- सर्वजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर चावला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिख उठाई मांग
हिसार/लोहारी राघो। गाँव लोहारी राघो में बढ़ती नशाखोरी से बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी के भविष्य को ध्यान में रखते हुए तथा गाँव तथा आस-पास के गाँवों में बढ़ रही चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने के मद्देनजर मंडी लोहारी राघो में पुलिस चौकी खुलवाए जाने की मांग की गई है। (Demand-to-open-police-chouki-in-Mandi-Lohari-Ragho) सर्वजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर चावला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखकर मंडी लोहारी राघो में तुरंत प्रभाव से पुलिस चौकी खोले जाने की मांग की है। इस पत्र की एक प्रति उन्होंने हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज को भी भेजी है। सीएम मनोहर लाल को भेजे पत्र में नंदकिशोर चावला ने बताया है कि जिला हिसार अंतर्गत आने वाला गाँव मंडी लोहारी राघो थाना नारनौंद से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर है और अभी तक लोहारी से नारनौंद के लिए कोई बस सेवा भी नहीं है। जब कोई घटना हो जाती है उस समय लोगों को अपने निजी वाहन से थाना नारनौंद में जाकर रपट दर्ज करवानी पड़ती है। उन्होंने बताया कि लोहारी राघो में मंडी के अतिरिक्त पंजाब नैशनल बैंक, दी हिसार सहकारिता बैंक की शाखा भी हैं। इसके अलावा मंडी में फैकस, हैफेड द्वारा किसानों की गेहूं, बाजरा, जीरा, कपास, सरसों की करोड़ों रुपये की खरीद की जाती है। मंडी लोहारी राघो में करीब 20 आढ़ती भी काम करते हैं जिनमेें से कई गाँव लोहारी राघो के अलावा आस-पास के दूसरे गाँवों से भी हैं। मंडी के पास ही एक पैट्रोल पम्प भी है और एक कोटन फैक्ट्री भी। इसके अलावा गाँव में दो सीनियर सैकेंडरी सकूल हैं। गाँव के बाजार में लगभग 500 दुकानें हैं। इस मंडी में डाटा, बयाना खेड़ा, हैबतपुर, गामड़ा, राखीगढ़ी, मोठ, गढ़ी अजीमा, ढाणी कुम्हारान, माजरा, गुराना, मसुदपुर, सिसाय आदि गाँवों के लोग समान लेने प्रति-दिन आते हैं। इसलिए भी मंडी में पुलिस चौकी खोला जाना बहुत जरुरी है।
आढ़ती से हो चुकी है लूट, नशाखोरी व सटोरियों, जुआरियों ने भी किया नाक में दम
नंदकिशोर चावला ने पत्र में सीएम को बताया है कि इस समय गाँव लोहारी राघो में चोरियां भी बहुत हो रही हंै। गत साल भी कुछ बदमाश यहाँ एक आढ़ती के कारिंदे को गोली मारकर करीब पौने चार लाख रुपए लूट ले गए थे। बदमाशों के मन में भय पैदा हो तथा वे भविष्य में किसी और आढ़ती या व्यवसायी को निशाना न बनाएं, इस लिहाज से यहाँ पुलिस चौकी का होना बहुत ही जरुरी है। उन्होंने बताया कि गाँव में युवक नशा भी बहुत करने लग गये हैं और गाँव में सट्टे व नशे का बाजार पूरी तरह से गर्म है। गाँव लोहारी राघो से अब तक कई बार पुलिस नशे की खेप बरामद कर चुकी है। अभी दो माह पहले ही यहाँ गाँव में कई क्विंटल गांजा पकड़ा गया था। गाँव के युवाओं को बर्बाद होने से बचाने के लिए नशे व नशे के सौदागरों पर लगाम लगाया जाना बहुत जरुरी है। इसलिए सीएम साहब से निवेदन है कि मंडी लोहारी राघो में सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस चौकी खोलने का कष्ट करें ताकि युवाओं को नशाखोरी व सट्टा व जुआ आदि की गंदी लत्त से बचाया जा सके और गाँव में चोरी की वारदातों पर भी लगाम लग सके।
ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KZgDG5UKNuB5Ke24EdeZnj
ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो के फेसबुक पेज को फोलो करें
https://www.facebook.com/%E0%A4%90%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%95-%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%81%E0%A4%B5-%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%98%E0%A5%8B-126329482301535