Type Here to Get Search Results !

लोहारी राघो TV

LIVE
Lohari Top
लोहारी राघो में फिर उठी मनरेगा घोटाले की सड़ांध, सुर्खियों में आया लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 ! गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानी राजनीति के जाम में फंसी राखीगढ़ी तक जाने वाली सड़क, सीएम घोषणा वाला हिसार-जींद हाईवे प्रोजेक्ट 11 साल बाद रद्द लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी

लाइव अपडेट

  • लोहारी राघो Today
  • लोहारी राघो History
  • Gadar Of लोहारी राघो
  • लोहारी राघो Exclusive
  • लोहारी राघो Analysis
  • लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 !
  • लोहारी राघो Crime
  • लोहारी राघो Special
  • लोहारी राघो Sports
  • लोहारी राघो Gram Panchayt
  • लोहारी राघो Ramlila
  • लोहारी राघो Upcoming Events
संदीप कंबोज
BREAKING
Welcome to Harappa Village लोहारी राघो इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर जो छुपाया जा रहा है वही हम दिखाएंगे हम किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ

Lohari Ragho News

Welcome to Harappa Village Lohari Ragho : इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम। देखें गाँव लोहरी राघो की आधिकारिक वेबसाइट — खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर

बधाई हो ! मंडी लोहारी राघो में बुधवार से शुरु होने जा रही है कपास की सरकारी खरीद, 50 गाँवों को होगा फायदा

  • अब 5725 रु प्रति किवंटल के दाम से होगी कपास की खरीद   
  • पहले आढ़ती प्रति क्विंटल लगा रहे थे 1500 रूपए का चूना                                                                     रंग लाया किसानों व सर्वजन समाज पार्टी के अध्यक्ष नंद किशोर चावला का संघर्ष                                  सर्वजन समाज पार्टी व किसानों ने मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद डा सुभाष चंद्रा का जताया आभार            मण्डी लोहारी में कपास की सरकारी खरीद शुरू होने से किसानों को होगा बड़ा फायदा : नंद किशोर चावला

प्रवीन खटक। लोहारी राघो. कॉम                                                                                                                                लोहारी राघो। गाँव लोहारी राघो समेत आस-पास के सभी गाँवों के किसानों को बधाई। किसानों का संघर्ष रंग लाया है। मंडी लोहारी राघो में इसी बुधवार यानि 4 नवंबर से कपास की सरकारी खरीद शुरु होने जा रही है। इससे पहले मंगलवार को बोली लगेगी व ट्रायल लिया जाएगा। अब किसान अपनी कपास सरकारी दाम 5725 रु प्रति किवंटल की दर से बेच पाएंगे।  जबकि इससे पहले व्यापारी व आढ़ती मात्र 4200 रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से कपास खरीदकर किसानों का शोषण कर रहे थे। मंडी लोहारी राघो में  कपास की सरकारी खरीद शुरु होने से गांव लोहारी राघो समेत आस-पास के 50 गाँवों के किसानों को फायदा होगा। अब आढ़ती व व्यापारी उन्हें कभी नहीं लूट पाएंगे। सर्वजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर चावला व 50 गांवों के किसानों ने मण्डी लोहरी राघो में कपास की सरकारी खरीद  शुरु किए जाने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भारतीय कपास निगम के चैयरमेन प्रदीप अग्रवाल, डिप्टी जरनल मैनेजर मोहित शर्मा व राज्यसभा सांसद डा. सुभाष चंद्रा का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया है। नंद किशोर चावला ने बताया कि जैसे ही कपास की सरकारी खरीद की सूचना किसानों और ग्रामीणों को मिली मंडी लोहारी राघो में माँ दुर्गा अष्टमी व नवमी पर लोगों ने मां दुर्गा का मंदिर में भंडारा लगाया। वहीं किसान नेता ने बालाजी की सवामणी लगाने की घोषणा की। चावला ने बताया कि मण्डी लोहारी राघो में कपास की सरकारी खरीद शुरू करवाने के लिए सर्वजन समाज पार्टी ने किसानों के साथ कपास निगम के अधिकारियों व नेताओं से संपर्क किया और अब उनके प्रयास रंग लाए हैं। 

कपास की तुलाई शुरु होते ही सवामणी लगाने की तैयारी                                                                                             नंद किशोर चावला ने कहा कि मंडी लोहारी राघो में अब कपास की सरकारी खरीद होगी जो कि भारतीय कपास निगम द्वारा आगामी बुधवार को शुरू हो जाएगी। उस दिन किसान नेता की ओर से सवामणी का प्रसाद बांटा जाएगा। अब लगभग 50 गांव की गलियों में मंडी लोहारी राघो में कपास सरकारी खरीद की चर्चा शुरू हो चुकी है और किसान लोगों के चेहरे खिल उठे हैं कि अब किसानों को कपास का 5725 रुपए प्रति किवंटल भाव मिलेगा और किसान के रुपए भी किसान के खाते में आएंगें। 

अब व्यापारियों पर निर्भर नहीं रहेंगे किसान                                                                                              नंदकिशोर चावला ने कहा कि किसान अगली फसल की बिजाई के लिए व्यापारियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा कपास की सरकारी खरीद करवाने पर सभी लोगों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, डा. सुभाष चंद्रा व कपास निगम के अधिकारियों का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Body

Sandeep Kamboj

Sandeep Kamboj

"मैं संदीप कंबोज, लोहारी राघो की मिट्टी का एक छोटा सा अंश हूँ। मेरा उद्देश्य पत्रकारिता और ब्लॉगिंग के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध विरासत, विशेषकर हड़प्पा कालीन इतिहास को जीवंत रखना है। मेरा मानना है कि हमारी जड़ें जितनी गहरी होंगी, भविष्य का वृक्ष उतना ही विशाल होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं आपको अपने गाँव के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक बदलावों की यात्रा पर ले जाना चाहता हूँ।"

Hollywood Movies

🔔 खबरदार भारत

ब्रेकिंग न्यूज़ और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए Notifications Allow करें



अभी नहीं