Type Here to Get Search Results !

लोहारी राघो TV

LIVE
Lohari Top
लोहारी राघो में फिर उठी मनरेगा घोटाले की सड़ांध, सुर्खियों में आया लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 ! गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानी राजनीति के जाम में फंसी राखीगढ़ी तक जाने वाली सड़क, सीएम घोषणा वाला हिसार-जींद हाईवे प्रोजेक्ट 11 साल बाद रद्द लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी

लाइव अपडेट

  • लोहारी राघो Today
  • लोहारी राघो History
  • Gadar Of लोहारी राघो
  • लोहारी राघो Exclusive
  • लोहारी राघो Analysis
  • लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 !
  • लोहारी राघो Crime
  • लोहारी राघो Special
  • लोहारी राघो Sports
  • लोहारी राघो Gram Panchayt
  • लोहारी राघो Ramlila
  • लोहारी राघो Upcoming Events
संदीप कंबोज
BREAKING
Welcome to Harappa Village लोहारी राघो इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर जो छुपाया जा रहा है वही हम दिखाएंगे हम किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ

Lohari Ragho News

Welcome to Harappa Village Lohari Ragho : इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम। देखें गाँव लोहरी राघो की आधिकारिक वेबसाइट — खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर

मांग : आखिर डाटा गौशाला से कब जुड़ेगी मसूदपुर माइनर, 15 साल से बाट जोह रहे किसान

मांग : आखिर डाटा गौशाला से कब जुड़ेगी मसूदपुर माइनर, 15 साल से बाट जोह रहे किसान  

सर्वजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर चावला ने खट्टर सरकार पर लगाया पंजाबी विरोधी होने का आरोप 
बोले, लोहारी राघो के पंजाबी समुदाय के लोगों के हक में फैसले लेने से हाथ पीछे खींच रही सरकार 
जिला उपायुक्त कार्यालय ने मसूदपुर  माइनर मामले को डाला ठंडे बस्ते में, किसान धरना देने को मजबूर 




21 सितंबर 2019, 11:12 PM 
हिसार।  सर्वजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर चावला ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि खट्टर सरकार पंजाबी समाज विरोधी है क्योंकि हिसार लोकसभा क्षेत्र में पंजाबियों का सबसे बड़ा गांव लोहारी राघो है। लोहारी राघो के खेतों में 15 वर्षों से पानी नहीं आ रहा है और मसूदपुर  माइनर को बाबा लाल दास डेरा गोशाला शालाडेरी तक बढ़ाने की मांग की जा रही है जिसके चलते लोहारी, हैबतपुर, डाटा, ब्याना खेड़ा, खेड़ी लोचब, खेड़ी जालब, गामड़ा, राखी गढ़ी आदि गांव को लाभ होगा जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति और टेक्निकल स्वीकृति तीन साल से मिल चुकी है और लोग क्लैक्टर रेट 12 लाख रुपये के हिसाब से जमीन देने के लिए भी तैयार हैं और तमाम कार्यवाही भूमि अधिगृहण की डी.सी. कार्यालय द्वारा की जानी है और भूमि अधिगृहण की राशि भी सरकार से आ चुकी है फिर भी आज तक डी.सी. कार्यालय द्वारा भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही नहीं की गई है और सारा केस ठंडे बस्ते में डाला जा रहा है। चावला ने कहा कि उपरोक्त गांव के किसान सात दिन से धरना दे रहे हैं। यह माइनर 6 किलोमीटर तक बढ़ाया जाना है जिसमें 4 किलोमीटर लोहारी राघो की भूमि अधिग्रहण होनी है ओर सबसे अधिक लाभ पंजाबी किसानों को होना है और गांव में पीने का पानी भी नहीं है और जमीन का पानी खारा है फिर भी खट्टर सरकार पंजाबी विरोधी होने के कारण माइनर को बढ़ाना नहीं चाहती है।

लोहारी राघो व राखी गढ़ी को जींद सड़क मार्ग से नहीं जोड़ना चाहती सरकार 
चावला ने कहा कि हिसार से जींद वाया लोहारी राघो, राखी गढ़ी से भी खट्टर सरकार सड़क मार्ग को जोड़ना नहीं चाहती है और लोहारी राघो के लोगों को हिसार जींद आने-जाने के लिए 50 किलोमीटर का सफर अधिक तय करना पड़ता है और शिक्षा के क्षेत्र में पंजाबी बच्चे आगे बढ़ना चाहते हैं परंतु गांव में कोई कालेज नहीं है जिस कारण गरीब माता-पिता अपने बच्चों को नहीं पढ़ा सकते और पढ़ाई छोड़ देते हैं जबकि खट्टर सरकार ने हल्का नारनौंद में चार कालेज खोले हैं और लोहारी राघो मंडी कॉलेज की सरकार की सारी शर्तें पूरी करता है फिर भी पंजाबियों का गांव होने के कारण खट्टर सरकार ने कोई कॉलेज नहीं खोला है और इसके अलावा खट्टर सरकार ने गांव में अन्य कोई जनहित के कार्य भी नहीं करवाए हैं और अब विधानसभा चुनाव आ चुके हैं।

गांव लोहारी राघो में कॉलेज खोले जाने की मांग 
चावला ने कहा कि वे सरकार से मांग करते हैं कि सरकार मसूदपुर माइनर को बाबा लालदस डेरा गोशाला डेरी तक शीघ्र बढ़ाया जाए। हिसार से जींद वाया लोहारी राघो, राखी गढ़ी, सडक मार्ग से जोड़ा जाए और कॉलेज खोला जाए अन्यथा पंजाबियों का गांव होने के कारण विधानसभा चुनाव में पंजाबी समाज के लोग भाजपा का बहिष्कार करेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Body

Sandeep Kamboj

Sandeep Kamboj

"मैं संदीप कंबोज, लोहारी राघो की मिट्टी का एक छोटा सा अंश हूँ। मेरा उद्देश्य पत्रकारिता और ब्लॉगिंग के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध विरासत, विशेषकर हड़प्पा कालीन इतिहास को जीवंत रखना है। मेरा मानना है कि हमारी जड़ें जितनी गहरी होंगी, भविष्य का वृक्ष उतना ही विशाल होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं आपको अपने गाँव के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक बदलावों की यात्रा पर ले जाना चाहता हूँ।"

Hollywood Movies

🔔 खबरदार भारत

ब्रेकिंग न्यूज़ और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए Notifications Allow करें



अभी नहीं