Type Here to Get Search Results !

लोहारी राघो TV

LIVE
Lohari Top
लोहारी राघो में फिर उठी मनरेगा घोटाले की सड़ांध, सुर्खियों में आया लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 ! गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानी राजनीति के जाम में फंसी राखीगढ़ी तक जाने वाली सड़क, सीएम घोषणा वाला हिसार-जींद हाईवे प्रोजेक्ट 11 साल बाद रद्द लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी

लाइव अपडेट

  • लोहारी राघो Today
  • लोहारी राघो History
  • Gadar Of लोहारी राघो
  • लोहारी राघो Exclusive
  • लोहारी राघो Analysis
  • लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 !
  • लोहारी राघो Crime
  • लोहारी राघो Special
  • लोहारी राघो Sports
  • लोहारी राघो Gram Panchayt
  • लोहारी राघो Ramlila
  • लोहारी राघो Upcoming Events
संदीप कंबोज
BREAKING
Welcome to Harappa Village लोहारी राघो इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर जो छुपाया जा रहा है वही हम दिखाएंगे हम किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ

Lohari Ragho News

Welcome to Harappa Village Lohari Ragho : इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम। देखें गाँव लोहरी राघो की आधिकारिक वेबसाइट — खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर

लोहारी राघो में बनेगा हर्बल पार्क, मिलेंगी दुर्लभ औषधीय जड़ी-बूटियां

लोहारी राघो में बनेगा हर्बल पार्क, मिलेंगी दुर्लभ औषधीय जड़ी-बूटियां

तोहफा : लोहारी राघो में बनेगा हर्बल पार्क, मिलेंगी दुर्लभ औषधीय जड़ी-बूटियां 

वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने पूरा किया गांव लोहारी राघो को पिकनिक स्पॉट बनाने का वादा  
पिछले चुनाव में ग्रामीणों से कर गए थे गांव में पार्क बनाने का वादा 
हर्बल पार्क के निर्माण पर आएगी 1.12 करोड़ की लागत 





06 सितंबर 2019, 1:40 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
हिसार/नारनौंद। वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के अथक प्रयास से गांव लोहारी राघो के अच्छे दिन आने शुरु हो गए हैं। भाखड़ा नहर पेयजल परियोजना के बाद अब हरियाण सरकार ने गांव लोहारी राघो में हर्बल पार्क के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। इस हर्बल पार्क के निर्माण पर करीब 1.12 करोड़ की लागत आएगी। हर्बल पार्क के निर्माण से गांव लोहारी राघो व आसपास के ग्रामीणों को दुर्लभ किस्म के औषधीय पौधों के लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सैकड़ों प्रकार के औषधीय पौधे व जड़ी-बूटियां इस हर्बल पार्क में स्थापित नर्सरी में ही उपलब्ध होंगी जिससे इलाके में औषधीय खेती को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। परंपरागत खेती की बजाय औषधीय खेती को अपनाकर किसान अपनी आमदनी भी बढ़ा सकेंगे बशर्ते की इस हर्बल पार्क में किसानों को इसका प्रशिक्षण दिया जाए। वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो पहले पार्क विकसित करने पर जोर दिया जाएगा तो दूसरी तरफ यहां नर्सरी डिवेलप कर पौधे बेचने जैसी सुविधा भी दी जाएगी। हर्बल पार्क से निकली औषधियों का उपयोग गांव लोहारी राघो व आस-पास के लोग भी कर सकेंगे।

हर्बल पार्क के साथ-साथ पिकनिक स्पोट भी 
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु जब भाजपा के लिए वोट मांगने आए थे तो उस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से वादा किया था कि गांव में ऐसा पार्क बनवाऊंगा जिसे देखने दूर-दूर के लोग आया करेंगे। यह पार्क ऐसा भव्य होगा कि आपके रिश्तेदार भी यहां आकर पिकनिक मनाएंगे। तो पूरे 5 साल बाद अब वक्त आ गया है। हरियाणा सरकार ने लोहारी राघो में हर्बल पार्क के निर्माण की मंजूरी दे दी है। तो ग्रामीणों को औशधीय पौधों के साथ-साथ पिकनिक स्पॉट भी मिलने जा रहा है।

फिलहाल हरियाणा में 42 तो हिसार जिला में है एक हर्बल पार्क 
वर्तमान में हरियाणा में 42 हर्बल पार्क स्थापित किए गए हैं जिनमें सबसे अधिक 8 हर्बल पार्क रेवाड़ी जिले में हैं। हिसार जिले में केवल एक हर्बल पार्क स्थापित है जो कि शतावर वाटिका के नाम से हिसार बीड़ में स्थित है। हरियाणा सरकार ने अब गांव लोहारी राघो व सिंधड़ में भी हर्बल पार्क के निर्माण की मंजूरी दे दी है। अब जिला हिसार में हर्बल पार्क की संख्या बढ़कर तीन हो जाएगी।

