Type Here to Get Search Results !

लोहारी राघो TV

LIVE
Lohari Top
लोहारी राघो में फिर उठी मनरेगा घोटाले की सड़ांध, सुर्खियों में आया लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 ! गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानी राजनीति के जाम में फंसी राखीगढ़ी तक जाने वाली सड़क, सीएम घोषणा वाला हिसार-जींद हाईवे प्रोजेक्ट 11 साल बाद रद्द लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी

लाइव अपडेट

  • लोहारी राघो Today
  • लोहारी राघो History
  • Gadar Of लोहारी राघो
  • लोहारी राघो Exclusive
  • लोहारी राघो Analysis
  • लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 !
  • लोहारी राघो Crime
  • लोहारी राघो Special
  • लोहारी राघो Sports
  • लोहारी राघो Gram Panchayt
  • लोहारी राघो Ramlila
  • लोहारी राघो Upcoming Events
संदीप कंबोज
BREAKING
Welcome to Harappa Village लोहारी राघो इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर जो छुपाया जा रहा है वही हम दिखाएंगे हम किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ

Lohari Ragho News

Welcome to Harappa Village Lohari Ragho : इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम। देखें गाँव लोहरी राघो की आधिकारिक वेबसाइट — खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर

लोहारी राघो, डाटा व गौशाला की बंजर जमीन पर लहलहाएंगी फसलें, रेतीले टिब्बों में नहरी पानी पहुंचने से बढेगा फसल उत्पादन, जमीन की कीमत में भी आएगा उछाल

  • बाबा लाल दास माईनर (मसूदपुर माईनर) के गौशाला तक विस्तार का काम शुरू, सितंबर तक बनकर हो जाएगा तैयार 

लोहारी राघो।  बाबा लाल दास माईनर (मसूदपुर माईनर) के निर्माण के लिए मिट्टी डालने का काम शुरू हो गया है।  फोटो : प्रवीन खटक 

प्रवीन खटक। www.lohariragho.in

लोहारी राघो। गाँव लोहारी राघो, डाटा व गौशाला के गाँवों के उन सभी किसानों के लिए खुशखबरी है जो सालों से अपने खेतों की प्यास बुझाने के लिए नहरी पानी की बाट जोह रहे थे। (Expansion-work-of-baba-Lal-Das-Minor-started) अब प्रदेश सरकार ने बाबा लाल दास माईनर (मसूदपुर माईनर) के प्रोजेक्ट के विस्तार को हरी झंडी दे दी है जिस पर काम अब शुरू हो गया है। लोहारी-डाटा मार्ग से डाटा गौशाला तक करीब 4 किमी में बनने जा रहे बाबा लाल दास माईनर से लोहारी राघो, डाटा व गौशाला के 4 करीब हजार एकड़ बरानी खेतों की प्यास बुझेगी और अब यहां भी धान-गेहूं कपास जैसी फसलें लहलहाती नजर आएंगी। नहरी पानी से फसलों के उत्पादन में भी बेतहाशा वृद्धि होगी। इस माईनर पर गांव लोहारी राघो से लेकर गौशला तक कुल 14 मोरियां होंगी। माईनर के विस्तार से लोहारी राघो गाँव के टिब्बों पर स्थ्ति खेतों को इसका लाभ मिलेगा। सिंचाई विभाग के हांसी एक्सीएन संदीप माथुर ने बताया कि मसूदपुर माईनर प्रोजेक्ट के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी करी ली गई है। पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 15 करोड़ खर्च किए जाएंगे जिसमें से माईनर निर्माण पर 3 करोड़ रुपए ख र्च किए जाने हैं। किसानों को मुआवजा दे दिया गया है। माईनर के विस्तार के लिए ठेकेदार द्वारा मिट्टी डालने का काम शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट को सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।  बता दें कि लोहारी राघो, डाटा व गौशाला के किसान मसूदपुर माईनर के विस्तार के लिए वर्ष 2008 से ही आवाज उठाते आ रहे थे लेकिन राजनीति की भेंट चढ़ा यह प्रोजेक्ट अब तक सिरे नहीं चढ़ पाया। वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी। सरकार ने इसी साल प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए राशि भी जारी कर दी लेकिन किसानों द्वारा जमीन न दिए जाने के कारण माईनर का विस्तार नहीं हो सका। अब किसानों ने इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन दे दी है तथा उन्हें सरकार की तरफ से मुआवजा भी मिल गया है। सर्वजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय  अध्यक्ष समाजसेवी नंद किशोर चावला ने बताया कि मसूदपुर माईनर का नाम बदलकर अब बाबा लाल दास माईनर कर दिया गया है वहीं एक्सीएन संदीप माथुर के मुताबिक उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। 

