Type Here to Get Search Results !

लोहारी राघो TV

LIVE
Lohari Top
लोहारी राघो में फिर उठी मनरेगा घोटाले की सड़ांध, सुर्खियों में आया लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 ! गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानी राजनीति के जाम में फंसी राखीगढ़ी तक जाने वाली सड़क, सीएम घोषणा वाला हिसार-जींद हाईवे प्रोजेक्ट 11 साल बाद रद्द लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी

लाइव अपडेट

  • लोहारी राघो Today
  • लोहारी राघो History
  • Gadar Of लोहारी राघो
  • लोहारी राघो Exclusive
  • लोहारी राघो Analysis
  • लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 !
  • लोहारी राघो Crime
  • लोहारी राघो Special
  • लोहारी राघो Sports
  • लोहारी राघो Gram Panchayt
  • लोहारी राघो Ramlila
  • लोहारी राघो Upcoming Events
संदीप कंबोज
BREAKING
Welcome to Harappa Village लोहारी राघो इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर जो छुपाया जा रहा है वही हम दिखाएंगे हम किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ

Lohari Ragho News

Welcome to Harappa Village Lohari Ragho : इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम। देखें गाँव लोहरी राघो की आधिकारिक वेबसाइट — खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर

खुशखबरी : लोहारी राघो के विकास को अब लगेंगे पंख, हिसार-जींद स्टेट हाईवे बनने से सीधे चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल, यूपी व उत्तराखंड से जुड़ जाएगा लोहारी राघो

  • गाँव से ही मिलेंगी चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल, यूपी व उत्तराखंड समेत लंबे रुटों की बसें
  • जींद, करनाल,पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला,यमुनानगर,सिरसा से भी सीधा जुड़ जाएगा लोहारी राघो 
  • हाईवे बनने के बाद गाँव में बस स्टैंड बनने की भी संभावना 
  • बड़ी कंपनियां व कारोबारी कर सकते हैं इलाके का रुख, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
  • पर्यटन से संबंधित बड़े प्रोजेक्ट स्थापित होने के भी बने आसार            
  • स्टेट हाईवे किनारे जमीन खरीदने की मचेगी होड़, कई गुना बढ़ जाएंगी जमीन की कीमतें

संदीप कम्बोज। www.lohariragho.in

लोहारी राघो। हड़प्पाकालीन स्थल ऐतिहासिक गांव राखी गढ़ी व लोहारी राघो के विकास को अब पंख लगने वाले हैं। हिसार-जींद(वाया लोहारी राखी) स्टेट हाईवे के निर्माण होने के बाद लोहारी राघो, राखी शाहपुर, मसूदपुर, डाटा समेत करीब दर्जनभर से भी अधिक गाँव हरियाणा के बड़े शहरों के साथ-साथ चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल, यूपी, उत्तराखंड व राजस्थान से सीधे जुड़ जाएंगे। (Lohari-Ragho-will-be-directly-connected-with-UP-and-Uttarakhand-With-the-formation-of-Hisar-Jind-state-highway) इस स्टेट हाईवे का निर्माण होने से ग्रामीणों को प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ के अलावा पंजाब, हिमाचल, यूपी व उत्तराखंड तक लंबे रुटों की बसें भी मिलेंगी। इसके अलावा इन गाँवों के यात्री हिसार, जींद, करनाल,पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर व सिरसा, के लिए भी डायरेक्ट बस सेवा का लाभ भी अपने गाँव से ही उठा पाएंगे। इसके लिए अब उन्हें हांसी, माजरा प्याऊ या नारनौंद जाने की आवश्यक्ता नहीं होगी। स्टेट हाईवे का काम पूरा हो जाने के बाद यदि ग्राम पंचायत ने प्रयास किया तो यहां गाँव में मिनी बस स्टैंड बनने की भी पूरी संभावना है। इस स्टेट हाईवे पर राखी गढ़ी जैसा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का पर्यटन स्थल होने के चलते यहां हर साल बड़ी तादाद में विदेशी पर्यटकों के भ्रमण पर आने की भी पूरी उम्मीद है जिससे यहां रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। बड़ी-बड़ी कंपनियां व कारोबारी भी इस इलाके का रुख करने की तैयारी में हैं। आने वाले कुछ सालों में यहां और भी कई बड़े प्रोजेक्ट शुरु होने की उम्मीद है।  इस स्टेट हाईवे के निर्माण के साथ ही  इन गाँवों में जमीन के दाम भी पहले से कई गुना तक बढ़ जाएंगे।    

इसी साल 2022 में शुरू हो जाएगा काम              

इसी साल 2022 में इस स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य शुरु होने जा रहा है। हिसार से जींद मार्ग वाया (मसूदपुर, डाटा, लोहारी राघो, राखी शाहपुर मिसिंग लिंक रूट नंबर-4) के निर्माण के लिए सरकार ने करीब 100 करोड़ की राशि भी जारी कर दी है। हाईवे के निर्माण के लिए सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब जमीन अधिग्रहण की तैयारी है। इस हाईवे के लिए सरकार ने 21 जनवरी 2019 को पहली बार 33.68 करोड़ रुपए  की राशि जारी की जबकि दूसरी किश्त में 66 करोड़ रुपए अभी हाल ही में अक्तूबर माह में भेजे गए हैं। 23 दिसंबर को जिला सचिवालय में आयोजित सड़क समिति की बैठक के दौरान उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने इस हिसार-जींद स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य शुरु करने के आदेश दिए थे। जिला प्रशासन द्वारा 31 दिसंबर को जारी वर्ष 2022 की विकास परियोजनाओं की सूची में भी हिसार से जींद मार्ग वाया (मसूदपुर, डाटा, लोहारी राघो, राखी शाहपुर मिसिंग लिंक रूट नंबर-4) के निर्माण का जिक्र है। जिससे यह पूरी तरह से साफ हो गया है कि अब इस हाईवे का काम बहुत जल्द ही शुरु होने वाला है। हिसार-जींद स्टेट हाईवे बनने से इस रुट पर आने वाले गाँवों मसूदपुर, डाटा, लोहारी राघो, राखी शाहपुर आदि में न केवल जमी नों की की मत में उछाल आएगा बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। 

