- 1600 मीटर दौड़ में लोहारी के साधु तो रिले रेस में सुरेश ने मारी बाजी
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुआ आयोजन
- सरपंच चंद्रकांता चांदना ने विजेता धाावकों को किया सम्मानित
- आयोजन समिति को 2100 रूपए का दिया ईनाम
रमन बांगा/ प्रवीन खटक/लोहारी राघो.com
लोहारी राघो। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारी राघो में आयोजित 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता व रिले रेस में लोहारी राघो के धावकों का दबदबा रहा। 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में लोहारी राघो के साधु ने जहाँ पहला स्थान पाया वहीं लोहारी के कर्मबीर दूसरे स्थान पर रहे। मोठ गाँव के प्रवीन व सोहना क्रमश: तीसरे व चौथे स्थान पर रहे। सरपंच चंद्रकांता चांदना ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व संडों प्रदान कर सम्मानित किया। लोहारी राघो अखाड़ा द्वारा आयोजित इस दौड़ प्रतियोगिता में गाँव लोहारी राघो के अलावा जींद, मोठ, माजरा व हैबतपुर के धावकों ने हिस्सा लिया। अखाड़ा कोच राकेश राणा ने बताया कि 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के पहले ग्रुप में जींद के धावक ने पहला तो माजरा के धावक ने दूसरा स्थान पाया। वहीं लोहारी राघो के सुरेश तीसरे तो हैबतपुर का धावक चौथे स्थान पर रहा। दूसरे ग्रुप की 1600 मीटर प्रतियोगिता में लोहारी के साधु ने सभी खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए पहला तो कर्मबीर ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं मोठ के प्रवीन व सोहना तीसरे व चौथे स्थान पर रहे। रिले रेस मेें लोहरी राघो के ही धावकों का दबदबा रहा। लोहारी के सुरेश ने पहला, विशाल ने दूसरा तो मुकेश व कर्मबीर तीसरे व चौथे स्थान पर रहे। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि पधारी लोहारी राघो की सरपंच चंद्रकांता चांदना ने ने विजेता खिलाड़ियों का हौंसला आफ्जाई करते हुए उन्हें मेडल व संडों प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने आयोजन समिति लोहारी राघो अखाड़ा को अपनी तरफ से 2100 रूपए का सहयोग भी किया। वहीं लक्ष्मण फौजी ने इस दौड़ प्रतियोगिता का सारा खर्च वहन किया। उन्होंने भविष्य में भी खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच ओमप्रकाश वाल्मीकि, पंच राजू वधवा, सुभाष चराया उर्फ सिटी, गुलशन खन्ना, मांगेराम नंबरदार समेत गाँव के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।




Bohot bdiya
ReplyDeletevery good
Delete