Type Here to Get Search Results !

लोहारी राघो TV

LIVE
Lohari Top
लोहारी राघो में फिर उठी मनरेगा घोटाले की सड़ांध, सुर्खियों में आया लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 ! गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानी राजनीति के जाम में फंसी राखीगढ़ी तक जाने वाली सड़क, सीएम घोषणा वाला हिसार-जींद हाईवे प्रोजेक्ट 11 साल बाद रद्द लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी

लाइव अपडेट

  • लोहारी राघो Today
  • लोहारी राघो History
  • Gadar Of लोहारी राघो
  • लोहारी राघो Exclusive
  • लोहारी राघो Analysis
  • लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 !
  • लोहारी राघो Crime
  • लोहारी राघो Special
  • लोहारी राघो Sports
  • लोहारी राघो Gram Panchayt
  • लोहारी राघो Ramlila
  • लोहारी राघो Upcoming Events
संदीप कंबोज
BREAKING
Welcome to Harappa Village लोहारी राघो इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर जो छुपाया जा रहा है वही हम दिखाएंगे हम किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ

Lohari Ragho News

Welcome to Harappa Village Lohari Ragho : इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम। देखें गाँव लोहरी राघो की आधिकारिक वेबसाइट — खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर

गाँव लोहारी राघो में पर्यटकों के लिए ऐतिहासिक धर्मशाला का निर्माण कार्य शुरू, राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा ने किया शिलान्यास

  • गाँव लोहारी राघो में विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 21 लाख रुपए दिए जाने का ऐलान
  • हिसार-जींद स्टेट हाईवे के लिए अधिगृहित की जाने वाली जमीन का 40 लाख रूपए मुआवजा देने का भी वादा
  • जल्द शुरु हो जाएंगी लोहारी राघो से चंडीगढ के लिए डायरेकट बसें
  • अनाज मंडी में धूमधाम से मनाया गया पहला ग्राम उत्सव, सम्मानित हुई गाँव लोहारी राघो की प्रतिभाएं
  • सामाजिक समरसता एवं ग्राम विकास की योजनाओं पर हुई चर्चा
  • ग्रामीणों की मांग, समस्याओं व शिकायतों पर भी हुई सुनवाई
लोहारी राघो। मंडी लोहारी राघो में जय माँ दुर्गा मंदिर धर्मशाला का शिलान्यास करते राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा व नंद किशोर चावला।                    छाया : राजेश भ्याना


लोहारी राघो। दीप प्रजवल्लित कर ग्राम उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करते राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा व नंद किशोर चावला।  छाया : राजेश भ्याना


लोहारी राघो। ग्राम उत्सव कार्यक्रम के दौरान मंच पर जय माँ दुर्गा मंदिर के प्रधान नंद किशोर चावला के साथ गुफ्तगु करते राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा।
छाया : राजेश भ्याना


                                                   संदीप कम्बोज। लोहारी राघो.इन
लोहारी राघो। ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो को देश-दुनिया के नक्शे पर चमकाने की नींव रविवार को रख दी गई। यहां अनाज मंडी लोहारी राघो में आयोजित ग्राम उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा ने जय माँ दुर्गा ऐतिहासिक धर्मशाला का शिलान्यास किया। (Rajya-Sabha-MP-Dr-Subhash-Chandra-reached-Lohari-Ragho) इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा ने गाँव लोहारी राघो के विकासा कार्यों के लिए अपनी सांसद निधि से 21 लाख रुपए देने का भी ऐलान किया। जय माँ दुर्गा धर्मशाला के प्रधान नंद किशोर चावला की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा ने विभिन्न क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करने वाली गाँव लोहारी राघो की प्रतिभाओं को शानदार चमचमाती ट्राफियां व अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया। राज्यसभा सांसद ने इस दौरान ग्रामीणों की शिकायतें भी सुनी तथा उनके समाधान का आश्वासन दिया। गाँव लोहारी राघो तथा दुर्गा माता मंदिर कमेटी द्वारा रखी गाँव के विकास से संबंधित मांगों को पूरा करने के लिए भी राज्यसभा सांसद ने विश्वास दिलाया। जय माँ दुर्गा धर्मशाला के प्रधान नंद किशोर चावला ने बताया कि इस ऐतिहासिक धर्मशाला का निर्माण हो जाने से यहां दूर-दराज के पर्यटक भी भ्रमण को आया करेंगे। यहां ऐसा हिस्टोरिकल पैलेस बनाए जाने की तैयारी है जिसकी दुनियाभर में चर्चा हो और राखी गढ़ी आने वाले सभी पर्यटक इसे देखे बिना न रह सकें। नीचे बेसमेंट के अलावा इस चार मंजिला हाइटेक भवन में पर्यटकों के लिए विश्राम गृह, धर्मशाला व धर्मिक आयोजन के लिए सत्संग भवन भी बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस स्थल को अद्भुत व ऐतिहासिक बनाया जाएगा जिससे गाँव का गौरव बढ़ेगा। इस ऐतिहासिक स्थल के निर्माण के लिए उन्होंने ग्रामीणों व समाजसेवियों से ज्यादा चंदा देने की भी अपील की है ताकि इसका काम जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। चावला ने उम्मीद जताई कि हिसार जींद स्टेट हाईवे का निर्माण हो जाने के बाद गांव लोहारी राघो की पहचान अंतर्राष्ट्रीय  फलक पर बढ़ेगी क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय धरोहर राखी गढ़ी आने वाले पर्यटक गाँव लोहारी राघो से ही गुजरेंगे।  दुर्गा मंदिर में पर्यटकों के लिए आधुनिक विश्राम गृह बन जाने से  पर्यटक यहां ठहरेंगे तो गाँव के लोगों को निश्चित तौर पर रोजगार मिलेगा और गाँव को भी अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिलेगी। इस अवसर पर अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन लोहारी राघो के प्रधान सतपाल डाटा, भरथा राम पूनियां बयाना खेड़ा, सर्वजन समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बलवंत कुमार, सुरेश हैबतपुर, राजकुमार भ्याणा, सतीश चावला, प्रीतम चावला, सत्या रानी, जिला पार्षद जिले सिंह, 12 खाप प्रधान रामफल ठेकेदार, मास्टर सूरजभान सरपंच मिलकपुर,वेद लीखा, नफे सिंह जांगड़ा, सपना मेहत्ता, गीता आहुजा हिसार, महाबीर सैनी, रोहित चावला, देवेंद्र व्यास, राजू ढ़िंगड़ा, लोहारी राघो गौशाला प्रधान बनारसी राठी समेत भारी तादाद मेें ग्रामीण तथा गणमान्य जन मौजूद रहे।
लोहारी राघो :  हेलीकॉप्टर देखने उमड़ पड़ी भीड़
राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा ग्राम उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हेलीकॉप्टर से गाँव लोहारी राघो पहुंचे थे।  इसके लिए गाँव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में हेलीपेड बनाई गई थी। हेलीकॉप्टर को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Body

Sandeep Kamboj

Sandeep Kamboj

"मैं संदीप कंबोज, लोहारी राघो की मिट्टी का एक छोटा सा अंश हूँ। मेरा उद्देश्य पत्रकारिता और ब्लॉगिंग के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध विरासत, विशेषकर हड़प्पा कालीन इतिहास को जीवंत रखना है। मेरा मानना है कि हमारी जड़ें जितनी गहरी होंगी, भविष्य का वृक्ष उतना ही विशाल होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं आपको अपने गाँव के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक बदलावों की यात्रा पर ले जाना चाहता हूँ।"

Hollywood Movies

🔔 खबरदार भारत

ब्रेकिंग न्यूज़ और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए Notifications Allow करें



अभी नहीं