Type Here to Get Search Results !

लोहारी राघो TV

LIVE
Lohari Top
लोहारी राघो में फिर उठी मनरेगा घोटाले की सड़ांध, सुर्खियों में आया लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 ! गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानी राजनीति के जाम में फंसी राखीगढ़ी तक जाने वाली सड़क, सीएम घोषणा वाला हिसार-जींद हाईवे प्रोजेक्ट 11 साल बाद रद्द लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी

लाइव अपडेट

  • लोहारी राघो Today
  • लोहारी राघो History
  • Gadar Of लोहारी राघो
  • लोहारी राघो Exclusive
  • लोहारी राघो Analysis
  • लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 !
  • लोहारी राघो Crime
  • लोहारी राघो Special
  • लोहारी राघो Sports
  • लोहारी राघो Gram Panchayt
  • लोहारी राघो Ramlila
  • लोहारी राघो Upcoming Events
संदीप कंबोज
BREAKING
Welcome to Harappa Village लोहारी राघो इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर जो छुपाया जा रहा है वही हम दिखाएंगे हम किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ

Lohari Ragho News

Welcome to Harappa Village Lohari Ragho : इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम। देखें गाँव लोहरी राघो की आधिकारिक वेबसाइट — खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर

शाबाश प्रेरणा ! राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप में पूरे हरियाणा में पहले नंबर पर रही लोहारी राघो की बेटी


लोहारी राघो.ईन
लोहारी राघो। जींद में आयोजित राज्यस्तरीय योगासन चैंपियनशिप में जिला हिसार के गाँव लोहारी राघो की प्रेरणा बड़गुजर ने प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल कर गाँव व जिला हिसार का नाम रोशन किया है। प्रेरणा ने राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप के सब जुनियर(गर्ल्स) वर्ग में ट्रेडीशनल योगासन व आर्टिस्टिक सिंगल में दो गोल्ड हासिल कर गाँव का मान बढ़ाया है। प्रेरणा की इस शानदार उपलब्धि पर पूरे गाँव को नाज है तथा उन्हें बधाईयां देने वालों का तांता लगा है। 20 अक्तूबर को जींद के डीएवी स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप में प्रदेशभर से सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें सब जुनियर वर्ग (महिला) की ट्रेडीशनल योगासन व आर्टिस्टिक सिंगल योगासन प्रतिस्पार्धाओं में हिसार के गाँव लोहारी राघो की प्रेरणा बड़गुजर प्रदेशभर में पहले नंबर पर रही वहीं सीनियर वर्ग के ट्रेडीशनल योगासन में हिसार की स्रेहलता ने दूसरा तो मधु ने तीसरा स्थान पाया।  बता देें कि 10 वर्षीय प्रेरणा ने एक साल पहले ही योग की शुरुआत की थी। महज एक साल में उन्होंने एक के बाद कई मेडल जीतकर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। अभी हाल ही में 3 अक्टूबर  को  दयानंद कॉलेज प्रांगण में आयोजित जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भी प्रेरणा ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए पहला स्थान पाया था। तत्पश्चात 16 व 17 अक्तूबर को आयोजित द्वितीय राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप के सब जुनियर वर्ग में ट्रेडीशनल योगासन व आर्टिस्टिक सिंगल में पहला स्थान हासिल कर गाँव व जिला हिसार का मस्तक गर्व से ऊंचा किया और फाइनल में भी दोनों ही मुकाबलों में प्रेरणा ने हरियाणा में पहला स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है।

ओलंपिक में खेलना चाहती है प्रेरणा
योग के क्षेत्र में बुलंदियों को छू रही प्रेरणा अब खेलो इंडिया मे पार्टिसिपेट करने के लिए पूरजोर मेहनत कर रही हैं। वे दिन में कई घंटे तक योगाभ्यास करती हैं। प्रेरणा के मुताबिक वह योग में ही करियर बनाना चाहती है और उसका सपना ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेकर योग के क्षेत्र में पूरी दुनिया में भारत का डंका बजाना है।

माता-पिता को बेटी की उपलब्धियों पर नाज
पिता नरेंद्र बड़गुजर व माता को भी बेटी की इन उपलब्धियों पर नाज है। बेटी प्रेरणा द्वारा किए जा रहे शानदार प्रदर्शन से वे बेहद खुश हैं तथा उन्हें पूरा यकिन है कि प्रेरणा एक न एक दिन जरुर विश्व स्तरीय खिलाड़ी बनेगी और योग के क्षेत्र में भारत का डंका पूरी दुनिया में बजाएगी। पि ता नरेंद्र भी बेटी के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। वे स्वंय भी बेटी को रोजाना योगाभ्यास करवाते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Body

Sandeep Kamboj

Sandeep Kamboj

"मैं संदीप कंबोज, लोहारी राघो की मिट्टी का एक छोटा सा अंश हूँ। मेरा उद्देश्य पत्रकारिता और ब्लॉगिंग के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध विरासत, विशेषकर हड़प्पा कालीन इतिहास को जीवंत रखना है। मेरा मानना है कि हमारी जड़ें जितनी गहरी होंगी, भविष्य का वृक्ष उतना ही विशाल होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं आपको अपने गाँव के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक बदलावों की यात्रा पर ले जाना चाहता हूँ।"

Hollywood Movies

🔔 खबरदार भारत

ब्रेकिंग न्यूज़ और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए Notifications Allow करें



अभी नहीं