Type Here to Get Search Results !

लोहारी राघो TV

LIVE
Lohari Top
लोहारी राघो में फिर उठी मनरेगा घोटाले की सड़ांध, सुर्खियों में आया लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 ! गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानी राजनीति के जाम में फंसी राखीगढ़ी तक जाने वाली सड़क, सीएम घोषणा वाला हिसार-जींद हाईवे प्रोजेक्ट 11 साल बाद रद्द लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी

लाइव अपडेट

  • लोहारी राघो Today
  • लोहारी राघो History
  • Gadar Of लोहारी राघो
  • लोहारी राघो Exclusive
  • लोहारी राघो Analysis
  • लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 !
  • लोहारी राघो Crime
  • लोहारी राघो Special
  • लोहारी राघो Sports
  • लोहारी राघो Gram Panchayt
  • लोहारी राघो Ramlila
  • लोहारी राघो Upcoming Events
संदीप कंबोज
BREAKING
Welcome to Harappa Village लोहारी राघो इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर जो छुपाया जा रहा है वही हम दिखाएंगे हम किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ

Lohari Ragho News

Welcome to Harappa Village Lohari Ragho : इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम। देखें गाँव लोहरी राघो की आधिकारिक वेबसाइट — खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर

लोहारी राघो व सिंधड़ में कब बनेंगे हर्बल पार्क, क्या सिर्फ चुनावी लोलीपॉप दे गए थे पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु

  •  पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की घोषणा के सात साल बाद भी लोहारी राघो में शुरू नहीं हुआ हर्बल पार्क का निर्माण कार्य 
  • 5 सितंबर 2019 को लोहारी राघो के हर्बल पार्क के लिए 1.12 करोड़ तो सिंधड़ गांव के हर्बल पार्क के लिए मंजूर की गई थी 1.91 करोड़ की राशि 
  • वर्ष 2014 के विय चुनाव के दौरान किया था लोहारी राघो को पिकनिक स्पॉट बनाने का वादा  
  • हर्बल पार्क में दुर्लभ औषधीय जड़ी-बूटियों के लगाए जाने की है योजना 

संदीप कम्बोज। विलेज ईरा     

हिसार/नारनौंद। क्या नेताओं का काम अब चुनावों के दौरान वोटरों को लुभाने के लिए सिर्फ लोलीपोप देना ही रह गया है। क्या चुनावों के नजदीक आते ही वोट बटोरने के लिए गाँव-शहरों के विकास को लेकर नेताओं द्वारा किए गए वादे सिर्फ छलावा होते हैं। (When-will-the-herbal-park-be-built-in-Lohari-Ragho-and-Sindhr-village) यह बात 100 फीसद सच होती दिखाई दे रही है जिला हिसार के हल्का नारनौंद अंतर्गत आने वाले गाँव लोहारी राघो व हांसी द्वितीय ब्लॉक अंतर्गत आने वाले गाँव सिंधड़ में। पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु द्वारा गाँव लोहारी राघो के लोगों के साथ वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव के दौरान किया गया वादा आज तक पूरा नहीं हो पाया है। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले 6 सितंबर 2019 को पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने गाँव लोहारी राघो को पिकनिक स्पॉट बनाने का वादा करते हुए यहां आलीशान पार्क बनाने का वादा किया था। वे चुनाव भी जीत गए और नारनौंद के विधायक के साथ-साथ वित्तमंत्री भी बने। लेकिन पूरे पांच साल यानि 2019 तक उन्हें लोहारी राघो गाँव के साथ किया गया वादा याद नहीं आया। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव के समय जब मंत्री महोदय को अपने वादे की याद आई तो विधानसभा चुनाव की आहट से ठीक पहले 6 सितंबर 2019 को एक बार फिर गाँव लोहारी राघो व  सिंधड़ गांव में हर्बल पार्क बनाने का राग अलापा गया।  5 सितंबर 2019 को उनके द्वारा की गई घोषणा के अनुसार लोहारी राघो हर्बल पार्क के लिए 1.12 करोड़ तो सिंधड़ गांव के हर्बल पार्क के लिए  1.91 करोड़ की राशि मंजूर की गई थी। लेकिन चुनाव आए और चले गए। आज चुनावों को खत्म हुए भी 2 साल 2 माह बीत चले हैं लेकिन अभी तक इन घोषणाओं पर काम शुरू नहीं हो पाया है। हर्बल पाक तो बनाना दूर की बात वन विभाग ाँव में एक बार भी झांकने तक नहीं आया। दोनों गाँवों के पास हर्बल पार्क बनाने के  लिए पर्याप्त जगह भी  है। सिंधड़ की सरपंच रानी देवी के मुताबिक उनके गाँव में हर्बल पार्क के लिए जगह है लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से पैसा नहीं भेजा गया है। उन्होंने  कहा कि सितंबर 2019 में सिंधड़ गाँव में 1.91 करोड़ की लागत से हर्बल पार्क के निर्माण की घोाषणा की गई थी लेकिन अभी तक उन्हें अब तक यह बताने वाला कोई नहीं है कि आखिर यह बनेगा कब ? वहीं लोहारी राघो के ग्रामीण भी अब  हर्बल पार्क प्रोजेक्ट को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार को यदि कोई काम करवाना ही नहीं है तो फिर झूठी घोषणाएं क्या वोट बटोरने के लिए की जाती हैं।  

