Type Here to Get Search Results !

लोहारी राघो TV

LIVE
Lohari Top
लोहारी राघो में फिर उठी मनरेगा घोटाले की सड़ांध, सुर्खियों में आया लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 ! गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानी राजनीति के जाम में फंसी राखीगढ़ी तक जाने वाली सड़क, सीएम घोषणा वाला हिसार-जींद हाईवे प्रोजेक्ट 11 साल बाद रद्द लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी

लाइव अपडेट

  • लोहारी राघो Today
  • लोहारी राघो History
  • Gadar Of लोहारी राघो
  • लोहारी राघो Exclusive
  • लोहारी राघो Analysis
  • लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 !
  • लोहारी राघो Crime
  • लोहारी राघो Special
  • लोहारी राघो Sports
  • लोहारी राघो Gram Panchayt
  • लोहारी राघो Ramlila
  • लोहारी राघो Upcoming Events
संदीप कंबोज
BREAKING
Welcome to Harappa Village लोहारी राघो इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर जो छुपाया जा रहा है वही हम दिखाएंगे हम किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ

Lohari Ragho News

Welcome to Harappa Village Lohari Ragho : इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम। देखें गाँव लोहरी राघो की आधिकारिक वेबसाइट — खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर

लोहारी राघो में अब खत्म होगी पानी की किल्लत, ग्रामीणों को रोजाना मिलेगा पानी, 2.36 करोड़ की जल आपूर्ति योजना को तकनीकी मंजूरी

  •  बनेगी नई पानी की टंकी और पूरे गांव में बिछेगी नई पाइपलाइन
  • गांव में कई-कई दिन नहीं आता पानी, ग्रामीण लंबे समय से हो रहे परेशान
  • हांसी विधायक विनोद भयाना के प्रयासों से मिली योजना को गति
  • श्री रामा रामलीला क्लब के प्रधान गुलशन भ्याना ने ग्रामीणों की पानी समस्या को देखते हुए रखी थी मांग

      Government clears ₹2.36 crore plan to end water shortage in Lohari Ragho village

संदीप कम्बोज
नारनौंद। गांव लोहारी राघो के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा गांव में जल आपूर्ति योजना के नवीनीकरण और वितरण पाइपलाइन के निर्माण के लिए लगभग 2 करोड़ 36 लाख रुपये की योजना को तकनीकी मंजूरी मिल गई है। दस्तावेज के अनुसार यह परियोजना गांव में पानी की समस्या को स्थायी रूप से खत्म करने के उद्देश्य से तैयार की गई है। अब इस योजना को प्रशासनिक मंजूरी मिलते ही अप्रैल महीने से काम शुरू होने की संभावना है। गौरतलब है कि गांव में पिछले लंबे समय से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। कई बार दो-तीन दिन तक भी पानी की सप्लाई नहीं आती, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। श्री रामा रामलीला कलब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना ने इस समस्या को देखते हुए इसके समाधान की योजना तैयार की। वे इसके लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा से मिले तथा समस्या बारे अवगत करवाते हुए गांव में पानी का नई डिग्गी व पाईपलाईन बिछाए जाने की मांग की ताकि ग्रामीणों को पानी की सप्लाई रोजाना मिल सके। केबिनेट मंत्री गंगवा ने गुलशन भ्याना के निवेदन पर फाइल शुरु करवाई और विभाग के अधिकारियों पास अप्रुवल के लिए भेजा। इस कार्य में हांसी विधायक विनोद भ्याना ने भी कई बार फोन करके कार्य को सिरे चढ
वाने में मदद की। नई योजना के तहत नई पानी की टंकी का निर्माण और पूरे गांव में नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। यह काम पूरा होने के बाद गांव में रोजाना नियमित पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी और लोगों को पानी की किल्लत से छुटकारा मिल जाएगा।

  Rural water supply project approved to ensure regular drinking water in Lohari Ragho


