- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में हुआ आयोजन
- जिलेभर से 85 धावकों ने लिया दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा
- जिला पार्षद उम्मीदवार रत्तन लाल बड़गुजर तथा सरपंच उम्मीदवार सोमनाथ संभरवाल व कृष्ण कम्बोज ने प्रदान किए पुरस्कार
| लोहारी राघो। 1600 मीटर(पुरुष) दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व त्तीय स्थान पर आने वाले विजेता धावक प्रतियोगिता आयोजक साधु सरोहा के साथ। |
लोहारी राघो। गाँव लोहारी राघो में शनिवार को 1600 मीटर(पुरुष) चौथी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें गाँव थुराना के संजीव पंडित ने सभी धावकों को पीछे छोड़ बाजी मार ली वहीं दूसरे स्थान पर उचाना के अंकित तो तीसरे स्थान पर माजरा के नसीब रहे।(Thurana-Sanjeev-ran-the-fastest-in-Lohari-Ragho-race-competition) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित इस दौड़ प्रतियोगिता में विजेता धावकों को समाजसेवी तथा वार्ड 29 से जिला पार्षद उम्मीदवार रत्तन लाल बड़गुजर, सरपंच उम्मीदवार सोमनाथ संभरवाल व कृष्ण कम्बोज ने पुरस्कार तथा मेडल प्रदान किए। इस दौड़ प्रतियोगिता में जिलेभर से 85 धावकों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रतियोगिता के आयोजक साधु सरोहा ने सभी मुख्य अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। दौड़ प्रतियोगिता को मुख्य अतिथियों ने हरी झंडी देकर रवाना किया। प्रतियोगिता के दौरान पहले स्थान पर रहे थुराना के संजीव को 1100 रुपए तथा मेडल प्रदान किया जबकि दूसरे स्थान पर आने वाले उचाना के अंकित को 700 रुपए व मेडल तथा तीसरे नंबर पर रहे नसीब को 500 रुपए तथा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में चौथे से लेकर 10वें स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों मोनू यादव, रवि, अनिल, रणदीप, काला तथा विनोद को 200 रूपए व मैडल प्रदान किए गए। 11वें से 25वें स्थान पर आने वाले खिलाड़ियोें को सैंडो व मेडल तथा 26वें से 40 वें स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वार्ड 29 से जिला पार्षद उम्मीदवार रत्तन लाल बड़गुजर ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से आपसी भाईचारा व प्रेम प्यार बढ़ने के साथ-साथ एक दूसरे से पहचान होती है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपनी प्रतिभा व हुनर का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने का भी आह्वान किया। दौड़ प्रतियोगिता के दौरान भावी सरपंच उम्मीदवार सोमनाथ संभरवाल ने कहा कि खेलों के आयोजन से जहां एक ओर खिलाड़ियों का शारीरिक विकास होता है वहीं खेलों से एक दूसरे के साथ आपसी प्रेम व भाईचारा बढ़ता है। समाज को संगठित करने में खेलों का अपना ही एक विशेष महत्व है। खेलों के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि खेलों में भी खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल है। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी पूरी रूचि देनी चाहिए। दौड़ प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि समाजसेवी व वार्ड नंबर 29 से जिला पार्षद उम्मीद्वार रत्तन लाल बड़गुजर, समाजसेवी कृष्ण लाल कम्बोज तथा भावी सरपंच उम्मीदवार सोमनाथ संभरवाल ने हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
| लोहारी राघो। दौड़ प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि भावी सरपंच उम्मीदवार सोमनाथ संभरवाल को स्मृति चिह्न भेंट करते प्रतियोगिता आयोजक साधु सरोहा। |
| लोहारी राघो। दौड़ प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि समाजसेवी तथा वार्ड 29 से जिला पार्षद उम्मीदवार रत्तन लाल बड़गुजर को स्मृति चिह्न भेंट करते प्रतियोगिता आयोजक साधु सरोहा। |
ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KZgDG5UKNuB5Ke24EdeZnj
ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो के फेसबुक पेज को फोलो करें
https://www.facebook.com/%E0%A4%90%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%95-%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%81%E0%A4%B5-%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%98%E0%A5%8B-126329482301535