नंद किशोर चावला ने वर्ष 2015 में उठाई थी मांग, कई बार किए धरने-प्रदर्शन

बता दें कि हिसार जींद स्टेट हाईवे (वाया मसूदपुर, डाटा, लोहारी राघो, राखी शाहपुर) के लिए सबसे पहले मांग सर्वजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर चावला ने उठाई थी। 2 फरवरी 2015 को पहली बार उन्होंने सीएम विंडो पर मुख्यमंत्री मनासेहर लाल को भेजे पत्र में अंतराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राखी गढ़ी को विकसिमत करने के उद्देश्य से स्टेट हाईवे से जोड़ने की मांग उठाई थी। इसके लिए चावला द्वारा आस-पास के ग्रामीणों के सहयोग से प्रदेश में कई बार धरने-प्रदर्शन भी किए गए। चावला ने सीएम मनोहर लाल पर पंजाबी विरोधी होने के आरोप तक लगाए। आखिरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह मांग मान ली और इसके निर्माण को हरी झंडी दे दी। 21 जनवरी 2019 को 33.68 करोड़ रुपए की धनराशि इस स्टेट  हाईवे के निर्माण के लिए जारी की गई और अभी सितंबर 2021 में 66 करोड़ की दूसरी किश्त जारी की गई है। अब  इस साल 2022 में  इस पर काम शुरु होने जा रहा है जिससे लोहारी राघो समेत  इस स्टेट हाईवे पर पड़ने वाले सभी गांवों में विकास का पहिला पहले से दोगुनी रफ्तार से दौड़ेगा। 

यह भी पढ़ें...

 History of Lohari Ragho : पहली बार पढ़ें पहली मानव सभ्यता के अवशेषों पर आबाद हड़प्पाकालीन ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का संपूर्ण इतिहास

 4 हजार साल से भी पुराना है लोहारी राघो का इतिहास, पढ़ें गाँव लोहारी राघो की संपूर्ण कहानी, इतिहास भाग-1

 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो में आजाद हिन्दुस्तान के सबसे पहले नंबरदार, सरपंच से भी बढ़कर थी इनकी पॉवर, जानें कौन थे ये शख्स, पढ़ें लोहारी राघो की सबसे खास शख्सिहत की पूरी कहानी  

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो के सबसे पहले सरपंच, 1952 में विनोद भ्याना के दादा रामलाल भ्याना को हराकर हासिल की थी सरपंच की कुर्सी, पढ़ें पहले पंचायत चुनाव की रोचक कहानी

पंचायत चुनाव स्पेशल : जानें लोहारी राघो की पहली महिला सरपंच के बारे में जिन्होंने घर और खेत के साथ-साथ बखूबी संभाली थी ग्राम पंचायत की कमान, पढ़ें दिलचस्प व यादगार कहानी

जानें पिछले 70 साल में 1952 से लेकर 2022 तक लोहारी राघो पर रहा किस-किस सरपंच का राज, यहाँ देखें पूरी लिस्ट 

इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो

कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी

लोहारी राघो रामलीला की सबसे पुरानी व दुर्लभ तस्वीर देख हैरान रह जाएंगे आप, वर्ष 1950 में रामलीला के दौरान ली गई थी यह तस्वीर

ऐतिहासिक : जब रावण के किरदार में नजर आए थे विधायक विनोद भ्याना, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की यादगार कहानी 

 दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल

 रामलीला : इस महान कलाकार ने लोहारी राघो की पहली रामलीला में भी निभाया था किरदार, सम्मान पाकर छलक आए खुशी के आंसू

कभी लोहारी राघो की शान थी कृष्ण लीला मंचन, 40 साल तक चली भव्य कृष्ण लीलाएं, जन्माष्टमी स्पेशल में पहली बार देखें लोहारी राघो कृष्ण लीला ड्रामा की दुर्लभ तस्वीरें

 

ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें 

 https://lohariraghohisar.blogspot.com/

लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें  

https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg

लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें  

https://www.facebook.com/groups/lohariragho

 लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें 

https://www.instagram.com/lohariragho/

लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें

https://twitter.com/LohariRagho

लोहारी राघो को 
pinterest पर फोलो करें

https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/

लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KZgDG5UKNuB5Ke24EdeZnj

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Body

Sandeep Kamboj

Sandeep Kamboj

"मैं संदीप कंबोज, लोहारी राघो की मिट्टी का एक छोटा सा अंश हूँ। मेरा उद्देश्य पत्रकारिता और ब्लॉगिंग के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध विरासत, विशेषकर हड़प्पा कालीन इतिहास को जीवंत रखना है। मेरा मानना है कि हमारी जड़ें जितनी गहरी होंगी, भविष्य का वृक्ष उतना ही विशाल होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं आपको अपने गाँव के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक बदलावों की यात्रा पर ले जाना चाहता हूँ।"

Hollywood Movies

🔔 खबरदार भारत

ब्रेकिंग न्यूज़ और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए Notifications Allow करें



अभी नहीं