- गांव की धरती पर रखी गई ज्ञान के मंदिर की नींव, डिजिटल पुस्तकालय से शिक्षा क्रांति का शुभारंभ
- ग्राम पंचायत ने दी जमीन, कमेटी ने लड्डू बांटकर मनाई खुशी
- 6 माह में तैयार होगी आधुनिक सुविधाओं से लैस लाइब्रेरी
- कमेटी ने सरपंच सोनू सरोहा व ग्राम पंचायत का जताया आभार
Construction of Dr Ambedkar Hi TechLibrary begins at lohari ragho
संदीप कम्बोज
लोहारी राघो। गांव लोहारी राघो शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए माडल गांव बनने जा रहा है। शनिवार को गाँव स्थित मोठ रोड पर हाईटेक व डिजिटल डॉ. अंबेडकर लाइब्रेरी के निर्माण कार्य की विधिवत शुरूआत हो गई। ग्रामीणों ने इसे गाँव के लिए शिक्षा क्रांति का शुभारंभ बताया। ग्राम पंचायत द्वारा लाइब्रेरी के लिए जमीन उपलब्ध करवाए जाने के बाद शनिवार को लाइब्रेरी कमेटी के सदस्यों ने खुशी का इजहार करते हुए लड्डू बांटे और सरपंच सोनू सरोहा व समस्त ग्राम पंचायत का तहेदिल से आभार व्यक्त किया। कमेटी सदस्य गुलशन कुमार व सोमनाथ सम्बरवाल ने बताया कि यह लाइब्रेरी ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का नया केंद्र बनेगी। यहां विद्यार्थियों के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को दोहरा लाभ मिलेगा। कमेटी सदस्यों ने सरपंच सोनू सरोहा व ग्राम पंचायत का जमीन उपलब्ध करवाने पर धन्यवाद किया और ग्रामीणों से लाइब्रेरी निर्माण हेतु बढ़-चढ़कर आर्थिक सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर सरपंच सोनू सरोहा, गुलशन कुमार, जोगराज नंबरदार व सोमनाथ संबरवाल, अजमेर सिंह, मनोज, राममेहर छाछिया, जसवंत सिंह, हरिकिशन उर्फ राजू, मनजीत, जसविंदर सिंह, हरजीत सिंह, संदीप कम्बोज, ईश्वर सिंह, डॉ. संदीप, विजय मिस्त्री, सुरेंद्र बडेसरा, कुलदीप संबरवाल, डॉ. सतीश बडेसरा, राकेश सम्बरवाल, दारा सिंह मुंडा, संदीप बडेसरा, भरत सिंह बडेसरा, संजय भ्याना, राम कम्बोज, उजाला राम, जयप्रकाश नाई, अजय खुराना, अनिल शर्मा, रघुबीर सिंह, जगदीश चंद्र संबरवाल, रामफल बडेसरा, राजकुमार, रामकिशन, राजेंद्र व्यापारी, राजबीर सिंह, सुरेश बडेसरा, सरदारा सिंह बडेसरा व बिरी धानक समेत भारी तादाद में गाँव के गणमान्यजन व ग्रामीण मौजूद रहे।
6 माह में तैयार करने का लक्ष्य
लाइब्रेरी का निर्माण कार्य तेज गति से शुरू कर दिया गया है और इसे आगामी 6 माह के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
क्या होगी खासियत ?
- पूरी तरह हाईटेक व डिजिटल लाइब्रेरी
- विद्यार्थियों व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए विशेष सुविधाएं
- एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था
- सभी प्रमुख समाचार पत्र व पत्रिकाएं उपलब्ध
- शांत अध्ययन कक्ष
- ग्रामीण क्षेत्र की रोल मॉडल लाइब्रेरी
यह भी पढ़ें...
लोहारी राघो मनरेगा लूट कांड की कलंक कथा : मेटों ने पार कर दी थी भ्रष्टाचार की सारी हदें
इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो
कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी
दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