परियोजना पर एक नजर
कुल अनुमानित लागत : 2.36 करोड़
विभाग: पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, हरियाणा
कार्य : जल आपूर्ति योजना का नवीनीकरण व नई पाइपलाइन
स्थान: गांव लोहारी राघो, जिला
हांसी
कार्य अवधि: लगभग 250 दिन
स्थिति: तकनीकी मंजूरी मिल चुकी है, प्रशासनिक मंजूरी का इंतजार

विधायक विनोद भ्याना ने गांव की समस्या को समझकर करवाया काम
बताया जा रहा है कि हांसी के विधायक विनोद
भ्याना ने गांव की पानी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए इस योजना को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खास बात यह है कि यह गांव उनकी विधानसभा में नहीं आता, लेकिन पैतृक गांव होने के कारण उन्होंने गांव की परेशानी को समझते हुए इस काम को करवाया।

गुलशन 
भ्याना के प्रयास रंग लाए
इस योजना का श्रेय श्री रामा रामलीला क्लब के प्रधान गुलशन
भ्याना को भी जाता है। उन्होंने सबसे पहले इस मांग को उठाया और गांव के लोगों की समस्या को अधिकारियों तक पहुंचाया। इस काम को मंजूरी दिलाने के लिए उन्होंने हिसार व हांसी में कई बार अधिकारियों के चक्कर लगाए और विधायक विनोद भ्याना के सहयोग से इस परियोजना को मंजिल तक पहुंचाया।

Lohari Ragho Water Supply Project  Lohari Ragho Water Problem   Haryana Water Supply Scheme

2.36 Crore Water Supply Project    Lohari Ragho News     Narnaund Village Water Scheme

Haryana Jal Yojana    Village Water Crisis Solution     Rural Water Supply Haryana

Drinking Water Scheme Haryana

जल्द मिलेगी रोजाना पानी की सप्लाई
ग्रामीणों का कहना है कि अगर यह परियोजना जल्द शुरू हो जाती है तो लोहरी राघो में वर्षों से चली आ रही पानी की किल्लत पूरी तरह खत्म हो जाएगी। परियोजना पूरी होने के बाद गांव के हर घर तक रोजाना पानी की नियमित सप्लाई सुनिश्चित होगी। तकनीकी मंजूरी मिलने के बाद अब गांव के लोगों को प्रशासनिक मंजूरी का इंतजार है। मंजूरी मिलते ही  काम शुरू होगा और आने वाले समय में लोहरी राघो के लोगों को पानी की समस्या से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।

ऑर्डर-ऑर्डर ! लोहारी राघो में फिरनी पर काबिज 55 अवैध कब्जाधारी हाजिर हों

Lohari Ragho News
Lohari Ragho Water Project
Haryana Village News
Narnaund News
Water Supply Scheme Haryana
Jal Jeevan Mission
Haryana Rural Development
Village Water Problem
Haryana News
Drinking Water Scheme
2.36 Crore Project
Haryana Government Scheme
Rural Infrastructure Haryana
Village Development News

यह भी पढ़ें...

खबरदार लोहारी राघो ! 20 साल से कौन खराब करता आ रहा है गाँव का माहौल ? आज हर ग्रामीण जरुर जान ले यह पूरा सच ? 

लोहारी राघो में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की प्रक्रिया शुरु, ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर भेजा  

      लोहारी राघो में फिर मनरेगा घोटाला, फर्जीवाड़ा पकड़ में आने पर मेट को हटाया

लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,पढ़ें एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी 

लोहारी राघो मनरेगा लूट कांड की कलंक कथा : मेटों ने पार कर दी थी भ्रष्टाचार की सारी हदें 

सावधान ! लोहारी राघो, क्या गाँव के विकास कार्यों में हो रहा है भ्रष्टाचार, सबूतों समेत हमें बताएं, हमारा वादा हम करवाएंगे भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई

लो आ गई लोहारी राघो निशानदेही रिपोर्ट, 28 एकड़ पंचायती जमीन पर काबिज पाए गए 746 अवैध कब्जाधारी जिनमें 10 मौजूदा पंच, यहां देखें कब्जाधारकों की पूरी कुंडली

है कोई इस ‘‘धृतराष्ट्र नगरी’’ में सुनने वाला : क्या अब 745 अवैध कब्जाधारियों को कोर्ट घसीट ले जाएगी लोहारी राघो ग्राम पंचायत ?  

