोबारा फिर भ्रष्टाचार में लिप्त इस मेट को लगा लिया। नतीजन फिर से गाँव की मनरेगा में भ्रष्टाचार हो गया। क्या ग्राम पंचायत को पूर्व में हुए मनरेगा घोटाले को ध्यान में रखते हुए भ्रष्टाचार के आरोपी इस मेट को दोबारा से रखना चाहिए था। यह ग्राम पंचायत की घोर लापरवाही है या फिर भ्रष्टाचार का माल मिल बांट कर खाने की परंपरा।
Lohari Ragho News
MNREGA Scam Haryana
Hansi MNREGA Fraud
मनरेगा घोटाला हांसी
Lohari Ragho MNREGA Case
Haryana Rural News
MNREGA Fraud Case
Hansi Village News
Lohari Ragho News History of Lohari Ragho Sandeep Kamboj Journalist, today news lohari ragho, lohari ragho latest news
यह भी पढ़ें...
लोहारी राघो मनरेगा लूट कांड की कलंक कथा : मेटों ने पार कर दी थी भ्रष्टाचार की सारी हदें
इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो
कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी
दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
