लोहारी राघो। राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा कल आयोजित होने जा रहे ग्राम उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हेलिकॉप्टर से गाँव लोहारी राघो पहुंचेंगे। इसके लिए गाँव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में हेलीपेड बनाई गई है। (Rajya-Sabha-MP-Dr-Subhash-Chandra-will-come-to-Lohari-Ragho-by-helicopter) कार्यक्रम को लेकर होने वाली तैयारियों का जायजा लेने नारनौंद एसडीएम विकास यादव व तहसीलदार समेत तमाम अधिकारी, कर्मचारी गाँव लोहारी राघो पहुंचे। उन्होंने तैयारियों के संबंध में बारिकी से जांच-पड़ताल की और संबंधित कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा जय माँ दुर्गा ऐतिहासिक धर्मशाला का भी शिलान्यास करेंगे। बेसमेंट सहित चार मंजिला इस ऐतिहासिक इमारत को इस अंदाज में बनाए जाने की तैयारी है जिससे कि क्षेत्र में टूरिज्म को बढ़ावा मिले। हड़प्पाकालीन ऐतिहासिक नगरी राखी गढ़ी में आने वाले पर्यटक यहां आए बिना न रह सकें। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा गाँव लोहारी राघो के सभी प्रतिभावानों व समाजसेवियों को स्टार अवार्ड भी प्रदान करेंगे जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में गाँव का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा ग्रामीणों की जनसमस्याएं भी सुनेंगे। किसी भी ग्रामीण की यदि कोई शिकायत है या गाँव के विकास से संबंधित कोई मांग/सुझाव है तो वे लिखित में राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा को अवगत करवा सकते हैं। सर्वजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर चावला ने बताया कि ग्राम उत्सव कार्यक्रम का आयोजन समस्त ग्राम लोहारी राघो के निवासियोें की तरफ से किया जा रहा है। कार्यक्रम का समय प्रात: 9:30 बजे है। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता एवं ग्राम विकास की योजनाओं के बारे में चर्चा की जाएगी। उन्होंने गाँव लोहारी राघो व आस-पास के गाँवों के निवासियों को 20 फरवरी रविवार को ज्यादा से ज्यादा तादाद में लोहारी राघो अनाज मंडी में पहुंचने की अपील की है। नंद किशोर चावला ने आह्वान किया है कि ग्रामीणों की यदि कोई निजी/सार्वजनिक समस्या है या गाँव के विकास के संबंध में कोई मांग रखना चाहते हैं तो वे राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा के समक्ष उन्हें रख सकते हैं, जिन्हें हर हाल में पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा।
लोहारी राघो TV
LIVE
Lohari Top
लोहारी राघो में फिर उठी मनरेगा घोटाले की सड़ांध, सुर्खियों में आया लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 !
गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानी
राजनीति के जाम में फंसी राखीगढ़ी तक जाने वाली सड़क, सीएम घोषणा वाला हिसार-जींद हाईवे प्रोजेक्ट 11 साल बाद रद्द
लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी
लाइव अपडेट
- लोहारी राघो Today
- लोहारी राघो History
- Gadar Of लोहारी राघो
- लोहारी राघो Exclusive
- लोहारी राघो Analysis
- लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 !
- लोहारी राघो Crime
- लोहारी राघो Special
- लोहारी राघो Sports
- लोहारी राघो Gram Panchayt
- लोहारी राघो Ramlila
- लोहारी राघो Upcoming Events
संदीप कंबोज
BREAKING
Welcome to Harappa Village लोहारी राघो
इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम
खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर
जो छुपाया जा रहा है वही हम दिखाएंगे
हम किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं
हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ
Lohari Ragho News
Welcome to Harappa Village Lohari Ragho : इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम। देखें गाँव लोहरी राघो की आधिकारिक वेबसाइट — खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर