Type Here to Get Search Results !

लोहारी राघो TV

LIVE
Lohari Top
लोहारी राघो में फिर उठी मनरेगा घोटाले की सड़ांध, सुर्खियों में आया लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 ! गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानी राजनीति के जाम में फंसी राखीगढ़ी तक जाने वाली सड़क, सीएम घोषणा वाला हिसार-जींद हाईवे प्रोजेक्ट 11 साल बाद रद्द लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी

लाइव अपडेट

  • लोहारी राघो Today
  • लोहारी राघो History
  • Gadar Of लोहारी राघो
  • लोहारी राघो Exclusive
  • लोहारी राघो Analysis
  • लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 !
  • लोहारी राघो Crime
  • लोहारी राघो Special
  • लोहारी राघो Sports
  • लोहारी राघो Gram Panchayt
  • लोहारी राघो Ramlila
  • लोहारी राघो Upcoming Events
संदीप कंबोज
BREAKING
Welcome to Harappa Village लोहारी राघो इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर जो छुपाया जा रहा है वही हम दिखाएंगे हम किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ

Lohari Ragho News

Welcome to Harappa Village Lohari Ragho : इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम। देखें गाँव लोहरी राघो की आधिकारिक वेबसाइट — खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर

लोहारी राघो में शान से मना आजादी का अमृत महोत्सव, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गर्व से लहराया तिरंगा

  • विद्यालय प्राचार्य सतेंद्र नेहरा तथा गाँव के गणमान्यजनों ने किया ध्वजारोहण
  • मेरिट में आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 10वीं व 12वीं के टॉपर 27 विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
  • गाँव के गणमान्य जनों ने विद्यालय प्राचार्य सतेंद्र नेहरा को पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित
  • बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन पर सराहा विद्यालय स्टाफ का प्रयास
  • विद्यालय प्रबंधन ने गाँव के गणमान्यजनों को प्रदान किए स्मृति चिह्न
  •  तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा पंडाल

    लोहारी राघो। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मां सरस्वती को नमन व ध्वजारोहण करते नंद किशोर चावला। फोटो : भ्याना डिजिटल स्टूडियो
लोहारी राघो। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित भारतीय स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी तथा ग्रामीण।     फोटो : भ्याना डिजिटल स्टूडियो
 

संदीप कम्बोज/राजेश भ्याना । www.lohariragho.in

लोहारी राघो। भारतीय स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ आजादी के अमृत महोत्सव पर सोमवार को विश्वविख्यात हड़प्पाकालीन ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो में राष्ट्र प्रेम के जज्बे का अद्भुत नजारा देखने को मिला।(Amrit-festival-celebrated-with-pride-in-Lohari-Ragho-proudly-hoisted-the-tricolor-in-Government-Senior-Secondary-School) आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारी राघो में विद्यालय प्राचार्य सतेंद्र नेहरा समेत गाँव के गणमान्यजनों ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत घड़ी की सुई जैसे ही ठीक 9 बजे पर आई, इसके साथ ही राष्ट्रगान की धुन बजने लगी।  सैकड़ों की तादात में उमड़े ग्रामीण व बच्चे सावधान की मुद्रा में खड़े होकर आजादी के रंग में रंगे राष्ट्रगान में शामिल हुए। राष्ट्रगान के ख्त्म होते ही बच्चों व ग्रामीणों से ठसाठसा भरा पंडाल भारत माता की जय और वंदेमातरम के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। इससे पूर्व विद्यालय प्राचार्य सतेंद्र नेहरा तथा गाँव के गणमान्यजनों ने माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान पिछले तीन सालों में 10वीं व 12वीं  की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 27 होनहारों कोचमचमाती ट्राफियां प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गाँव के गणमान्य जनों ने बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय स्टाफ के प्रयास की तहे दिल से सराहना की तथा विद्यालय प्राचार्य सतेंद्र नेहरा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन विद्यालय के इतिहास प्रवक्ता जितेंद्र चावला कर रहे थे। विद्यालय प्रबंधन ने गाँव के गणमान्यजनों को स्मृति चिह्न भी प्रदान किए गए। प्रवक्ता जितेंद्र चावला ने आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान गाँव के कई गणमान्यजनों ने भी अपने विचार रखे।इस अवसर पर नंद किशोर चावला, देसराज कम्बोज, कृष्ण नंबरदार, रत्तन लाल बड़गुजर, सतपाल गिनोत्रा नंबरदार, सोमनाथ संभरवाल, नंबरदार रमेश कम्बोज, पंच राजेश भ्याना, राम कम्बोज,निवर्तमान व पूर्व सरपंच, पंच, नंबरदार, ब्लॉक समिति सदस्य, विद्यालय प्रबंधन कमेटी के प्रधान समेत विद्यालय का समस्त समस्तस्टाफ, बच्चे व भारी तादाद में ग्रामीण मौजूद रहे।

लोहारी राघो। बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सतेंद्र नेहरा को पगड़ी पहनाने के उपरांत मिठाई खिलाते गाँव के गणमान्यजन।  फोटो : भ्याना डिजिटल स्टूडियो

बेकार न जानें दें शहीदों की कुर्बानी, अपना काम जिम्मेदारी से करना ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि
विद्यालय प्राचार्य सतेंद्र नेहरा ने उपस्थितजनों को आजादी के अमृत महोत्सव की बधाई देते हुए कार्यक्रम में पधारे सभी विशिष्ट अतिथियों तथा गाँव के गणमान्यजनों का तहे दिल से स्वागत किया। इस अवसर पर प्राचार्य सतेंद्र नेहरा ने कहा कि आज जो हम आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहे हैं, इस आजादी की खुली हवा में सांस लेने के लिए भारत माता के अनगिनत वीर शहीदों व हमारे बुजुर्गों ने अपनी कुर्बानी देकर कीमत चुकाई है, अब इसे बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। मेरा मानना है कि आप जो भी काम करते हैं, उसे पूरी जिम्मेदारी से पूरा करें। यदि कोई अध्यापक है तो मन लगाकर अध्यापन करवाए, बच्चे मन लगाकर पढ़ें और अपने हर दायित्व का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करें तो यही हमारे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

अगले साल लाएंगे इससे भी बेहतर परिणाम : प्राचार्य सतेंद्र नेहरा
प्राचार्य सतेंद्र नेहरा ने उदाहरण देते हुए बताया कि 3 साल पहले जब उन्होंने लोहारी राघो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य का कार्यभार संभाला था तो ग्रामीणों को बेहतर परीक्षा परिणाम का आश्वासन दिया था। विद्यालय स्टाफ की मेहनत रंग लाई और पिछले 3 साल से ही विद्यालय की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जबरदस्त रहा है। बीते साल भी 10वीं व 12वीं के 27 बच्चों ने बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट हासिल कर विद्यालय, अपने माँ-बाप तथा गाँव का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय की इस उपलब्धि में स्टाफ के साथ-साथ ग्रामीणों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों व विद्यालय स्टाफ की हौसला आफ्जाई करते हुए ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि अगले साल इससे भी बेहतरीन परिणाम लाने के प्रयास किए जाएंगे।

बच्चों की इन प्रस्तुतियों ने बांधा समां, खूब बही देशभक्ति की बयार

आजादी के अमृत महोत्सव की शुभ बेला के अवसर पर लोहारी राघो स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में देशभक्ति की इस कदर बयार बही कि पूरा पंडाल ही देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों की प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि पूरे कार्यक्रम के दौरान आसमान तालियों की गड़गड़हाहट से गुंजता रहा। सबसे पहले रजनी, मुस्कान, साक्षी तथा सीमा द्वारा वैल्कम गीत ‘झूम-झूम हर कली’ की प्रस्तुति ने हर किसी का मन मोह लिया। तत्पश्चात कक्षा 8वीं की दिव्या द्वारा गाया गया ‘ऐ वतन मेरे आबाद रहे तू’ हर किसी के दिल को छू गई। नेहा, रिया, मुस्कान व साक्षी द्वारा प्रस्तुत ‘बेटी क्या मुस्कान नहीं’ ने बेटी बचाओ का ऐसा संदेश दिया कि हर कोई भाव विभोर हो उठा। कक्षा नौवीं की अन्नू द्वारा प्रस्तुत ‘पहले आली हवा रही ना पहले आला पानी’ ने सबसे ज्यादा तालियां बटोरी तथा इस गीत से प्रसन्न होकर गाँव के गणमान्यजनों ने बेटी अन्नू को इनाम देकर हौसला आफ्जाई की। इसके अलावा अंकित ने ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’, तन्नू ने ‘हम हार मानने वाले इंसान नहीं हैं’, दीक्षा ने कविता ‘मेरा देश’, रामलीला के हास्य कलाकार वेद चांदना ने ‘आए विद्या मंदिर में दया-मेहर वाले’, पूनम, सपना तथा तमन्ना द्वारा प्रस्तुत केसरी गीत ने भी खूब वाहवाही बटोरी। इसके अलावा विद्यालय के इतिहास प्रवक्ता जितेंद्र चावला ने ‘पहचानो हम इंडिया वाले हैं’ की शानदार प्रस्तुति से हिन्दुस्तान की ताकत का इस कदर बखान किया कि पंडाल तालियों की गड़गड़हाहट से गूंजाएमान हो उठा। 