History of Lohari Ragho : पहली बार पढ़ें पहली मानव सभ्यता के अवशेषों पर आबाद हड़प्पाकालीन ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का संपूर्ण इतिहास

 4 हजार साल से भी पुराना है लोहारी राघो का इतिहास, पढ़ें गाँव लोहारी राघो की संपूर्ण कहानी, इतिहास भाग-1

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो में आजाद हिन्दुस्तान के सबसे पहले नंबरदार, सरपंच से भी बढ़कर थी इनकी पॉवर, जानें कौन थे ये शख्स, पढ़ें लोहारी राघो की सबसे खास शख्सिहत की पूरी कहानी  

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो के सबसे पहले सरपंच, 1952 में विनोद भ्याना के दादा रामलाल भ्याना को हराकर हासिल की थी सरपंच की कुर्सी, पढ़ें पहले पंचायत चुनाव की रोचक कहानी

पंचायत चुनाव स्पेशल : जानें लोहारी राघो की पहली महिला सरपंच के बारे में जिन्होंने घर और खेत के साथ-साथ बखूबी संभाली थी ग्राम पंचायत की कमान, पढ़ें दिलचस्प व यादगार कहानी

जानें पिछले 70 साल में 1952 से लेकर 2022 तक लोहारी राघो पर रहा किस-किस सरपंच का राज, यहाँ देखें पूरी लिस्ट 

इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो

कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी

लोहारी राघो रामलीला की सबसे पुरानी व दुर्लभ तस्वीर देख हैरान रह जाएंगे आप, वर्ष 1950 में रामलीला के दौरान ली गई थी यह तस्वीर

ऐतिहासिक : जब रावण के किरदार में नजर आए थे विधायक विनोद भ्याना, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की यादगार कहानी 

 दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल

 रामलीला : इस महान कलाकार ने लोहारी राघो की पहली रामलीला में भी निभाया था किरदार, सम्मान पाकर छलक आए खुशी के आंसू

कभी लोहारी राघो की शान थी कृष्ण लीला मंचन, 40 साल तक चली भव्य कृष्ण लीलाएं, जन्माष्टमी स्पेशल में पहली बार देखें लोहारी राघो कृष्ण लीला ड्रामा की दुर्लभ तस्वीरें

 

ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें 

 https://lohariraghonews.blogspot.com/

लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें  

https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg

लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें  

https://www.facebook.com/groups/lohariragho

 लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें 

https://www.instagram.com/lohariragho/

लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें

https://twitter.com/LohariRagho

लोहारी राघो को 
pinterest पर फोलो करें

https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/

लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KZgDG5UKNuB5Ke24EdeZn




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Body

Sandeep Kamboj

Sandeep Kamboj

"मैं संदीप कंबोज, लोहारी राघो की मिट्टी का एक छोटा सा अंश हूँ। मेरा उद्देश्य पत्रकारिता और ब्लॉगिंग के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध विरासत, विशेषकर हड़प्पा कालीन इतिहास को जीवंत रखना है। मेरा मानना है कि हमारी जड़ें जितनी गहरी होंगी, भविष्य का वृक्ष उतना ही विशाल होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं आपको अपने गाँव के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक बदलावों की यात्रा पर ले जाना चाहता हूँ।"

Hollywood Movies

🔔 खबरदार भारत

ब्रेकिंग न्यूज़ और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए Notifications Allow करें



अभी नहीं