बता दें कि इस हर्बल पार्क के निर्माण के सपने दिखाते हुए वादा किया गया था कि गांव लोहारी राघो व आसपास के ग्रामीणों को दुर्लभ किस्म के औषधीय पौधों के लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सैकड़ों प्रकार के औषधीय पौधे व जड़ी-बूटियां इस हर्बल पार्क में स्थापित नर्सरी में ही उपलब्ध होंगी जिससे इलाके में औषधीय खेती को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। हर्बल पार्क से निकली औषधियों का उपयोग गांव लोहारी राघो व आस-पास के लोग भी कर सकेंगे।

हर्बल पार्क के साथ-साथ पिकनिक का भी था वादा 

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु जब भाजपा के लिए वोट मांगने आए थे तो उस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से वादा किया था कि गांव में ऐसा पार्क बनवाऊंगा जिसे देखने दूर-दूर के लोग आया करेंगे। यह पार्क ऐसा भव्य होगा कि आपके रिश्तेदार भी यहां आकर पिकनिक मनाएंगे। तो पूरे 5 साल बाद 2019 में सरकार ने इस प्रोजेक्ट को लेकर 1 करोड़ 12 लाख की राशि मंजूर करेत हुए लोहारी राघो में हर्बल पार्क के निर्माण की मंजूरी दे दी लेकिन इसके दो साल बाद भी इस पर काम शुरू न हीं हो पाया है। 

फिलहाल हरियाणा में 42 तो हिसार जिला में है एक हर्बल पार्क 

वर्तमान में हरियाणा में 42 हर्बल पार्क स्थापित किए गए हैं जिनमें सबसे अधिक 8 हर्बल पार्क रेवाड़ी जिले में हैं। हिसार जिले में केवल एक हर्बल पार्क स्थापित है जो कि शतावर वाटिका के नाम से हिसार बीड़ में स्थित है। हरियाणा सरकार ने अब गांव लोहारी राघो व सिंधड़ में भी हर्बल पार्क के निर्माण की मंजूरी दे दी है। अब जिला हिसार में हर्बल पार्क की संख्या बढ़कर तीन हो जाएगी।

जानें इलाके को क्या होगा इस हर्बल पार्क का फायदा 

हर्बल पार्क चिकित्सा के पारंपरिक भारतीय प्रणाली के बारे में लोगों को शिक्षित करने तथा जागरूकता पैदा करने, जीन पूल संरक्षण, गुणवत्ता युक्तक बीज के उत्पादन, तथा किसानों को वितरण हेतु पौध, के लिए प्रत्येक जिले में स्थापित किए गए हैं। इनमें किसानों को पूर्व सीटू खेती, प्राकृतिक जैव विविधता को बचाने के लिए औषधीय पौधों का प्रचार, एवं आय अर्जन के लिए प्रोत्साहित भी किया जाता है। इस हर्बल उद्यान से औषधीय प्रजातियों के संरक्षण में मदद तो मिलेगी ही साथ ही यह स्वदेशी और विदेशी दोनों प्रजातियों के लिए जीन पूल के रूप में भी काम करेंगे।

हर्बल पार्क स्थापित होने से ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार 

  • हरियाणा के औषधीय पौधों का संरक्षण
  • संरक्षण और प्रचार प्रयोजनों के लिए स्वदेशी और विदेशी प्रजातियों के पौधों के एक जीन पूल का विकास करना 
  • स्थानीय लोगों द्वारा क्षेत्र में खेती को लोकप्रिय बनाने और भारतीय औषधीय और सुगंधित पौधों का उपयोग 
  • भारतीय आयुर्वेदिक प्रणाली को लोकप्रिय बनाने में मदद 
  • राखी गढ़ी आने वाले पर्यटकों के लिए भी बनेगा आकर्षण काकेंद्र 

