- शिक्षा, खेल, समाजसेवा, पशुपालन व विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले गाँव लोहारी राघो के स्टारों का होगा सम्मान
- राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा अपने कर कमलों से ट्राफियां व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर करेंगे सम्मानित
लोहारी राघो। अनाज मंडी लोहारी राघो में पहली बार आयोजित होने जा रहे ग्राम उत्सव कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले गाँव लोहारी राघो के प्रतिभावानों को भी सम्मानित किया जाएगा। (Talent-of-village-Lohari-Ragho-will-be-honored-for-the-first-time) गाँव लोहारी के जिस किसी भी होनहार ने शिक्षा, खेल, पशुपालन, समाजसेवा या किसी भी क्षेत्र में कोई उल्लेखनीय कार्य कर गाँव का मान बढ़ाया है, ऐसे सभी होनहारों को राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा अपने कर कमलों से विलेज स्टार अवार्ड व चमचमाती ट्राफियां प्रदान करेंगे। गाँव लोहारी राघो के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब गाँव की प्रतिभाओं को सार्वजनिक मंच पर उनके गाँव में ही उनके अपनों के बीच सम्मानित किया जा रहा हो। जय माँ दुर्गा धर्मशाला के प्रधान नंद किशोर चावला ने बताया कि जय माँ दुर्गा मंदिर कमेटी व समस्त ग्रामवासियों की तरफ से गाँव की प्रतिभाओं को सम्मानित करने का निर्णण लिया गया है। उन्होंने बताया कि गाँव लोहारी राघो में टेलेंट की कमी नहीं है। गाँव में ऐसी-ऐसी प्रतिभाएं हैं जिन्होंने अपनी मेहनत से गाँव का नाम देश-दुनिया में चमकाया है। वे सभी सम्मान की हकदार हैं। दुर्गा माता मंदिर कमेटी को लगा कि इन सभी विलेज स्टारों का उचित मान-सम्मान किया जाना जरुरी है तो हमने सर्वसम्मति से मिल-जुलकर इस पर निर्णय लिया और अलग-अलग क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं की सूची तैयार की। कल 20 फरवरी रविवार को इन सभी लोहारी राघो के प्रतिभावान स्टारों को राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा स्वंय अपने कर कमलों से ट्राफियां प्रदान कर सम्मानित करेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे कल प्रात: अनाज मंडी में ज्यादा से ज्यादा तादाद में पहुंचकर राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा के विचार सुनें और अपने गाँव की प्रतिभाओं की हौंसला आफजाई करें।
ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KZgDG5UKNuB5Ke24EdeZnj
ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो के फेसबुक पेज को फोलो करें
https://www.facebook.com/%E0%A4%90%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%95-%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%81%E0%A4%B5-%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%98%E0%A5%8B-126329482301535