Type Here to Get Search Results !

लोहारी राघो TV

LIVE
Lohari Top
लोहारी राघो में फिर उठी मनरेगा घोटाले की सड़ांध, सुर्खियों में आया लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 ! गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानी राजनीति के जाम में फंसी राखीगढ़ी तक जाने वाली सड़क, सीएम घोषणा वाला हिसार-जींद हाईवे प्रोजेक्ट 11 साल बाद रद्द लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी

लाइव अपडेट

  • लोहारी राघो Today
  • लोहारी राघो History
  • Gadar Of लोहारी राघो
  • लोहारी राघो Exclusive
  • लोहारी राघो Analysis
  • लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 !
  • लोहारी राघो Crime
  • लोहारी राघो Special
  • लोहारी राघो Sports
  • लोहारी राघो Gram Panchayt
  • लोहारी राघो Ramlila
  • लोहारी राघो Upcoming Events
संदीप कंबोज
BREAKING
Welcome to Harappa Village लोहारी राघो इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर जो छुपाया जा रहा है वही हम दिखाएंगे हम किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ

Lohari Ragho News

Welcome to Harappa Village Lohari Ragho : इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम। देखें गाँव लोहरी राघो की आधिकारिक वेबसाइट — खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर

लोहारी राघो का अगला सरपंच कौन, फैसला 15 को, गरमाई सियासत

लोहारी राघो का अगला सरपंच कौन, फैसला 15 को, गरमाई सियासत

गांव स्थित एससी चौपाल में ग्राम सचिव की मौजूदगी में किया जाएगा कार्यवाहक सरपंच का चुनाव

बहुमत साबित करने वाला पंच ही बनेगा कार्यवाहक सरपंच


कार्यवाहक सरपंच के चुनाव के लिए ग्राम सचिव ने आज गांव के पंचों को जारी किया नोटिस



8 नवंबर 2019, 5:24 PM
 संदीप कम्बोज/मोहित गिरधर
हिसार/नारनौंद। मनरेगा घोटाले में सरपंच चंद्रकांता चांदना के निलंबन के बाद जिला उपायुक्त ने गांव लोहारी राघो में कार्यवाहक सरपंच का चुनाव करने के आदेश दे दिए हैं। लोहारी राघो में कार्यवाहक सरपंच का चुनाव अब 15 नवंबर को गांव स्थित एससी चौपाल में ग्राम सचिव की मौजूदगी में किया जाएगा। ग्राम सचिव मंदीप कुमार ने बताया कि गांव लोहारी राघो में कार्यवाहक सरपंच के चुनाव बाबत आज गांव के पंचों को नोटिस दे दिया है। 15 नवंबर को गांव की एससी चौपाल में कार्यवाहक सरपंच का चुनाव किया जाएग। जो पंच बहुमत साबित करने में कामयाब होगा उसे ही कार्यवाहक सरपंच का चार्ज सौंप दिया जाएगा। कार्यवाहक सरपंच के चयन के साथ ही निलंबित सरपंच से रिकॉर्ड जब्त कर नए सरपंच को दे दिया जाएगा।गौरतलब है कि लोहारी राघो मनरेगा घोटाले का आरटीआई के जरिए खुलासा होने के बाद जिला प्रशासन ने कड़ा रूख अख्त्यिार करते हुए सरपंच चंद्रकांता चांदना, ग्राम सचिव व आरोपित मेटों अजय कुमार व मनोज पाहवा को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया था।  6 लाख 13 हजार 129 रूपए के इस घोटाले में कई ऐसे पूंजीपतियों के नाम सामने आए हैं जो एक दिन भी मजदूरी पर नहीं गए जबकि घर बैठे उनकी उपस्थिति दर्ज की जाती रही। लिस्ट में उजागर हुए 51 फर्जी मजदूरों में से अनेक ऐसे कथित मजदूर भी शामिल हैं जिन्हें कस्सी को ठीक से पकड़ना तक नहीं आता, मजदूरी करना तो रही दूर की बात। आरोप है कि सरपंच ने कुछ भ्रष्ट पंचों व मेटों को सरकारी मलाई खिलाने के चक्कर में उन्हें इस कदर भ्रष्टाचार की खुली छूट दे दी थी कि वे बिना किसी डर के अपने चहेतों व जान पहचान के लोगों के जॉब कार्ड बनवाकर मजदूरी के पैसे की बंदरबांट करते रहे।

जिला उपायुक्त ने दिए हैं ये आदेश
लोहारी राघो मनरेगा मजदूरी घोटाले के मामले में उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने आदेश दिए कि मैं हरियाणा पंचायती राज अधिनियम-1994 की धारा 51(1)(ख) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए गांव लोहारी राघो की सरपंच चंद्रकांता चांदना को निलंबित करता हूं। तथा इसी अधिनियम की धारा 51(2) के अंतर्गत इसको भविष्य में पंचायत की किसी भी कार्यवाही में भाग लेने पर रोक लगाता हूं। चंद्रकांता चांदना के पास जो भी ग्राम पंचायत का रिकॉर्ड, धनराशि, चल/अचल संपत्ति कब्जे में है, उसे तुरंत पंचायत में बहुमत रखने वाले पंच को सौंप दें।

कार्यवाहक सरपंच के चुनाव को लेकर गांव में चढ़ा सियासी पारा 
लोहारी राघो मनरेगा घोटाले के मामले में सरपंच चंद्रकांता चांदना के निलंबन के बाद अब गांव में कार्यवाहक सरपंच के चुनाव को लेकर निलंबित सरपंच पक्ष व दूसरे पक्ष के पंचों के बीच राजनीति तेज हो गई है। दोनों ही पक्ष अपने-अपने पंच को कार्यवाहक सरपंच की कुर्सी पर बैठाने का ख्वाब देख रहे हैं। अब देखना यह होगा कि क्या निलंबित सरपंच पक्ष बहुमत साबित करने में कामयाब हो पाता है या नहीं या फिर दूसरे पक्ष का पंच कार्यवाहक सरपंच बनेगा। इसका फैसला तो अब 15 नवंबर को ही हो पाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Body

Sandeep Kamboj

Sandeep Kamboj

"मैं संदीप कंबोज, लोहारी राघो की मिट्टी का एक छोटा सा अंश हूँ। मेरा उद्देश्य पत्रकारिता और ब्लॉगिंग के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध विरासत, विशेषकर हड़प्पा कालीन इतिहास को जीवंत रखना है। मेरा मानना है कि हमारी जड़ें जितनी गहरी होंगी, भविष्य का वृक्ष उतना ही विशाल होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं आपको अपने गाँव के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक बदलावों की यात्रा पर ले जाना चाहता हूँ।"

Hollywood Movies

🔔 खबरदार भारत

ब्रेकिंग न्यूज़ और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए Notifications Allow करें



अभी नहीं