- गाँव का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावानों व समाजसेवियों को मिलेंगे स्टार अवार्ड
- जय माँ दुर्गा ऐतिहासिक धर्मशाला का भी करेंगे शिलान्यास
- सामाजिक समरसता एवं ग्राम विकास की योजनाओं पर होगी चर्चा
- ग्रामीणों की मांग, समस्याओं व शिकायतों पर भी होगी सुनवाई
- कोई भी ग्रामीण रख सकता है मांग या दे सकता है शिकायत
- जय माँ दुर्गा मंदिर सभा व समस्त ग्रामवासियों ने ज्यादा से ज्यादा तादाद में पहुंचने का किया आह्वान
www.lohariragho.in
लोहारी राघो। राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा के स्वागत को गाँव लोहारी राघो पूरी तरह से तैयार है। यहाँ अनाज मंडी लोहारी राघो में पहली बार आयोजित होने जा रहे पहले ग्राम उत्सव कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। (Lohari-Ragho-ready-to-welcome-Rajya-Sabha-MP-Dr-Subhash-Chandra) जय माँ दुर्गा धर्मशाला के प्रधान नंद किशोर चावला की अध्यक्षता में समस्त गाँव लोहारी राघो के निवासियों की तरफ से आयोजित होने जा रहे ग्राम उत्सव कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे जय माँ दुर्गा ऐतिहासिक धर्मशाला का भी शिलान्यास करेंगे। बेसमेंट सहित चार मंजिला इस ऐतिहासिक इमारत को इस अंदाज में बनाए जाने की तैयारी है जिससे कि क्षेत्र में टूरिज्म को बढ़ावा मिले। अंतर्राष्ट्रीय हड़प्पाकालीन ऐतिहासिक नगरी राखी गढ़ी में आने वाले पर्यटक यहां आए बिना न रह सकें।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा गाँव लोहारी राघो के सभी प्रतिभावानों व समाजसेवियों को स्टार अवार्ड भी प्रदान करेंगे जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में गाँव का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा ग्रामीणों की जनसमस्याएं भी सुनेंगे। किसी भी ग्रामीण की यदि कोई शिकायत है या गाँव के विकास से संबंधित कोई मांग/सुझाव है तो वे लिखित में राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा को अवगत करवा सकते हैं। सर्वजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर चावला ने बताया कि ग्राम उत्सव कार्यक्रम का आयोजन समस्त ग्राम लोहारी राघो के निवासियोें की तरफ से किया जा रहा है। कार्यक्रम का समय प्रात: 9:30 बजे है। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता एवं ग्राम विकास की योजनाओं के बारे में चर्चा की जाएगी। मेहमानों के मनोरंजन के लिए कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने गाँव लोहारी राघो व आस-पास के गाँवों के निवासियों को 20 फरवरी रविवार को ज्यादा से ज्यादा तादाद में लोहारी राघो अनाज मंडी में पहुंचने की अपील की है। नंद किशोर चावला ने आह्वान किया है कि ग्रामीणों की यदि कोई निजी/सार्वजनिक समस्या है या गाँव के विकास के संबंध में कोई मांग रखना चाहते हैं तो वे राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा के समक्ष उन्हें रख सकते हैं, जिन्हें हर हाल में पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा।
हेलिकॉप्टर से लोहारी राघो आएंगे राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा, राजकीय विद्यालय में बनाई गई है हेलीपेड
राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा कल आयोजित होने जा रहे ग्राम उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हेलिकॉप्टर से गाँव लोहारी राघो पहुंचेंगे। इसके लिए गाँव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में हेलीपेड बनाई गई है।
एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य अफसरों ने लिया तैयारियों का जायजा
राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा के कार्यक्रम को लेकर होने वाली तैयारियों का जायजा लेने नारनौंद एसडीएम विकास यादव व तहसीलदार समेत तमाम अधिकारी, कर्मचारी गाँव लोहारी राघो पहुंचे। उन्होंने तैयारियों के संबंध में बारिकी से जांच-पड़ताल की और संबंधित कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए।