Type Here to Get Search Results !

लोहारी राघो TV

LIVE
Lohari Top
लोहारी राघो में फिर उठी मनरेगा घोटाले की सड़ांध, सुर्खियों में आया लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 ! गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानी राजनीति के जाम में फंसी राखीगढ़ी तक जाने वाली सड़क, सीएम घोषणा वाला हिसार-जींद हाईवे प्रोजेक्ट 11 साल बाद रद्द लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी

लाइव अपडेट

  • लोहारी राघो Today
  • लोहारी राघो History
  • Gadar Of लोहारी राघो
  • लोहारी राघो Exclusive
  • लोहारी राघो Analysis
  • लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 !
  • लोहारी राघो Crime
  • लोहारी राघो Special
  • लोहारी राघो Sports
  • लोहारी राघो Gram Panchayt
  • लोहारी राघो Ramlila
  • लोहारी राघो Upcoming Events
संदीप कंबोज
BREAKING
Welcome to Harappa Village लोहारी राघो इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर जो छुपाया जा रहा है वही हम दिखाएंगे हम किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ

Lohari Ragho News

Welcome to Harappa Village Lohari Ragho : इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम। देखें गाँव लोहरी राघो की आधिकारिक वेबसाइट — खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर

कोरोना संकट : लोहारी राघो माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित, 11 मई तक रहेंगी ये पाबंदियां

  • गाँव में अब तक 27 संक्रमित, फिलहाल तीन एक्टिव केस 

                                                                                                                              

विलेज ईरा ब्यूरो      
हिसार। ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड संक्रमण फैलने से रोकने के लिए जिला हिसार प्रशासन ने 42 नए माइक्रो कंटेनमेंट एवं बफर जोन अधिसूचित किए हैं। (Lohari-Ragho-Micro-Containment-Zone-declared) इन नए माइक्रो कंटेनमेंट गाँवों में लोहारी राघो के अलावा गांव राखी खास, कोथ खुर्द, कोथ कलां, माजरा, पेटवाड़, मिर्चपूर, खांडा खेड़ी, सुलचनी, कागसर, खेड़ी जालब, बास अकबरपूर, बास खुर्द, बास आजम शाहपुर,  राखी शाहपुर तथा गामड़ा 11 मई तक माइक्रो कंटेनमेंट तथा बफर जोन अधिसूचित किए गए हैं।  लोहारी राघो उप स्वास्थ्य केंद्र के एमपीएचडब्ल्यु राजकुमार ने बताया कि गाँव लोहारी राघो में अब तक कुल 27 मरीजों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। फिलहाल गाँव मेेंं कोरोना के तीन एक्टिव केस हैं। इससे पहले गाँव के राजकीय विद्यालय के कुछ अध्यापक व विद्यार्थी भी कोरोना पॉजीटिव पाए गए थे। 

जानें क्या है माइक्रो कंटेनमेंट जोन                                                                                                                               सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार जिस किसी भी क्षेत्र में कोरोना के 15 या उससे अधिक एक्टिव मामले हो जाते हैं तो संबंधित क्षेत्र को मैक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया जाता है जबकि 15 से कम एक्टिव केस होने की स्थिति में माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया जाता है। जिससे कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके। 

 आशा वर्कर व एएनएम करेंगी कॉन्टेक्ट ट्रैसिंग                                                                                                 माइक्रो कंटेनमेंट जोन में आशा वर्कर, एएनएम, कॉन्टेक्ट ट्रैसिंग का कार्य करेंगी। इन क्षेत्रों को सैनिटाईज करते हुए होम आइसोलेटिड संक्रमित को 24 घंटें के अंदर मेडिकल कीट दी जाएगी। माइक्रो कंटेनमेंट जोन में दूध, किरयाना, सब्जी एवं फल तथा दवा इत्यादि आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी। माइक्रो कंटेनमेंट तथा बफर जोन के लोगों से अपना व अपने परिजनों का कोविड टेस्ट कराने की अपील की गई है ताकि उन्हें आवागमन में कोई परेशानी न हो।

मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित हेल्पलाइन नंबर जारी                                                                                        हिसार। कोविड महामारी के चलते नागरिकों में बढ़ रहे मानसिक दबाव, चिंता, चिढ़चिढ़़ापन, मायूसी तथा अकेलेपन जैसी समस्याओं को दूर करने के  लिए जिला प्रशासन हिसार ने मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। हेल्पलाइन नंबर 7497841598 पर सुबह 8 से सायं 8 बजे तक कोई भी व्यक्ति इस संबंध में विशेषज्ञों से परामर्श कर सकता है। इसके अतिरिक्त नेशनल हेल्पलाइन नंबर 18005990019 पर भी परामर्श किया जा सकता है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Body

Sandeep Kamboj

Sandeep Kamboj

"मैं संदीप कंबोज, लोहारी राघो की मिट्टी का एक छोटा सा अंश हूँ। मेरा उद्देश्य पत्रकारिता और ब्लॉगिंग के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध विरासत, विशेषकर हड़प्पा कालीन इतिहास को जीवंत रखना है। मेरा मानना है कि हमारी जड़ें जितनी गहरी होंगी, भविष्य का वृक्ष उतना ही विशाल होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं आपको अपने गाँव के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक बदलावों की यात्रा पर ले जाना चाहता हूँ।"

Hollywood Movies

🔔 खबरदार भारत

ब्रेकिंग न्यूज़ और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए Notifications Allow करें



अभी नहीं