Type Here to Get Search Results !

लोहारी राघो TV

LIVE
Lohari Top
लोहारी राघो में फिर उठी मनरेगा घोटाले की सड़ांध, सुर्खियों में आया लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 ! गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानी राजनीति के जाम में फंसी राखीगढ़ी तक जाने वाली सड़क, सीएम घोषणा वाला हिसार-जींद हाईवे प्रोजेक्ट 11 साल बाद रद्द लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी

लाइव अपडेट

  • लोहारी राघो Today
  • लोहारी राघो History
  • Gadar Of लोहारी राघो
  • लोहारी राघो Exclusive
  • लोहारी राघो Analysis
  • लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 !
  • लोहारी राघो Crime
  • लोहारी राघो Special
  • लोहारी राघो Sports
  • लोहारी राघो Gram Panchayt
  • लोहारी राघो Ramlila
  • लोहारी राघो Upcoming Events
संदीप कंबोज
BREAKING
Welcome to Harappa Village लोहारी राघो इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर जो छुपाया जा रहा है वही हम दिखाएंगे हम किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ

Lohari Ragho News

Welcome to Harappa Village Lohari Ragho : इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम। देखें गाँव लोहरी राघो की आधिकारिक वेबसाइट — खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर

बेटियों के लिए प्रेरणा बनी यह ‘प्रेरणा’, पढ़ें छोटी सी उम्र में योग में परचम लहरा रही बेटी की प्रेरणास्पद कहानी

  •  महज एक साल के भीतर योग में हासिल की अनेक उपलब्ध्यिां
  • राज्य स्तर पर प्रथम तो राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा को दिलाया दूसरा स्थान



संदीप कम्बोज। लोहारी राघो.ईन                                                                                                           हिसार। ‘‘जब हौंसला बना लिया ऊंची उड़ान का, फिर देखना फिजूल है कद आसमान का, डरना नहीं यहाँ तू किसी भी चुनौती से, बस तू ही सिकन्दर है सारे जहान का।’’किसी  शायर की यह लाइनें बहुत लोगों ने पढ़ी और सुनी होंगी लेकिन जिला हिसार के नारनौंद अंतर्गत गाँव लोहारी राघो की प्रेरणा बड़गुजर ने छोटी सी उम्र में ही इसे अच्छे से समझा और जमाने को साबित कर दिखाया है कि हौंसले के दम पर आसमां को भी हासिल किया जा सकता है। दृढ़ संकल्प और हौंसले की मिसाल बनी 10 वर्षीय प्रेरणा ने न केवल एक साल में योग क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं बल्कि अनेक मेडल भी अपने नाम किए हैं। महज एक साल की अथक मेहनत के बलबूते वे अब तक अनेक प्रतिस्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन कर सम्मान पा चुकी हैं। योग को अपने जीवन में अपना चुकी प्रेरणा ने अब तक योग प्रतियोगिताओं में जिला व प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान तो हासिल किया ही है साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित योग प्रतियोगिता में भी हरियाणा को पूरे भारतवर्ष में दूसरा स्थान दिलाकर प्रदेश का नाम गर्व से ऊंचा किया है। गाँव लोहारी राघो शिक्षा और विकास के मामले में भले ही पीछे हो लेकिन यहाँ की माटी में हौंसले और जज्बे की कोई कमी नहीं है। प्रेरणा बड़गुजर की उपलब्धियां इसका जीता जागता उदाहरण है। जानें किस तरह से सभी बेटियों के लिए प्रेरणस्त्रोत बनी है योग खिलाड़ी प्रेरणा। बता रहे हैं संदीप कम्बोज

योगाचार्य अमित से मिली योग की प्रेरणा
31 अगस्त 2011 को गाँव लोहारी राघो निवासी नरेंद्र बड़गुजर के घर जन्मी प्रेरणा को शुरु  से ही व्यायम का बहुत शौंक था। पिता नरेंद्र के साथ हिसार एचएयू स्थित फार्म हाउस में व्यायाम को जाना इनका नित्य का नियम था। यहाँ अमित नाम के योगाचार्य ने जब प्रेरणा की व्यायाम करने की प्रतिभा को देखा और इसकी सराहना करते हुए प्रेरणा को योगासनों का अभ्यास करने की सलाह दी। प्रेरणा ने लगातार दो माह तक योगाचार्य अमित से योग के गुर सीखे। लेकिन इस दौरान योगाचार्य अमित को जरूरी कार्य के चलते हिसार से बाहर जाना पड़ गया। जाने से पहले योगाचार्य अमित ने पिता नरेंद्र को सलाह दी कि प्रेरणा का योगाभ्यास कभी मत छोड़ने दें। प्रेरणा एक दिन विश्वस्तर की योग खिलाड़ी अवश्य बनेगी।

