Type Here to Get Search Results !

लोहारी राघो TV

LIVE
Lohari Top
लोहारी राघो में फिर उठी मनरेगा घोटाले की सड़ांध, सुर्खियों में आया लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 ! गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानी राजनीति के जाम में फंसी राखीगढ़ी तक जाने वाली सड़क, सीएम घोषणा वाला हिसार-जींद हाईवे प्रोजेक्ट 11 साल बाद रद्द लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी

लाइव अपडेट

  • लोहारी राघो Today
  • लोहारी राघो History
  • Gadar Of लोहारी राघो
  • लोहारी राघो Exclusive
  • लोहारी राघो Analysis
  • लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 !
  • लोहारी राघो Crime
  • लोहारी राघो Special
  • लोहारी राघो Sports
  • लोहारी राघो Gram Panchayt
  • लोहारी राघो Ramlila
  • लोहारी राघो Upcoming Events
संदीप कंबोज
BREAKING
Welcome to Harappa Village लोहारी राघो इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर जो छुपाया जा रहा है वही हम दिखाएंगे हम किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ

Lohari Ragho News

Welcome to Harappa Village Lohari Ragho : इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम। देखें गाँव लोहरी राघो की आधिकारिक वेबसाइट — खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर

विनोद भ्याना नहीं, ये हैं गाँव लोहारी राघो से पहली बार विधानसभा चुनाव में ताल ठोंकने वाले नेता

  • लंबे समय तक रहे जनता दल के नारनौंद हल्का अध्यक्ष
  • 1996 के विस चुनाव में जनता दल से टिकट कटने पर निदर्लिय लड़ा था चुनाव  
  • चुनाव में हरियाणा विकास पार्टी के चौधरी जसवंत सिंह को दे दिया था समर्थन

                                                              संदीप कम्बोज

लोहारी राघो। गाँव लोहारी राघो शुरू से ही राजनीति का केंद्र रहा है। पूर्व संसदीय सचिव व वर्तमान में हांसी विधायक विनोद भ्याना भी गाँव लोहारी राघो से ही ताल्लुक रखते हैं। बतौर सरपंच विनोद भ्याना ने भले ही अपने असल राजनीतिक करियर की शुरूआत गाँव लोहारी राघो से की हो लेकिन क्या आप जानते हैं विनोद भ्याना के अलावा भी एक शख्स ऐसे हैं जिनके नाम गाँव लोहारी राघो से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने का रिकॉर्ड है। ये शख्स हैं राजकुमार भट्टी जिन्होंने वर्ष 1996 में पहली बार नारनौंद विधानसभा से चुनाव में बतौर आजाद उम्मीदवार ताल ठोंकी और गाँव लोहारी राघो से पहली बार विस चुनाव लड़ने वाले नेता के तौर पर अपना नाम रिकॉर्ड में दर्ज करवाया। चुनाव नतीजे भले ही कुछ भी रहे हों लेकिन राजकुमार भट्टी ने धुरंधर राजनेताओं को चुनौती देकर सबको चौंका दिया। इस विस चुनाव में हरियाणा विकास पार्टी के चौधरी जसवंत सिंह ने 31439 वोट हासिल कर विजय पताका फहराई थी जबकि 20666 वोटों के साथ कांग्रेस के वीरेंद्र सिंह दूसरे नंबर पर रहे थे। इसकी अहम वहज यह रही कि चुनाव के अंतिम समय में राजकुमार भट्टी ने हविपा के चौधरी जसवंत सिंह को समर्थन दे दिया था। बता दें कि गाँव लोहारी राघो में गुगन राम भट्टी के घर जन्मे ये वही राजकुमार भट्टी हैं जिन्होंने न केवन गाँव लोहारी राघो में आदर्श रामा क्लब की स्थापना कर सालों तक रामलीला मंचन किया बल्कि रावण का किरदार अदा कर अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ी। आज भी गाँव में राजकुमार भट्टी की पहचान रावण के किरदार से ही है। फिलहाल वे हिसार स्थित पटेल नेगर में रह रहे हैं तथा हरियाणा मसाले के नाम से अपना व्यवसाय कर रहे हैं।

