Type Here to Get Search Results !

लोहारी राघो TV

LIVE
Lohari Top
लोहारी राघो में फिर उठी मनरेगा घोटाले की सड़ांध, सुर्खियों में आया लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 ! गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानी राजनीति के जाम में फंसी राखीगढ़ी तक जाने वाली सड़क, सीएम घोषणा वाला हिसार-जींद हाईवे प्रोजेक्ट 11 साल बाद रद्द लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी

लाइव अपडेट

  • लोहारी राघो Today
  • लोहारी राघो History
  • Gadar Of लोहारी राघो
  • लोहारी राघो Exclusive
  • लोहारी राघो Analysis
  • लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 !
  • लोहारी राघो Crime
  • लोहारी राघो Special
  • लोहारी राघो Sports
  • लोहारी राघो Gram Panchayt
  • लोहारी राघो Ramlila
  • लोहारी राघो Upcoming Events
संदीप कंबोज
BREAKING
Welcome to Harappa Village लोहारी राघो इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर जो छुपाया जा रहा है वही हम दिखाएंगे हम किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ

Lohari Ragho News

Welcome to Harappa Village Lohari Ragho : इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम। देखें गाँव लोहरी राघो की आधिकारिक वेबसाइट — खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर

लोहारी राघो अनाज मंडी में पहला ग्राम उत्सव कार्यक्रम 20 फरवरी को, राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा सुनेंगे जनसमस्याएं

  • सामाजिक समरसता एवं ग्राम विकास की योजनाओं पर होगी चर्चा
  • ग्रामीणों की मांग, समस्याओं व शिकायतों पर भी होगी सुनवाई
  • कोई भी ग्रामीण रख सकता है मांग या दे सकता है शिकायत


Rajya Sabha MP Dr Subhash Chandra stopped from attending event in Haryana's  Hisar by so-called farmers 

विलेज ईरा न्यूज
हिसार/नारनौंद। गाँव लोहारी राघो स्थित अनाज मंडी में 20 फरवरी, रविवार को पहले ग्राम उत्सव कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। (First village festival program in Lohari Ragho) ग्राम उत्सव कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। (Rajya-Sabha-MP-Dr-Subhash-Chandra-at-Lohari-Ragho-Grain-Market-on-February-20) इस दौरान वे ग्रामीणों की जनसमस्याएं भी सुनेंगे। किसी भी ग्रामीण की यदि कोई शिकायत है या गाँव के विकास से संबंधित कोई मांग/सुझाव है तो वे लिखित में राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा को अवगत करवा सकते हैं। सर्वजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर चावला ने बताया कि ग्राम उत्सव कार्यक्रम का आयोजन समस्त ग्राम लोहारी राघो के निवासियोें की तरफ से किया जा रहा है। कार्यक्रम का समय प्रात: 9:30 बजे है। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता एवं ग्राम विकास की योजनाओं के बारे में चर्चा की जाएगी। उन्होंने गाँव लोहारी राघो व आस-पास के गाँवों के निवासियों को 20 फरवरी रविवार को ज्यादा से ज्यादा तादाद में लोहारी राघो अनाज मंडी में पहुंचने की अपील की है। नंद किशोर चावला ने आह्वान किया है कि ग्रामीणों की यदि कोई निजी/सार्वजनिक समस्या है या गाँव के विकास के संबंध में कोई मांग रखना चाहते हैं तो वे राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा के समक्ष उन्हें रख सकते हैं, जिन्हें हर हाल में पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा। 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Body

Sandeep Kamboj

Sandeep Kamboj

"मैं संदीप कंबोज, लोहारी राघो की मिट्टी का एक छोटा सा अंश हूँ। मेरा उद्देश्य पत्रकारिता और ब्लॉगिंग के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध विरासत, विशेषकर हड़प्पा कालीन इतिहास को जीवंत रखना है। मेरा मानना है कि हमारी जड़ें जितनी गहरी होंगी, भविष्य का वृक्ष उतना ही विशाल होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं आपको अपने गाँव के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक बदलावों की यात्रा पर ले जाना चाहता हूँ।"

Hollywood Movies

🔔 खबरदार भारत

ब्रेकिंग न्यूज़ और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए Notifications Allow करें



अभी नहीं