- गाँव लोहारी राघो में विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 21 लाख रुपए दिए जाने का ऐलान
- लोहारी-बयानाखेड़ा मार्ग होगा पक्का
- अनाज मंडी लोहारी राघो में खुलेगा बैंक
- गाँव में बढ़ती नशाखोरी व चोरियों पर लगाम लगाए जाने को खुलेगी पुलिस चौकी
- बरवाला-नारनौंद वाया लोहारी राघो शुरू होगी बस सेवा
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुरू होंगी मेडिकल व नॉन मेडिकल की कक्षाएं
- किसानोें की सुविधा के लिए खुलेगा एचएयू हिसार का किसान सेंटर
अजय शर्मा। विलेज ईरा
हांसी/नारनौंद। हिसार-जींद स्टेट हाइवे के लिए अधिगृहित की जाने वाली जमीन के लिए किसानों को हरियाणा सरकार से प्रति एकड़ 40 लाख मुआवजा दिलवाया जाएगा। किसानों को यह आश्वासन राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा ने दिया है। (Know what gifts Dr. Subhash Chandra gave to Lohari Ragho) वे आज गाँव लोहारी राघो अनाज मंडी में जय माँ दुर्गा मंदिर के प्रधान नंद किशोर चावला द्वारा आयोजित ग्राम उत्सव कार्यक्रम के दौरान एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर डॉ. सुभाष चंद्रा ने गाँव लोहारी राघो समेत क्षेत्रवासियों को अनेक सौगातें दी। उन्होंने कहा कि हिसार-जींद स्टेट हाइवे के लिए अधिगृहित की जाने वाली जमीन बाबत वे जल्द से जल्द डीसी हिसार प्रियंका सोनी से बात करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने गाँव लोहारी राघो की तरफ से रखी गई हांसी-चंडीगढ़ वाया लोहारी राघो रोडवेज बस सेवा को भी दो-चार दिन में ही पुन: शुरू करने का वादा किया। इसके साथ ही अनाज मंडी लोहारी राघो में दूसरा शैड बनाए जाने, लोहारी-बयानाखेड़ा मार्ग को पक्का किए जाने, मंडी में बैंक खुलवाए जाने का वादा करने के साथ-साथ ग्रामीणों द्वारा रखी गई अन्य सभी 11 मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा ग्रामीणों ने गाँव में बढ़ती नशाखोरी व चोरियों पर लगाम लगाए जाने के लिए गाँव में पुलिस चौकी खुलवाए जाने, बरवाला-नारनौंद वाया लोहारी राघो बस सेवा शुरू करने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मेडिकल व नॉन मेडिकल की कक्षाएं शुरू करवाए जाने, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार द्वारा गाँव लोहारी राघो में किसान सेंटर खोलने के किए गए वादे को पूरा करने की मांगें प्राथमिकता के आधार पर रखी जिन्हें राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा ने अगले 2-3 माह में पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा ने ग्रामीणों की समस्याएं/शिकायतेंं भी सुनी तथा उन्हें हर हाल में पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन लोहारी राघो के प्रधान सतपाल डाटा, भरथा राम पूनियां बयाना खेड़ा, सर्वजन समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बलवंत कुमार, सुरेश हैबतपुर, राजकुमार भ्याणा, सतीश चावला, प्रीतम चावला, सत्या रानी, जिला पार्षद जिले सिंह, 12 खाप प्रधान रामफल ठेकेदार, मास्टर सूरजभान सरपंच मिलकपुर,वेद लीखा, नफे सिंह जांगड़ा, सपना मेहत्ता, गीता आहुजा हिसार, महाबीर सैनी, रोहित चावला, देवेंद्र व्यास, राजू ढ़िंगड़ा, लोहारी राघो गौशाला प्रधान बनारसी राठी समेत भारी तादाद मेें ग्रामीण तथा गणमान्य जन मौजूद रहे।
नंद किशोर चावला बहुत जिद्दी हैं, सभी मांगें माननी पड़ेंगी : डॉ. सुभाष चंद्रा
ग्राम उत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा ने गाँव लोहारी राघो के ग्रामीणों की तरफ से रखी सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन देते हुए कहा कि नंद किशोर चावला बहुत जिद्दी हैं, ये जिस काम को ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही रहते हैं। इसलिए इनके द्वारा रखी गई सभी मांगों को उन्हें हर हाल में पूरा करना ही पड़ेगा। राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि वे नंद किशोर चावला को आज से नहीं बल्कि इनके पिता जी के समय से ही जानते हैं। नंद किशोर चावला के परिवार से उनकी बहुत करीबियां रही हैं। नंद किशोर चावला समेत गाँववासियोें ने गाँव के लिए जो भी माँगे रखी हैं, उन्हें हर हाल में अगले 2-3 माह में पूरा करवा दिया जाएगा।