जनता दल ने बनाया था हल्का अध्यक्ष
1990 के दशक में राजकुमार भट्टी राजनीति में काफी सक्रिय रहे। राजनीति में सक्रियता के चलते ही इन्हें जनता दल पार्टी ने नारनौंद हल्का अध्यक्ष बनाया था। वर्ष 1996 के विधानसभा चुनाव के समय भी राजकुमार भट्टी ने नारनौंद सीट से उम्मीदवारी का दावा ठोंका था। जनता दल की प्रदेश चुनाव कमेटी की तरफ से तो राजकुमार भट्टी का नाम केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा गया था लेकिन अंतिम समय में टिकट काट दिए जाने पर उन्हें बतौर आजाद उम्मीदवार चुनावी जंग में उतरना पड़ा और बाद में चौधरी जसवंत सिंह से अच्छे ताल्लुकात के चलते उन्होंने अपना समर्थन भी उन्हें दे दिया।

यह भी पढ़ें...

 History of Lohari Ragho : पहली बार पढ़ें पहली मानव सभ्यता के अवशेषों पर आबाद हड़प्पाकालीन ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का संपूर्ण इतिहास

 4 हजार साल से भी पुराना है लोहारी राघो का इतिहास, पढ़ें गाँव लोहारी राघो की संपूर्ण कहानी, इतिहास भाग-1

 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो में आजाद हिन्दुस्तान के सबसे पहले नंबरदार, सरपंच से भी बढ़कर थी इनकी पॉवर, जानें कौन थे ये शख्स, पढ़ें लोहारी राघो की सबसे खास शख्सिहत की पूरी कहानी  

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो के सबसे पहले सरपंच, 1952 में विनोद भ्याना के दादा रामलाल भ्याना को हराकर हासिल की थी सरपंच की कुर्सी, पढ़ें पहले पंचायत चुनाव की रोचक कहानी

पंचायत चुनाव स्पेशल : जानें लोहारी राघो की पहली महिला सरपंच के बारे में जिन्होंने घर और खेत के साथ-साथ बखूबी संभाली थी ग्राम पंचायत की कमान, पढ़ें दिलचस्प व यादगार कहानी

जानें पिछले 70 साल में 1952 से लेकर 2022 तक लोहारी राघो पर रहा किस-किस सरपंच का राज, यहाँ देखें पूरी लिस्ट 

इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो

कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी

लोहारी राघो रामलीला की सबसे पुरानी व दुर्लभ तस्वीर देख हैरान रह जाएंगे आप, वर्ष 1950 में रामलीला के दौरान ली गई थी यह तस्वीर

ऐतिहासिक : जब रावण के किरदार में नजर आए थे विधायक विनोद भ्याना, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की यादगार कहानी 

 दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल

 रामलीला : इस महान कलाकार ने लोहारी राघो की पहली रामलीला में भी निभाया था किरदार, सम्मान पाकर छलक आए खुशी के आंसू

कभी लोहारी राघो की शान थी कृष्ण लीला मंचन, 40 साल तक चली भव्य कृष्ण लीलाएं, जन्माष्टमी स्पेशल में पहली बार देखें लोहारी राघो कृष्ण लीला ड्रामा की दुर्लभ तस्वीरें

 

ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें 

 https://lohariraghohisar.blogspot.com/

लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें  

https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg

लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें  

https://www.facebook.com/groups/lohariragho

 लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें 

https://www.instagram.com/lohariragho/

लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें

https://twitter.com/LohariRagho

लोहारी राघो को 
pinterest पर फोलो करें

https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/

लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KZgDG5UKNuB5Ke24EdeZnj

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Body

Sandeep Kamboj

Sandeep Kamboj

"मैं संदीप कंबोज, लोहारी राघो की मिट्टी का एक छोटा सा अंश हूँ। मेरा उद्देश्य पत्रकारिता और ब्लॉगिंग के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध विरासत, विशेषकर हड़प्पा कालीन इतिहास को जीवंत रखना है। मेरा मानना है कि हमारी जड़ें जितनी गहरी होंगी, भविष्य का वृक्ष उतना ही विशाल होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं आपको अपने गाँव के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक बदलावों की यात्रा पर ले जाना चाहता हूँ।"

Hollywood Movies

🔔 खबरदार भारत

ब्रेकिंग न्यूज़ और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए Notifications Allow करें



अभी नहीं