लोहारी राघो। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में इतिहास विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी विद्यालय प्रवक्ता जितेंद्र चावला के साथ संयुक्त तस्वीर में।  फोटो : भ्याना डिजिटल स्टूडियो

चमचमाती ट्राफियां व पुरस्कार पाकर खिल उठे प्रतिभावन विद्यार्थियों के चेहरे, जानें आज किन होनहारों को मिला सम्मान

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारी राघो के उन सभी होनहारों का भी सम्मान किया गया जिन्होंने गत तीन वर्षों में 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, गाँव तथा अपने माँ-बाप का नाम रोशन किया। इसी साल के बोर्ड नतीजों में विद्यालय के 27 बच्चों ने मेरिट में जगह बनाई है जो कि विद्यालय की एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। विद्यालय के बच्चों का बेहतरीन प्रदर्शन, चमचमाती ट्राफियां और तालियों से गूंजता आसमान यह बता देने के लिए काफी था कि सरकारी स्कूल अब किसी भी तरह से प्राइवेट स्कूलों से पीछे नहीं हैं। होनहार विद्यार्थियों को विद्यालय प्राचार्य सतेंद्र नेहरा तथा गाँव के गणमान्य जनोें ने चमचमाती ट्राफियां तथा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में वर्ष 2021-22 की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 500 में से 476 अंक (95.2 फीसद) हासिल करने वाली शीनू पुत्री कर्मबीर, 471 अंक (94.2 फीसद) हासिल करने वाली ज्योति पुत्री विनोद, 457 अंक (91.4 फीसद) हासिल करने वाले शंकी पुत्र राजकुमार, 456 अंक (91.2 फीसद) हासिल करने वाली संगीता पुत्री रामफल शामिल रहे। इसके अलावा 10+2 में 80 फीसद से ज्यादा अंक हासिल कर मेरिट में आने वाले आशीष पुत्र कृष्ण, ममता पुत्री कश्मीरी लाल, शिवा पुत्र संजय, सतीश पुत्र बंसी लाल, सपना पुत्री कृष्ण कुमार, कविता पुत्री राजबीर, प्रीति पुत्री राजबीर, गौरव पुत्र हरबंस लाल को चमचमाती ट्राफियां प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं वर्ष 2021-22 की हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 500 में से 465 (93 फीसद) अंक हासिल करने वाले साहिल पुत्र चांदी राम, 450 (90 फीसद) अंक हासिल करने वाले आशु पुत्र धर्मदास को गाँव के गणमान्यजनों ने ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अलावा 10वीं कक्षा में 80 फीसद से ज्यादा अंक हासिल करने वाले दक्षदेव पुत्र धर्मदास, मुस्कान पुत्री वीरभान, सोमनाव पुत्र सतीश कुमार, सोनिया पुत्री रामधारी, उषा पुत्री जयसिंह, तन्नु पुत्री राजेंद्र कुमार, सोनम पुत्री गुरनाम, सुरेश पुत्र जयसिंह तथा प्रिंस पुत्र मोहन पाल को भी चमचमाती ट्राफियां प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन साल से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारी राघो का 12वीं का परिणाम 100 फीसद रहा है। वर्ष 2019-20 में विद्यालय के 3 विद्यार्थियों ने जहां 90 फीसद से ज्यादा अंक हासिल किए थे वहीं 11 विद्यार्थियों ने 80 फीसद से अधिक तो 10 विद्यार्थियों ने 70 फीसद से ज्यादा अंक हासिल कर विद्यालय तथा गाँव का नाम रोशन किया। वर्ष 2020-21 के नतीजों में विद्यालय के 9 विद्यार्थियों ने 90 फीसद से ज्यादा, 16 विद्यार्थियों ने 80 फीसद से अधिक तो 10 विद्यार्थियों ने 70 फीसद से ज्यादा अंक हासिल किए। बीते साल 2021-22 के नतीजों में विद्यालय के 4 विद्यार्थियों ने 90 फीसद से ज्यादा, 8 विद्यार्थियों ने 80 फीसद से अधिक तो 23 विद्यार्थियों ने 70 फीसद से ज्यादा अंक हासिल कर विद्यालय तथा गाँव का नाम रोशन किया जिन्हें आज गाँव के गणमान्यजनों ने ट्राफियां तथा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं वर्ष 2021-22 के 10वीं कक्षा के परिणाम में 90 फीसद से अधिक अंक हासिल करने वाले 2, 80 फीसद से अधिक अंक हासिल करने वाले 10  तथा 70 फीसद से ज्यादा अंक हासिल करने वाले 18 विद्यार्थियों को भी विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया। पुरस्कार तथा ट्राफियां पाकर सभी होनहारों के चेहरे खिल उठे तथा उन्होंने विद्यालय प्राचार्य तथा अपने गुरुजनों का धन्यवाद किया। 

लोहारी राघो। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान गाँव के गणमान्य जनों को स्मृति चिह्न प्रदान करते विद्यालय प्राचार्य सतेंद्र नेहरा। फोटो : भ्याना डिजिटल स्टूडियो
लोहारी राघो। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार विद्यार्थी को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित करते विद्यालय प्राचार्य तथा नंद किशोर चावला ।         फोटो : भ्याना डिजिटल स्टूडियो

यह भी पढ़ें...