यह होंगी हर्बल पार्क की विशेषताएं 

  • पार्क में सैकड़ों प्रकार के औषधीय पेड़, जड़ी बूटी, झाड़ियों और लताओं के रूप में उपलब्ध होंगे
  • औषधीय प्रजातियों के पौधे मिलने से किसान भी औषधीय खेती में लेंगे रूचि जिससे आमदनी बढ़ेगी
  • किसानों को वितरण के लिए गुणवत्ता युक्त बीज और पौध उत्पादन
  • पार्क की सुंदरता में चार चांद लगाएंगे घुमावदार रास्ते व सौंदर्य की दृष्टि से बनने वाली हर्बल क्यारियां
  • पर्यटकों की सुविधा के लिए बैठने के लिए स्थान व चलने के लिए बनेगा पैदल पार
  • हर पौधे के सामने नेम प्लेट लगी होगी जिस पर उसका नाम अंकित होगा जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

जानें क्या कहते हैं अधिकारी

जब हर्बल पार्क के निर्माण को लेकर लोहारी राघो ग्राम सचिव राजपाल से बात की गई तो उन्होंने इसे उद्यान विभाग का काम बताया। जब जिला उद्यान अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिहाग से बात की गई तो उन्होंने इसे वन विभाग का कार्य बताया। और जब जिला वन अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो बार-बार फोन करने पर भी उन्होंने फोन नहीं उठाया। 

यह भी पढ़ें...

 History of Lohari Ragho : पहली बार पढ़ें पहली मानव सभ्यता के अवशेषों पर आबाद हड़प्पाकालीन ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का संपूर्ण इतिहास

 4 हजार साल से भी पुराना है लोहारी राघो का इतिहास, पढ़ें गाँव लोहारी राघो की संपूर्ण कहानी, इतिहास भाग-1

 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो में आजाद हिन्दुस्तान के सबसे पहले नंबरदार, सरपंच से भी बढ़कर थी इनकी पॉवर, जानें कौन थे ये शख्स, पढ़ें लोहारी राघो की सबसे खास शख्सिहत की पूरी कहानी  

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो के सबसे पहले सरपंच, 1952 में विनोद भ्याना के दादा रामलाल भ्याना को हराकर हासिल की थी सरपंच की कुर्सी, पढ़ें पहले पंचायत चुनाव की रोचक कहानी

पंचायत चुनाव स्पेशल : जानें लोहारी राघो की पहली महिला सरपंच के बारे में जिन्होंने घर और खेत के साथ-साथ बखूबी संभाली थी ग्राम पंचायत की कमान, पढ़ें दिलचस्प व यादगार कहानी

जानें पिछले 70 साल में 1952 से लेकर 2022 तक लोहारी राघो पर रहा किस-किस सरपंच का राज, यहाँ देखें पूरी लिस्ट 

इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो

कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी

लोहारी राघो रामलीला की सबसे पुरानी व दुर्लभ तस्वीर देख हैरान रह जाएंगे आप, वर्ष 1950 में रामलीला के दौरान ली गई थी यह तस्वीर

ऐतिहासिक : जब रावण के किरदार में नजर आए थे विधायक विनोद भ्याना, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की यादगार कहानी 

 दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल

 रामलीला : इस महान कलाकार ने लोहारी राघो की पहली रामलीला में भी निभाया था किरदार, सम्मान पाकर छलक आए खुशी के आंसू

कभी लोहारी राघो की शान थी कृष्ण लीला मंचन, 40 साल तक चली भव्य कृष्ण लीलाएं, जन्माष्टमी स्पेशल में पहली बार देखें लोहारी राघो कृष्ण लीला ड्रामा की दुर्लभ तस्वीरें

 

ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें 

 https://lohariraghohisar.blogspot.com/

लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें  

https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg

लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें  

https://www.facebook.com/groups/lohariragho

 लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें 

https://www.instagram.com/lohariragho/

लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें

https://twitter.com/LohariRagho

लोहारी राघो को 
pinterest पर फोलो करें

https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/

लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KZgDG5UKNuB5Ke24EdeZnj

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Body

Sandeep Kamboj

Sandeep Kamboj

"मैं संदीप कंबोज, लोहारी राघो की मिट्टी का एक छोटा सा अंश हूँ। मेरा उद्देश्य पत्रकारिता और ब्लॉगिंग के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध विरासत, विशेषकर हड़प्पा कालीन इतिहास को जीवंत रखना है। मेरा मानना है कि हमारी जड़ें जितनी गहरी होंगी, भविष्य का वृक्ष उतना ही विशाल होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं आपको अपने गाँव के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक बदलावों की यात्रा पर ले जाना चाहता हूँ।"

Hollywood Movies

🔔 खबरदार भारत

ब्रेकिंग न्यूज़ और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए Notifications Allow करें



अभी नहीं