Type Here to Get Search Results !

लोहारी राघो TV

LIVE
Lohari Top
लोहारी राघो में फिर उठी मनरेगा घोटाले की सड़ांध, सुर्खियों में आया लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 ! गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानी राजनीति के जाम में फंसी राखीगढ़ी तक जाने वाली सड़क, सीएम घोषणा वाला हिसार-जींद हाईवे प्रोजेक्ट 11 साल बाद रद्द लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी

लाइव अपडेट

  • लोहारी राघो Today
  • लोहारी राघो History
  • Gadar Of लोहारी राघो
  • लोहारी राघो Exclusive
  • लोहारी राघो Analysis
  • लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 !
  • लोहारी राघो Crime
  • लोहारी राघो Special
  • लोहारी राघो Sports
  • लोहारी राघो Gram Panchayt
  • लोहारी राघो Ramlila
  • लोहारी राघो Upcoming Events
संदीप कंबोज
BREAKING
Welcome to Harappa Village लोहारी राघो इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर जो छुपाया जा रहा है वही हम दिखाएंगे हम किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ

Lohari Ragho News

Welcome to Harappa Village Lohari Ragho : इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम। देखें गाँव लोहरी राघो की आधिकारिक वेबसाइट — खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर

लोहारी राघो गौशाला में गायों की तूड़ी के लिए बनेगा शैड, 11 लाख की ग्रांट मंजूर, जल्द होगा टेंडर

 




लोहारी राघो। गाँव लोहारी राघो स्थित नंदी गौशाला में अब भूसा (तूड़ी) रखने की समस्या नहीं रहेगी। अब गौशाला में तूड़ी रखने के लिए शैड का निर्माण किया जाएगा जिससे कि बरसात आदि में तूडी खराब नहीं होगी और गायों को भी गीला भूसा खाने पर मजबूर नहीं होना पड़ेगा। लोहारी राघो गौशाला के लिए सरकार ने 11 लाख की ग्रांट मंजूर कर दी है। जिसके लिए बहुत जल्द ही टेंडर किया जाएगा। ग्राम सचिव राजपाल ने बताया कि गौशाला के  लिए 11 लाख की ग्रांट आ गई है। गौशाला प्रबंधन जो कार्य चाहे करवा सकते हैं। जल्दी ही इसका टेंडर जारी कर दिया जाएगा। लोहारी राघो गौशाला के प्रबंधक बनारसी दास ने बताया कि इस समय गौशाला में सबसे बड़ी समस्या भूसा रखने की है। तूड़ी रखने के लिए 65-112 फीट का गोदाम तो बना दिया गया है लेकिन ऊपर टीन शैड न होने के कारण जरा सी बरसात में सारी तूड़ी भीगकर खराब हो जाती है। उन्होंने बताया कि इस गौशाला का निर्माण मुख्यमंत्री घोषणा के तहत वर्ष 2018 में किया गया था। शुरूआत में चारदीवारी तथा 30 गुना 100 फीट लंबाई का एक टीन शैड डाला गया था जिसके नीचे गायों को बांधा जाता है। तूड़ी रखने के लिए गोदाम बनकर तैयार है लेकिन इसके ऊपर शैड की जरुरत है। फिलहाल नंदीशाला में करीब 40 गायों के अलावा काफी छोटे गौवंश भी हैं। उन्होंने बताया कि शुरूआत में 3 साल तक तो गौशाला काफी घाटे में रही। दानी सज्जन सहयोग भी कर रहे हैं। काफी जमींदार भाई गायों के लिए तूड़ी दे जाते हैं जिसे खुले आसमसन तले रखना पड़ रहा है। तूड़ी रखने के लिए ऊपर शेड न होने के कारण बरसात में तुड़ी खराब हो जाती है। उन्होंने तूड़ी वाले गोदाम के ऊपर शे ड बनाए जाने की मांग की है। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Body

Sandeep Kamboj

Sandeep Kamboj

"मैं संदीप कंबोज, लोहारी राघो की मिट्टी का एक छोटा सा अंश हूँ। मेरा उद्देश्य पत्रकारिता और ब्लॉगिंग के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध विरासत, विशेषकर हड़प्पा कालीन इतिहास को जीवंत रखना है। मेरा मानना है कि हमारी जड़ें जितनी गहरी होंगी, भविष्य का वृक्ष उतना ही विशाल होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं आपको अपने गाँव के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक बदलावों की यात्रा पर ले जाना चाहता हूँ।"

Hollywood Movies

🔔 खबरदार भारत

ब्रेकिंग न्यूज़ और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए Notifications Allow करें



अभी नहीं