- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम
- विद्यालय प्रांगण में किया गया पौधारोपण
- कोरोना के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का किया गया पालन
- सरपंच चंद्रकांता चांदना व पंचों समेत मौजूद रहे गाँव के गणमान्य नागरिक
लोहारी राघो। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारी राघो में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान गाँव की सबसे शिक्षित बेटी निशा बतरा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन विद्यालय के इतिहास प्रवक्ता जितेंद्र चावला व लोकेश शर्मा ने किया। प्रवक्ता जितेंद्र चावला ने 15 अगस्त के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आखिर इसे मनाने के पीछे का इतिहास क्या है। कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय प्रांगण में विद्यालय स्टाफ व ग्राम पंचायत सदस्यों द्वारा पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर सरपंच चंद्रकांता चांदना, ब्लॉक समिति सदस्य सरदार अर्जुन सिंह, विद्यालय प्रबंधन कमेटी के प्रधान करतार सिंह, विद्यालय डीडीओ अजय शर्मा व पंच राजू वधवा समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। बता दें कि आज के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि रही निशा बतरा गाँव निवासी मदन बतरा की बेटी हैं। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार पिछले कुछ सालों से गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में संबंधित गाँव की सबसे ज्यादा शिक्षित बेटियों को ही मुख्यातिथि बनाया जाता है तथा वे ही ध्वजारोहण करती हैं।


����������
ReplyDeleteGood
ReplyDelete