Type Here to Get Search Results !

लोहारी राघो TV

LIVE
Lohari Top
लोहारी राघो में फिर उठी मनरेगा घोटाले की सड़ांध, सुर्खियों में आया लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 ! गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानी राजनीति के जाम में फंसी राखीगढ़ी तक जाने वाली सड़क, सीएम घोषणा वाला हिसार-जींद हाईवे प्रोजेक्ट 11 साल बाद रद्द लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी

लाइव अपडेट

  • लोहारी राघो Today
  • लोहारी राघो History
  • Gadar Of लोहारी राघो
  • लोहारी राघो Exclusive
  • लोहारी राघो Analysis
  • लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 !
  • लोहारी राघो Crime
  • लोहारी राघो Special
  • लोहारी राघो Sports
  • लोहारी राघो Gram Panchayt
  • लोहारी राघो Ramlila
  • लोहारी राघो Upcoming Events
संदीप कंबोज
BREAKING
Welcome to Harappa Village लोहारी राघो इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर जो छुपाया जा रहा है वही हम दिखाएंगे हम किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ

Lohari Ragho News

Welcome to Harappa Village Lohari Ragho : इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम। देखें गाँव लोहरी राघो की आधिकारिक वेबसाइट — खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर

जय हिंदी...जय हिन्दुस्तान... न्यू आदर्श स्कूल के विद्यार्थियों ने ऑनलाइन मनाया हिंदी दिवस





लोहारी राघो.कॉम
लोहारी राघो। न्यू आदर्श सीनियर सैकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने आज हिंदी दिवस को ऑनलाइन मनाकर राष्ट्रभाषा के प्रति अपने सम्मान का इजहार किया। बच्चों में हिंदी के  प्रति जागरूकता पैदा करने के मकसद से विद्यालय प्रबंधन द्वारा सुलेख, कविता व स्लोगन प्रतियोगिताओं का ऑनलाइन आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में कक्षा पहली से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों  ने रूचि दिखाई और बढ़-चढ़कर भग लिया। पहले वर्ग में पहली से पांचवीं तक के बच्चों में कक्षा दूसरी के मनप्रीत ने पहला, केनिशा ने दूसरा तो लीजा ने तीसरा स्थान पाया। द्वितीय वर्ग में कक्षा छठी से आठवीं तक पहले नंबर पर आठवीं के काफी, दूसरे नंबर पर आठवीं के आनंद व तीसरे नंबर पर सातवीं की मुस्कान रहीं। तृतीय वर्ग में कक्षा नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों में कक्षा 10वीं की गजल प्रथम,  नौवीं की मुस्कान द्वितीय तो 10 वीं की मनप्रीत तृतीय स्थान पर रहीं।  हिंदी  दिवस के इस अवसर पर विद्यालय संचालक मास्टर बलवंत यादव व विद्यालय प्रधानाचार्या राकेश यादव ने कहा कि हिंदी केवल मातृभाषा या राष्ट्रभाषा ही नहीं अपितु यह राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का भी प्रतीक है। हिंदी के बिना न ही तो हम अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति कर सकते हैं और न ही अपनी संस्कृति को जाना जा सकता। इसलिए हमें अपनी मातृ भाषा पर गर्व करना चाहिए।                                                                       

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Body

Sandeep Kamboj

Sandeep Kamboj

"मैं संदीप कंबोज, लोहारी राघो की मिट्टी का एक छोटा सा अंश हूँ। मेरा उद्देश्य पत्रकारिता और ब्लॉगिंग के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध विरासत, विशेषकर हड़प्पा कालीन इतिहास को जीवंत रखना है। मेरा मानना है कि हमारी जड़ें जितनी गहरी होंगी, भविष्य का वृक्ष उतना ही विशाल होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं आपको अपने गाँव के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक बदलावों की यात्रा पर ले जाना चाहता हूँ।"

Hollywood Movies

🔔 खबरदार भारत

ब्रेकिंग न्यूज़ और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए Notifications Allow करें



अभी नहीं