Type Here to Get Search Results !

लोहारी राघो TV

LIVE
Lohari Top
लोहारी राघो में फिर उठी मनरेगा घोटाले की सड़ांध, सुर्खियों में आया लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 ! गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानी राजनीति के जाम में फंसी राखीगढ़ी तक जाने वाली सड़क, सीएम घोषणा वाला हिसार-जींद हाईवे प्रोजेक्ट 11 साल बाद रद्द लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी

लाइव अपडेट

  • लोहारी राघो Today
  • लोहारी राघो History
  • Gadar Of लोहारी राघो
  • लोहारी राघो Exclusive
  • लोहारी राघो Analysis
  • लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 !
  • लोहारी राघो Crime
  • लोहारी राघो Special
  • लोहारी राघो Sports
  • लोहारी राघो Gram Panchayt
  • लोहारी राघो Ramlila
  • लोहारी राघो Upcoming Events
संदीप कंबोज
BREAKING
Welcome to Harappa Village लोहारी राघो इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर जो छुपाया जा रहा है वही हम दिखाएंगे हम किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ

Lohari Ragho News

Welcome to Harappa Village Lohari Ragho : इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम। देखें गाँव लोहरी राघो की आधिकारिक वेबसाइट — खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर

जश्न-ए-आजादी : लोहारी राघो में गाँव की सबसे शिक्षित इस बेटी ने फहराया तिरंगा


  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम
  • विद्यालय प्रांगण में किया गया पौधारोपण 
  • कोरोना के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का किया गया पालन 
  • सरपंच चंद्रकांता चांदना व पंचों समेत मौजूद रहे गाँव के गणमान्य नागरिक 
लोहारी राघो.com
लोहारी राघो। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारी राघो में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान गाँव की सबसे शिक्षित बेटी निशा बतरा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन विद्यालय के इतिहास प्रवक्ता जितेंद्र चावला व लोकेश शर्मा ने किया। प्रवक्ता जितेंद्र चावला ने 15 अगस्त के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आखिर इसे मनाने के पीछे का इतिहास क्या है। कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय प्रांगण में विद्यालय स्टाफ व ग्राम पंचायत सदस्यों द्वारा पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर सरपंच चंद्रकांता चांदना, ब्लॉक समिति सदस्य सरदार अर्जुन सिंह, विद्यालय प्रबंधन कमेटी के प्रधान करतार सिंह, विद्यालय डीडीओ अजय शर्मा व पंच राजू वधवा समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। बता दें कि आज के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि रही निशा बतरा गाँव निवासी मदन बतरा की बेटी हैं। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार पिछले कुछ सालों से गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में संबंधित गाँव की सबसे ज्यादा शिक्षित बेटियों को ही मुख्यातिथि बनाया जाता है तथा वे ही ध्वजारोहण करती हैं।

Post a Comment

2 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Body

Sandeep Kamboj

Sandeep Kamboj

"मैं संदीप कंबोज, लोहारी राघो की मिट्टी का एक छोटा सा अंश हूँ। मेरा उद्देश्य पत्रकारिता और ब्लॉगिंग के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध विरासत, विशेषकर हड़प्पा कालीन इतिहास को जीवंत रखना है। मेरा मानना है कि हमारी जड़ें जितनी गहरी होंगी, भविष्य का वृक्ष उतना ही विशाल होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं आपको अपने गाँव के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक बदलावों की यात्रा पर ले जाना चाहता हूँ।"

Hollywood Movies

🔔 खबरदार भारत

ब्रेकिंग न्यूज़ और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए Notifications Allow करें



अभी नहीं