रेतीले टिब्बों की बुझेगी प्यास, खुलेगा किसानों की किस्मत का ताला    

बाबा लाल दास माईनर (मसूदपुर माईनर) के निर्माण व इसी के लगभग साथ बनने जा रहे हिसार-जींद स्टेट हाईवे के निर्माण से लोहारी राघो, डाटा व गौशाला के गाँवों के किसानों की किस्मत का ताला अब खुलने वाला है। माईनर के निर्माण से इन रेतीले टिब्बों की भी प्यास बुझेगी और पहली बार यहां नहरी पानी पहुंचने से फसलों के उत्पादन में भी वृद्धि होगी और जमीन के दामों में भी खासी बढ़ोत्तरी होगी। 

सरकार द्वारा दिए मुआवजे से संतुष्ट नहीं किसान

मसूदपुर माईनर के विस्तार के लिए सरकार द्वारा जो जमीन अधिग्रहण किया गया है, उासके मुआवजे को लेकर किसान संतुष्ट नहीं हैं। किसानों का कहना है सरकार द्वारा प्रति एकड़ 12.50  लाख रूपए के हिसाब से मुआवजा दिया गया है जो कि बहुत कम है। किसानों ने सरकार से और अधिक मुआवजा दिए जाने की मांग की है।  

माईनर विस्तार के लिए भी नंद किशोर चावला ने किया संघर्ष, अब तीन गाँवों के किसानों को होगा फायदा 

यहां उल्लेखनीय है कि मसूदपुर माईनर के विस्तार के लिए भी सर्वजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय  अध्यक्ष समाजसेवी नंद किशोर चावला वर्ष 2008 से संघर्ष करते आ रहे थे। इसके निर्माण के लिए चावला ने हिसार से लेकर चंडीगढ़ तक सरकारी दफ्तरों के कई चक्कर काटे और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट भी राजनीति की भेंट चढ़ा रहा और हल्के के ही कुछ राजनेताओं ने इसके निर्माण की राह में रोड़े अटकाए। लेकिन वर्ष 2017 में खट्टर सरकार ने उक्त माईनर के निर्माण पर मुहर लगा दी। माईनर के निर्माण पर करीब 15 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है। गांव लोहारी राघो, डाटा व गौशाला के किसानों ने प्रदेश सरकार के साथ-साथ नंद किशोर चावला का भी आभर जताया है जिनके लंबे संघर्ष के कारण सरकार ने इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Body

Sandeep Kamboj

Sandeep Kamboj

"मैं संदीप कंबोज, लोहारी राघो की मिट्टी का एक छोटा सा अंश हूँ। मेरा उद्देश्य पत्रकारिता और ब्लॉगिंग के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध विरासत, विशेषकर हड़प्पा कालीन इतिहास को जीवंत रखना है। मेरा मानना है कि हमारी जड़ें जितनी गहरी होंगी, भविष्य का वृक्ष उतना ही विशाल होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं आपको अपने गाँव के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक बदलावों की यात्रा पर ले जाना चाहता हूँ।"

Hollywood Movies

🔔 खबरदार भारत

ब्रेकिंग न्यूज़ और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए Notifications Allow करें



अभी नहीं