हरियाणा को दिलाया था पूरे भारत में दूसरा स्थान
योगाचार्य अमित के जाने के बाद पिता नरेंद्र बड़गुजर ने 2 जुलाई 2020 को प्रेरणा को आजाद नगर स्थित उड़ान योग स्टूडियो में प्रवेश दिला दिया। यहाँ योगाचार्य वीरेंद्र बडाला, रविन्द्र आर्य व गोविंद के सान्निध्य में प्रेरणा ने चार महीने तक अथक परिश्रम किया। प्रेरणा की मेहनत रंग लाई और नवंबर 2020 में आयोजित जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता में प्रेरणा ने जिलेभर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस जिलास्तरीय योग      प्रतियोगिता में जिलेभर से करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसी फडरेशन का राज्यस्तरीय प्रदर्शन दिसंबर,2020 आनलाईन करवाया  गया जिसमें प्रत्येक जिले से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता मे प्रेरणा ने अपनी आयुवर्ग (8-10 वर्ष) के खिलाड़ियों को हराते हुए प्रथम स्थान पर कब्जा किया। जनवरी ,2021 को इस प्रतियोगिता का राष्ट्रीय प्रदर्शन हुआ यह भी कोविड की महामारी को मध्यनजर रखते हुए आनलाईन करवाया गया। इसमें लगभग पूरे देश से 10 हजार खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई इसमें प्रेरणा ने हरियाणा को द्वितीय स्थान दिलाकर अपने गांव व जिले का नाम रोशन किया। 
कुछ यूं चला प्रेरणा की उपलब्धियों का सिलसिला
गांव बरखी खेड़ी में फरवरी 2021 में  आयोजित जिलास्तरीय योगासन प्रतियोगिता में भी प्रेरणा प्रथम स्थान पर रही। इसी फडरेशन ने अपनी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता सोनीपत के गोहाना में करवाई जिसमें हरियाणा के सभी जिलों के लगभग 350 योग खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस बार भी प्रेरणा ने सभी को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रथम स्थान पर कब्जा किया। इस फडरेशन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता  3 मार्च 2021 को पश्चिम बंगाल के कलकत्ता में रखी गई थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण प्रेरणा उसमें भाग नहीं ले पाई। हरियाणा योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन(एचवाईएसए)द्वारा 23 मार्च 2021 को आयोजित करवाई गई योग प्रतियोगिता की जानकारी प्रेरणा को 22 मार्च की रात 10 बजे प्राप्त हुई। महज एक घण्टे के अभ्यास से इस प्रतियोगिता में भी प्रेरणा ने पूरे हरियाणा में द्वितीय स्थान प्राप्त कर गांव को फिर से गौरवान्वित किया। प्रेरणा ने इस फडरेशन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे प्रेरणा ने भाग लिया किंतु अभ्यास की कमी के कारण सैमीफाइनल मे नहीं पहुंच सकीं । अभी हाल ही में 3 अक्टूबर 2021 कोे दयानंद कॉलेज प्रांगण में आयोजित जिलास्तरीय प्रतियोगिता में एक बार फिर प्रेरणा नेसभी खिलीाड़ियों को पछाड़ते हुए पहला स्थान पाया। तत्पश्चात 16 व 17 अक्तूबर को आयोजित द्वितीय राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप के सब जुनियर वर्ग में ट्रेडीशनल योगासन व आर्टिस्टिक सिंगल में पहला स्थान हासिल कर गाँव व जिला हिसार का मस्तक गर्व से ऊंचा किया है। इन दोनों ही मुकाबलों में प्रदेश के सभी जिलों से अनेक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।         

अब खेलो इंडिया में भाग लेने को बहा रही पसीना, ओलंपिक में जाना भी है मकसद  
क्वार्टर फाइनल और सैमीफाइनल मुकाबले के बाद अब 20 अक्तूबर को जींद के डीएवी स्कूल में आयोजित फाइनल चैंपियनशिप के दौरान खिलाड़ियों को खेलो इंडिया के लिए चुना जाएगा। अब प्रेरणा खेलो इंडिया मे पार्टिसिपेट करने के लिए पूरजोर मेहनत कर रही हैं। वे दिन में कई घंटे तक योगाभ्यास करती हैं। प्रेरणा के मुताबिक वह योग में ही करियर बनाना चाहती है और उसका सपना ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेकर योग के क्षेत्र में पूरी दुनिया में भारत का डंका बजाना है। 

माता-पिता को है बेटी की उपलब्धियों पर नाज
पिता नरेंद्र बड़गुजर व माता को भी बेटी की इन उपलब्धियों पर नाज है। बेटी प्रेरणा द्वारा किए जा रहे शानदार प्रदर्शन से वे बेहद खुश हैं तथा उन्हें पूरा यकिन है कि प्रेरणा एक न एक दिन जरुर विश्व स्तरीय खिलाड़ी बनेगी और योग के क्षेत्र में भारत का डंका पूरी दुनिया में बजाएगी। पि ता नरेंद्र भी बेटी के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। वे स्वंय भी बेटी को रोजाना योगाभ्यास करवाते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Body

Sandeep Kamboj

Sandeep Kamboj

"मैं संदीप कंबोज, लोहारी राघो की मिट्टी का एक छोटा सा अंश हूँ। मेरा उद्देश्य पत्रकारिता और ब्लॉगिंग के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध विरासत, विशेषकर हड़प्पा कालीन इतिहास को जीवंत रखना है। मेरा मानना है कि हमारी जड़ें जितनी गहरी होंगी, भविष्य का वृक्ष उतना ही विशाल होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं आपको अपने गाँव के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक बदलावों की यात्रा पर ले जाना चाहता हूँ।"

Hollywood Movies

🔔 खबरदार भारत

ब्रेकिंग न्यूज़ और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए Notifications Allow करें



अभी नहीं