संदीप कम्बोज। विलेज ईरा
हांसी/नारनौंद। नंद किशोर चावला बहुत जिद्दी हैं, ये जिस काम को ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही रहते हैं। इसलिए इनके द्वारा रखी गई सभी मांगों को हर हाल में पूरा करना ही पड़ेगा। (What-did-Rajya-Sabha-MP-Dr-Subhash-Chandra-say-about-Nand-KishoreC-hawla-in-Lohari-Ragho) यह कहना था जी मीडिया ग्रुप के चेयरमैन व राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा का। वे रविवार को गाँव लोहारी राघो स्थित अनाज मंडी में दुर्गा माता मंदिर के प्रधान नंद किशोर चावला की तरफ से रखी गई मांगों के संबंध में अपने विचार रख रहे थे। राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि वे नंद किशोर चावला को आज से नहीं बल्कि इनके पिता जी के समय से ही जानते हैं। नंद किशोर चावला के परिवार से उनकी बहुत करीबियां रही हैं। नंद किशोर चावला समेत गाँववासियोें ने गाँव के लिए जो भी माँगे रखी हैं, उन्हें हर हाल में अगले 2-3 माह में पूरा करवा दिया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. चंद्रा ने नंद किशोर चावला द्वारा गाँव लोहारी राघो के विकास को लेकर रखी गई सभी मुख्य मांगों को हर हाल में पूमरा करने का वादा तथा अन्य मांगों को जल्द से जल्द 2-3 माह के भीतर पूरा करने का आश्वासन दिया। गाँव लोहारी राघो व आस-पास के क्षेत्र के किसानों की सबसे मुख्य मांग इसी साल बनने जा रहे हिसार-जींद स्टेट हाईवे के निर्माण को लेकर अधिगृहित की जाने वाली जमीन के मुआवजे को लेकर थी। सरकार द्वारा इसके लिए प्रति एकड़ 12 लाख रुपए मुआवजा निर्धारित किया था जिसको लेकर इलाके के किसान बहुत नाराज चल रहे थे। लेकिन नंद किशोर चावला ने आज राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा के समक्ष इस माँग को सबसे ज्यादा प्रमुखता के आधार पर रखते हुए प्रति एकड़ 40 लाख रुपए के हिसाब से मुआवजे की मांग की तो उन्होंने इसे पूरा करने का वादा कर दिया। इसके अलावा हांसी-चंडीगढ़ वाया लोहारी राघो बस सेवा शुरु किए जाने, अनाज मंडी में दूसरा शैड बनाए जाने, लोहारी-बयानाखेड़ा मार्ग को पक्का किए जाने, अनाज मंडी लोहारी राघो में बैंक खोले जाने,गाँव में बढ़ती नशाखोरी व चोरियों पर लगाम लगाए जाने को पुलिस चौकी खोले जाने, बरवाला-नारनौंद वाया लोहारी राघो बस सेवा शुरु किए जाने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मेडिकल व नॉन मेडिकल की कक्षाएं शुरु किए जाने,किसानोें की सुविधा के लिए एचएयू हिसार का किसान सेंटर खोले जाने समेत सभी 11 मुख्य मांगों को पूरा किए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा ने ग्रामीणों की समस्याएं/शिकायतेंं भी सुनी तथा उन्हें हर हाल में पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन लोहारी राघो के प्रधान सतपाल डाटा, भरथा राम पूनियां बयाना खेड़ा, सर्वजन समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बलवंत कुमार, सुरेश हैबतपुर, राजकुमार भ्याणा, सतीश चावला, प्रीतम चावला, सत्या रानी, जिला पार्षद जिले सिंह, 12 खाप प्रधान रामफल ठेकेदार, मास्टर सूरजभान सरपंच मिलकपुर,वेद लीखा, नफे सिंह जांगड़ा, सपना मेहत्ता, गीता आहुजा हिसार, महाबीर सैनी, रोहित चावला, देवेंद्र व्यास, राजू ढ़िंगड़ा, लोहारी राघो गौशाला प्रधान बनारसी राठी समेत भारी तादाद मेें ग्रामीण तथा गणमान्य जन मौजूद रहे।
लोहारी राघो से है पुराना नाता, आगे भी जुड़े रहेंगे : डॉ सुभाष चंद्रा
राज्यसभा सांसद डॉ सुभाष चंद्रा ने कहा कि लोहारी राघो गांव से वह काफी वर्षों से जुड़े हुए हैं और आगे भी जुड़े रहेंगे और इसी प्रकार से गांव व क्षेत्र के विकास के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने लोहारी राघो गांव में विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपए की धनराशि देने की घोषणा की। इससे पूर्व उन्होंने गांव में धर्मशाला की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने अनाज मंडी में एक और शैड बनवाने की भी घोषणा की। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर हांसी चंडीगढ़ वाया गांव सिसाय ,लोहारी राघो तथा बरवाला नारनौंद वाया लोहारी राघो गांव में बस सर्विस तुरंत शुरू करवाने की भी बात कही।
संत महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्र को बनाएं और मजबूत : राज्यसभा सांसद डॉ सुभाष चंद्रा
ग्राम
उत्सव कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद डॉ सुभाष चंद्रा ने ग्रामीणों को
आह्वान किया कि वह संत महात्माओं ,पीर पैगंबरों की शिक्षाओं को जीवन में
अपनाकर और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्र को और मजबूत बनाने का काम
करें। उन्होंने कहा संत -महापुरुष, पीर पैगंबर मामूली व्यक्ति नहीं होते
हैं इनके द्वारा समाज कल्याण के उद्देश्य को लेकर गहन साधना की हुई होती
है। जिसकी बदौलत वे पूरी मानवता का मार्गदर्शन करते हैं। ऐसे महापुरुषों के
दिखाए मार्ग पर चलकर ही हर व्यक्ति जीवन में उन्नति तथा राष्ट्र के विकास
में योगदान अदा कर सकता है। उन्होंने लोगों से कहा कि वह बच्चों को
बाल्यकाल से ही स्वतंत्रता सेनानियों ,देशभक्तों तथा शहीदों की वीर- गाथाएं
सुनाएं ताकि आगे चलकर वह देश के सच्चे ईमानदार, कर्मठ नागरिक बनकर भारत को
और आगे ले जाने का काम कर सकें।