प्रवीन खटक। लोहारी राघो.ईन
लोहारी राघो। गाँव लोहारी राघो स्थित प्रख्यात डेरी वाले चौक में 5 नवंबर शुक्रवार को विश्वकर्मा दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस अवसर पर छठे भंडारे व हवन यज्ञ का भी आयोजन किया जा रहा है। लोहारी राघो श्री विश्वकर्मा सभा के प्रधान ऋषि सैनी व सचिव रामनिवास डोलिया ने बताया कि विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर गाँव लोहारी राघो में हर साल भंडारा व हवन का आयोजन किया जाता है जिसमें गाँव के सभी मिस्त्री भाग लेते हैं तथा विश्वकर्मा दिवस धूमधाम से मनाते हैं। उन्होंने गाँव लोहारी राघो के समस्त ग्रामीणों से 5 नवंबर, शुक्रवार को डेरी वाले चौक में पहुंचकर पावन भंडारे व हवन यज्ञ का लाभ उठाने की अपील की है।