- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सांय 4:30 बजे किया जाएगा आयोजन
- गाँव गढ़ी अजीमा व मोठ के खिलाड़ी भी ले सकते हैं भाग
लोहारी राघो। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारी राघो में कल 20 अगस्त वीरवार को 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दौड़ प्रतियोगता का समय सांय साढ़े 4 बजे रहेगा। लोहारी राघो अखाड़ा के कोच राकेश राणा व साधु ने बताया कि इस दौड़ प्रतियोगिता में गाँव लोहारी राघो के अलावा गाँव गढ़ी अजीमा व मोठ के खिलाड़ी भी भाग ले सकते हैं। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले विजेता धावकों को मेडल व संडो प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा वहीं चतुर्थ व पांचवें स्थान पर रहने वाले धावकों को संडों प्रदान किया जाएगा। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा धावकों को इस दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील की है। दौड़ प्रतियोगिता के संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए आप 9992246166 व 8813074151 पर संपर्क कर सकते हैं।