History of Lohari Ragho : पहली बार पढ़ें पहली मानव सभ्यता के अवशेषों पर आबाद हड़प्पाकालीन ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का संपूर्ण इतिहास  

जानें क्या है रोघी खाप का इतिहास : लोहारी राघो के इस ऐतिहासिक पीपल के नीचे होता था 24 गाँवों की महापंचायत का आयोजन, लिए जाते थे सांझे फैसले, यहीं था सैकड़ों साल पुराना ऐतिहासिक रोघी खाप चबुतरा 
 

 4 हजार साल से भी पुराना है लोहारी राघो का इतिहास, पढ़ें गाँव लोहारी राघो की संपूर्ण कहानी, इतिहास भाग-1

 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो में आजाद हिन्दुस्तान के सबसे पहले नंबरदार, सरपंच से भी बढ़कर थी इनकी पॉवर, जानें कौन थे ये शख्स, पढ़ें लोहारी राघो की सबसे खास शख्सिहत की पूरी कहानी  

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो के सबसे पहले सरपंच, 1952 में विनोद भ्याना के दादा रामलाल भ्याना को हराकर हासिल की थी सरपंच की कुर्सी, पढ़ें पहले पंचायत चुनाव की रोचक कहानी

पंचायत चुनाव स्पेशल : जानें लोहारी राघो की पहली महिला सरपंच के बारे में जिन्होंने घर और खेत के साथ-साथ बखूबी संभाली थी ग्राम पंचायत की कमान, पढ़ें दिलचस्प व यादगार कहानी

जानें पिछले 70 साल में 1952 से लेकर 2022 तक लोहारी राघो पर रहा किस-किस सरपंच का राज, यहाँ देखें पूरी लिस्ट 

इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो

कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी

लोहारी राघो रामलीला की सबसे पुरानी व दुर्लभ तस्वीर देख हैरान रह जाएंगे आप, वर्ष 1950 में रामलीला के दौरान ली गई थी यह तस्वीर

 रामलीला SPECIAL : रावण के किरदार ने दिलाई थी विधायक विनोद भ्याना को खासी पहचान, दमदार अभिनय व धमाकेदार अंदाज के आज भी कायल हैं दर्शक

ऐतिहासिक : जब रावण के किरदार में नजर आए थे विधायक विनोद भ्याना, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की यादगार कहानी 

 दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल

 रामलीला : इस महान कलाकार ने लोहारी राघो की पहली रामलीला में भी निभाया था किरदार, सम्मान पाकर छलक आए खुशी के आंसू

कभी लोहारी राघो की शान थी कृष्ण लीला मंचन, 40 साल तक चली भव्य कृष्ण लीलाएं, जन्माष्टमी स्पेशल में पहली बार देखें लोहारी राघो कृष्ण लीला ड्रामा की दुर्लभ तस्वीरें

 

ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें 

 https://lohariraghonews.blogspot.com/

लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें  

https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg

लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें  

https://www.facebook.com/groups/lohariragho

 लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें 

https://www.instagram.com/lohariragho/

लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें

https://twitter.com/LohariRagho

लोहारी राघो को 
pinterest पर फोलो करें

https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/

लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KZgDG5UKNuB5Ke24EdeZnj


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Body

Sandeep Kamboj

Sandeep Kamboj

"मैं संदीप कंबोज, लोहारी राघो की मिट्टी का एक छोटा सा अंश हूँ। मेरा उद्देश्य पत्रकारिता और ब्लॉगिंग के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध विरासत, विशेषकर हड़प्पा कालीन इतिहास को जीवंत रखना है। मेरा मानना है कि हमारी जड़ें जितनी गहरी होंगी, भविष्य का वृक्ष उतना ही विशाल होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं आपको अपने गाँव के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक बदलावों की यात्रा पर ले जाना चाहता हूँ।"

Hollywood Movies

🔔 खबरदार भारत

ब्रेकिंग न्यूज़ और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए Notifications Allow करें



अभी नहीं