जानें इलाके को क्या होगा इस हर्बल पार्क का फायदा 
हर्बल पार्क चिकित्सा के पारंपरिक भारतीय प्रणाली के बारे में लोगों को शिक्षित करने तथा जागरूकता पैदा करने, जीन पूल संरक्षण, गुणवत्ता युक्तक बीज के उत्पादन, तथा किसानों को वितरण हेतु पौध, के लिए प्रत्येक जिले में स्थापित किए गए हैं। इनमें किसानों को पूर्व सीटू खेती, प्राकृतिक जैव विविधता को बचाने के लिए औषधीय पौधों का प्रचार, एवं आय अर्जन के लिए प्रोत्साहित भी किया जाता है। इस हर्बल उद्यान से औषधीय प्रजातियों के संरक्षण में मदद तो मिलेगी ही साथ ही यह स्वदेशी और विदेशी दोनों प्रजातियों के लिए जीन पूल के रूप में भी काम करेंगे।
हर्बल पार्क स्थापित होने से ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार 
हरियाणा के औषधीय पौधों का संरक्षण
संरक्षण और प्रचार प्रयोजनों के लिए स्वदेशी और विदेशी प्रजातियों के पौधों के एक जीन पूल का विकास करना 
स्थानीय लोगों द्वारा क्षेत्र में खेती को लोकप्रिय बनाने और भारतीय औषधीय और सुगंधित पौधों का उपयोग 
भारतीय आयुर्वेदिक प्रणाली को लोकप्रिय बनाने में मदद 
राखी गढ़ी आने वाले पर्यटकों के लिए भी बनेगा आकर्षण काकेंद्र 

यह होंगी हर्बल पार्क की विशेषताएं 
पार्क में सैकड़ों प्रकार के औषधीय पेड़, जड़ी बूटी, झाड़ियों और लताओं के रूप में उपलब्ध होंगे
औषधीय प्रजातियों के पौधे मिलने से किसान भी औषधीय खेती में लेंगे रूचि जिससे आमदनी बढ़ेगी
किसानों को वितरण के लिए गुणवत्ता युक्त बीज और पौध उत्पादन
पार्क की सुंदरता में चार चांद लगाएंगे घुमावदार रास्ते व सौंदर्य की दृष्टि से बनने वाली हर्बल क्यारियां
पर्यटकों की सुविधा के लिए बैठने के लिए स्थान व चलने के लिए बनेगा पैदल पार
हर पौधे के सामने नेम प्लेट लगी होगी जिस पर उसका नाम अंकित होगा जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

ये हैं कुछ औषधीय प्रजातियां 
अश्वगंधा, सर्पगंधा, वाच, ब्राह्मी, चित्रक, सफेद मूसली, शतावरी, ईसबगोल, तुलसी, पीपली, मकोय, ग्वावरपाठा, हरड़, बहेड़ा, आंवला, बेल, रूद्राक्ष, कालीहाड़ी, पथरचुर, नींबू घास, मुलैठी, जटरोफा, पाल्मारोजा और हल्दी
 

यह भी पढ़ें...

 History of Lohari Ragho : पहली बार पढ़ें पहली मानव सभ्यता के अवशेषों पर आबाद हड़प्पाकालीन ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का संपूर्ण इतिहास

 4 हजार साल से भी पुराना है लोहारी राघो का इतिहास, पढ़ें गाँव लोहारी राघो की संपूर्ण कहानी, इतिहास भाग-1

 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो में आजाद हिन्दुस्तान के सबसे पहले नंबरदार, सरपंच से भी बढ़कर थी इनकी पॉवर, जानें कौन थे ये शख्स, पढ़ें लोहारी राघो की सबसे खास शख्सिहत की पूरी कहानी  

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो के सबसे पहले सरपंच, 1952 में विनोद भ्याना के दादा रामलाल भ्याना को हराकर हासिल की थी सरपंच की कुर्सी, पढ़ें पहले पंचायत चुनाव की रोचक कहानी

पंचायत चुनाव स्पेशल : जानें लोहारी राघो की पहली महिला सरपंच के बारे में जिन्होंने घर और खेत के साथ-साथ बखूबी संभाली थी ग्राम पंचायत की कमान, पढ़ें दिलचस्प व यादगार कहानी

जानें पिछले 70 साल में 1952 से लेकर 2022 तक लोहारी राघो पर रहा किस-किस सरपंच का राज, यहाँ देखें पूरी लिस्ट 

इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो

कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी

लोहारी राघो रामलीला की सबसे पुरानी व दुर्लभ तस्वीर देख हैरान रह जाएंगे आप, वर्ष 1950 में रामलीला के दौरान ली गई थी यह तस्वीर

ऐतिहासिक : जब रावण के किरदार में नजर आए थे विधायक विनोद भ्याना, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की यादगार कहानी 

 दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल

 रामलीला : इस महान कलाकार ने लोहारी राघो की पहली रामलीला में भी निभाया था किरदार, सम्मान पाकर छलक आए खुशी के आंसू

कभी लोहारी राघो की शान थी कृष्ण लीला मंचन, 40 साल तक चली भव्य कृष्ण लीलाएं, जन्माष्टमी स्पेशल में पहली बार देखें लोहारी राघो कृष्ण लीला ड्रामा की दुर्लभ तस्वीरें

 

ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें 

 https://lohariraghohisar.blogspot.com/

लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें  

https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg

लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें  

https://www.facebook.com/groups/lohariragho

 लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें 

https://www.instagram.com/lohariragho/

लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें

https://twitter.com/LohariRagho

लोहारी राघो को 
pinterest पर फोलो करें

https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/

लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KZgDG5UKNuB5Ke24EdeZnj


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Body

Sandeep Kamboj

Sandeep Kamboj

"मैं संदीप कंबोज, लोहारी राघो की मिट्टी का एक छोटा सा अंश हूँ। मेरा उद्देश्य पत्रकारिता और ब्लॉगिंग के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध विरासत, विशेषकर हड़प्पा कालीन इतिहास को जीवंत रखना है। मेरा मानना है कि हमारी जड़ें जितनी गहरी होंगी, भविष्य का वृक्ष उतना ही विशाल होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं आपको अपने गाँव के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक बदलावों की यात्रा पर ले जाना चाहता हूँ।"

Hollywood Movies

🔔 खबरदार भारत

ब्रेकिंग न्यूज़ और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए Notifications Allow करें



अभी नहीं