संत महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्र को बनाएं और मजबूत : राज्यसभा सांसद डॉ सुभाष चंद्रा
ग्राम उत्सव कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद डॉ सुभाष चंद्रा ने ग्रामीणों को आह्वान किया कि वह संत महात्माओं ,पीर पैगंबरों की शिक्षाओं को जीवन में अपनाकर और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्र को और मजबूत बनाने का काम करें। उन्होंने कहा संत -महापुरुष, पीर पैगंबर मामूली व्यक्ति नहीं होते हैं इनके द्वारा समाज कल्याण के उद्देश्य को लेकर गहन साधना की हुई होती है। जिसकी बदौलत वे पूरी मानवता का मार्गदर्शन करते हैं। ऐसे महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलकर ही हर व्यक्ति जीवन में उन्नति तथा राष्ट्र के विकास में योगदान अदा कर सकता है। उन्होंने लोगों से कहा कि वह बच्चों को बाल्यकाल से ही स्वतंत्रता सेनानियों ,देशभक्तों तथा शहीदों की वीर- गाथाएं सुनाएं ताकि आगे चलकर वह देश के सच्चे ईमानदार, कर्मठ नागरिक बनकर भारत को और आगे ले जाने का काम कर सकें।
लोहारी राघो से है पुराना नाता, आगे भी जुड़े रहेंगे : डॉ सुभाष चंद्रा
राज्यसभा सांसद डॉ सुभाष चंद्रा ने कहा कि लोहारी राघो गांव से वह काफी वर्षों से जुड़े हुए हैं और आगे भी जुड़े रहेंगे और इसी प्रकार से गांव व क्षेत्र के विकास के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने लोहारी राघो गांव में विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपए की धनराशि देने की घोषणा की। इससे पूर्व उन्होंने गांव में धर्मशाला की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने अनाज मंडी में एक और शैड बनवाने की भी घोषणा की। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर हांसी चंडीगढ़ वाया गांव सिसाय ,लोहारी राघो तथा बरवाला नारनौंद वाया लोहारी राघो गांव में बस सर्विस तुरंत शुरू करवाने की भी बात कही।
डॉक्टर सुभाष चंद्रा का फूल मालाओं से हुआ जोरदार स्वागत, पहनाई गई पगड़ी, बाबा बंदा बहादुर ट्रस्ट द्वारा भेंट किया गया सरोंपा
राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुभाष चंद्रा का ग्रामीणों द्वारा फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। गांव की ओर से उन्हें पगड़ी पहनाई गई तथा बाबा बंदा बहादुर ट्रस्ट द्वारा सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम विकास यादव ने जिला प्रशासन की ओर से उपमंडल में पहुंचने पर राज्यसभा सांसद का स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ सुभाष चंद्रा ने सराहनीय कार्य करने पर एसडीएम विकास यादव को भी सम्मानित किया। इसके अलावा शिक्षा, खेल, शिक्षण, पत्रकारिता, समाजसेवा, पशुपालन समेत विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाली गाँव लोहारी राघो की 17 प्रतिभाओं को भी राज्यसभा सांसद डॉ सुभाष चंद्रा ने चमचमाती ट्राफियां प्रदान कर सम्मानित किया।
ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KZgDG5UKNuB5Ke24EdeZnj
ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो के फेसबुक पेज को फोलो करें
https://www.facebook.com/%E0%A4%90%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%95-%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%81%E0%A4%B5-%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%98%E0%A5%8B-126329482301535