Type Here to Get Search Results !

लोहारी राघो TV

LIVE
Lohari Top
लोहारी राघो में फिर उठी मनरेगा घोटाले की सड़ांध, सुर्खियों में आया लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 ! गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानी राजनीति के जाम में फंसी राखीगढ़ी तक जाने वाली सड़क, सीएम घोषणा वाला हिसार-जींद हाईवे प्रोजेक्ट 11 साल बाद रद्द लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी

लाइव अपडेट

  • लोहारी राघो Today
  • लोहारी राघो History
  • Gadar Of लोहारी राघो
  • लोहारी राघो Exclusive
  • लोहारी राघो Analysis
  • लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 !
  • लोहारी राघो Crime
  • लोहारी राघो Special
  • लोहारी राघो Sports
  • लोहारी राघो Gram Panchayt
  • लोहारी राघो Ramlila
  • लोहारी राघो Upcoming Events
संदीप कंबोज
BREAKING
Welcome to Harappa Village लोहारी राघो इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर जो छुपाया जा रहा है वही हम दिखाएंगे हम किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ

Lohari Ragho News

Welcome to Harappa Village Lohari Ragho : इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम। देखें गाँव लोहरी राघो की आधिकारिक वेबसाइट — खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर

जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क पुस्तकें वितरित करेगा गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर साहिब

जरूरतमंद बच्चों का करें ध्यान, आओ मिलकर करें शिक्षादान

www.लोहारी राघो.com
लोहारी राघो। जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहायता के लिए गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर साहिब में बाबा बंदा सिंह बहादुर बुक बैंक द्वारा 16 अगस्त रविवार को कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें गरीब बच्चों को नि:शुल्क पुस्तकें प्रदान की जाएंगी।  बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा के प्रवक्ता ने बताया कि कैंप का मुख्य मकसद गरीब बच्चों की शिक्षा में सहायता करना है ताकि वे भी पढ़-लिखकर कुछ बन सकें। कैंप में कक्षा छठी से लेकर कक्षा 12वीं तक की पुस्तकों का नि:शुल्क आदान-प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा द्वारा समय-समय पर इस तरह के मानवता भलाई के कार्य किए जाते हैं जिसमें ग्रामीण बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं।  उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे 16 अगस्त को लगने वाले कैंप में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें तथा जो श्रद्धालु अपनी इच्छा से गरीब बच्चों की मदद करना चाहते हैं वे पुरानी पुस्तकें भी गुरुद्वारा में जमा करवा सकते हैं। कैंप से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप इस हेल्पलाइन नंबर 9350358279 पर संपर्क कर सकते हैं।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Body

Sandeep Kamboj

Sandeep Kamboj

"मैं संदीप कंबोज, लोहारी राघो की मिट्टी का एक छोटा सा अंश हूँ। मेरा उद्देश्य पत्रकारिता और ब्लॉगिंग के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध विरासत, विशेषकर हड़प्पा कालीन इतिहास को जीवंत रखना है। मेरा मानना है कि हमारी जड़ें जितनी गहरी होंगी, भविष्य का वृक्ष उतना ही विशाल होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं आपको अपने गाँव के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक बदलावों की यात्रा पर ले जाना चाहता हूँ।"

Hollywood Movies

🔔 खबरदार भारत

ब्रेकिंग न्यूज़ और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए Notifications Allow करें



अभी नहीं