- विद्यालय संस्थापक मास्टर बलवंत यादव ने प्रदान किया अवार्ड
| लोहारी राघो। नीट परीक्षा उतीर्ण कर न्यू आदर्श सीनियर सैकेंडरी स्कूल का नाम रोशन करने वाले छात्र कशिश भ्याना को सम्मानित करते न्यू आदर्श सीनियर सैकेंडरी स्कूल के संस्थापक मास्टर बलवंत यादव। |
www.lohariragho.in
लोहारी राघो/हिसार। नीट (नेशनल इलिजीबिलिटी कम इंट्रेस टेस्ट) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा उतीर्ण कर गाँव लोहारी राघो का नाम रोशन करने वाले कशिश भ्याना को आज न्यू आदर्श सीनियर सैकेंडरी स्कूल, लोहारी राघो द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।(New-Adarsh-Senior-Secondary-School-honored-Kashish-Bhayana-for-passing-the-NEET-exam) कशिश न्यू आदर्श सीनियर सैकेंडरी स्कूल का ही होनहार स्टूडेंट रहा है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में कशिश ने 96 फीसद अंकों से सफलता हासिल की थी। न्यू आदर्श सीनियर सैकेंडरी स्कूल के संस्थापक मास्टर बलवंत यादव ने आज कशिश भ्याना द्वारा नीट परीक्षा उतीर्ण कर विद्यालय तथा स्कूल का नाम चमकाने पर उन्हें बधाई दी तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। मास्टर बलवंत यादव ने कशिश के उज्जवल भविष्य की कामना की है। उल्लेखनीय है कि मात्र 20 वर्ष की आयु में नीट परीक्षा उतीर्ण करने वाले कशिश भ्याना गाँव लोहारी राघो निवासी किसान संजय भ्याना के बेटे हैं तथा इनकी माता सुष्मा भ्याना गाँव में बतौर आशा वर्कर कार्यरत हैं। क्योंकि कशिश भ्याना गाँव लोहारी राघो के पहले प्रतिभावान हैं जिन्होंने नीट परीक्षा उतीर्ण कर गाँव व अपने माता-पिता का नाम चमकाया है। कशिश भ्याना प्रारंभ से ही होनहार छात्र रहे हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में कशिश ने 96 फीसद तो 12वीं की परीक्षा में 95 फीसद अंक प्राप्त किए थे। कशिश की रुचि डॉक्टर बनने की थी तो वे नीट की तैयारी में जी-जान से जुट गए और अब उन्हें अपार सफलता मिली है। कशिश भ्याना के पिता संजय भ्याना पेशे से एक साधारण किसान हैं। मात्र साढ़े तीन एकड़ कृषि भूमि से वे घर का खर्च चलाते हैं। कशिश की सफलता से परिवार के साथ ही पूरे गांव में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर कशिश भ्याना के पिता संजय भ्याना, विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा विद्यार्थी मौजूद रहे।