- जींद ने खोखराकोट तो बलंभा ने बरवाला को हराया
- 19 मार्च से होंगे अगले मुकाबले, विजेता टीम को मिलेगा 51 हजार का ईनाम
- दूसरे नंबर पर आने वाली टीम को मिलेगा 31 हजार का ईनाम
| लोहारी राघो। सांसी समाज चौथी विशाल क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में खोखराकोट की टीम को धूल चटाकर मुकाबला जीतने वाली जींद की टीम एक यादगार तस्वीर में। |
www.lohariragho.in
लोहारी राघो। गाँव लोहारी राघो स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पर सांसी समाज चौथी विशाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार आगाज हो गया। (Great-start-of-the-fourth-big-cricket-tournament-in-Lohari-Ragho) क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पहला मुकाबला जींद तथा गाँव खोखराकोट की टीम के बीच हुआ। जींद ने खोखराकोट की टीम को धूल चटाते हुए 6 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया। वहीं खोखराकोट की टीम महज 77 रन पर ही सिमट गई। दूसरा मुकाबला गाँव बलंभा तथा बरवाला की टीमों के बीच हुआ। बलंभा की टीम ने 12 रन से प्रतियोगिता जीत ली। इस प्रतियोगिता में बलंभा की टीम ने जहाँ 62 रन बनाए वहीं बरवाला की टीम के खिलाड़ी महज 50 रन ही बना पाए। इस विशाल क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजक मोहित माहला ने बताया कि सभी मैच 8 ओवर के थे। होली पर्व की वजह से अगले दो दिन अब क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं होगी। अगली प्रतियोगिताएं अब 19 मार्च से शुरु होंगी। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय इस क्रिकेट प्रतियोगिता के फाईनल मुकाबले में विजेता टीम को 51 हजार रूपए का ईनाम दिया जाएगा जबकि दूसरे स्थान पर आने वाली प्रतिद्वंदी टीम को 31 हजार का ईनाम मिलेगा। प्रतियोगिता संबंधी किसी भी जानकारी के लिए 8307232427 पर संपर्क किया जा सकता है।
ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KZgDG5UKNuB5Ke24EdeZnj