Type Here to Get Search Results !

लोहारी राघो TV

LIVE
Lohari Top
लोहारी राघो में फिर उठी मनरेगा घोटाले की सड़ांध, सुर्खियों में आया लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 ! गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानी राजनीति के जाम में फंसी राखीगढ़ी तक जाने वाली सड़क, सीएम घोषणा वाला हिसार-जींद हाईवे प्रोजेक्ट 11 साल बाद रद्द लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी

लाइव अपडेट

  • लोहारी राघो Today
  • लोहारी राघो History
  • Gadar Of लोहारी राघो
  • लोहारी राघो Exclusive
  • लोहारी राघो Analysis
  • लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 !
  • लोहारी राघो Crime
  • लोहारी राघो Special
  • लोहारी राघो Sports
  • लोहारी राघो Gram Panchayt
  • लोहारी राघो Ramlila
  • लोहारी राघो Upcoming Events
संदीप कंबोज
BREAKING
Welcome to Harappa Village लोहारी राघो इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर जो छुपाया जा रहा है वही हम दिखाएंगे हम किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ

Lohari Ragho News

Welcome to Harappa Village Lohari Ragho : इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम। देखें गाँव लोहरी राघो की आधिकारिक वेबसाइट — खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर

प्रति एकड़ 40 लाख रु मुआवजे की मांग पहुंची सीएम द्वार, राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को लिखा पत्र

  • हिसार-जींद स्टेट हाईवे के लिए अधिगृहित की जाने वाली जमीन के लिए लोहारी राघो के ग्रामीणों ने रखी थी मांग
  • 20  फरवरी को लोहारी राघो अनाज मंडी में आयोजित ग्राम उत्सव के दौरान कर गए थे वादा


 संदीप कम्बोज

हिसार/लोहारी राघो। हिसार-जींद स्टेट हाईवे वाया मसूदपुर-लोहारी-राखी के लिए अधिगृहित की जाने वाली जमीन के लिए प्रति एकड़ 40 लाख रुपए की दर से मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिख दिया है। (Rajya-Sabha-MP-Dr-Subhash-Chandra-wrote-a-letter-to-Chief-Minister-Manohar-Lal) वीरवार 10 मार्च को सीएम मनोहर लाल को भेजे पत्र में राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा ने बताया है कि हरियाणा सरकार के लोक निर्माण विभाग भवन एवं सड़क विभाग के प्रमुख अभियंता द्वारा पत्र क्रमांक 09/77/2019/-3 बी एंड आर (डब्ल्यु) ने 21 जनवरी 2019 को हिसार-जींद वाया मिर्जापुर, खरकड़ी,चैनत, मसूदपुर, लोहारी राघो, राखी शाहपुर, मिलकपुर, गुलकनी (रूट संख्या-4) के लिए 66 करोड़+33 करोड़ रुपए भूमि खरीदने तथा सड़क निर्माण के लिए दी हुई है। लोक निर्माण विभाग को रुट संख्या-4  मसूदपुर, लोहारी राघो, राखी शाहपुर  तक 47 एकड़ जमीन की आवश्यक्ता है। इसके लिए निदेशक,लैंड  रिकॉर्ड हरियाणा ने 27 दिसंबर 2021 को अपने पत्र क्रमांक डीएलआरई भूमि 2021 : 16796-16812 के तहत हिसार जिला उपायुक्त को आदेश दिया है कि मसूदपुर-लोहारी राघो-राखी शाहपुर, गामड़ा व डाटा की कुल 47 एकड़ भूमि किसानों से खरीद कर दिलाई जाए। परंतु इन गाँवों का कलेक्टर रेट साढ़े बारह लाख रुपए व 13 लाख रुपए प्रति एकड़ है जबकि लोक निर्माण विभाग भवन एवं सड़क शाखा हांसी को 25/26 लाख रुपए प्रति एकड़ भूमि करने की स्वीकृत्ति भी हरियाणा सरकार से 21 जनवरी 2019 को मिली है। गाँव लोहारी राघो तथा राखी गढ़ी प्राचीन ऐतिहासिक अंतर्राष्टÑीय हड़प्पा सभ्यता के अंतर्गत आते हैं। हरियाणा सरकार राखी गढ़ी में 30 करोड़ की लागत से म्यूजियम बना रही है। केंद्र सरकार ने भी अपने 2020-21 के बजट में राखी गढ़ी के लिए 600 करोड़ रूपए की घोषणा की है। जिस कारण मंडी लोहारी राघो तथा राखी गढ़ी में इस समय जमीन 50 से 60 लाख रूपए प्रति एकड़ के हिसाब से बेची जा रही है। अत: हिसार से जींद वाया मसूदपुर-लोहारी राघो की 47 एकड़ जमीन का मुआवजा 40 लाख रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से दिलाया जाए तथा हिसार-जींद रुट नंबर-4 का जल्द से जल्द काम शुरु किया जाए ताकि इस इलाके के ग्रामीण लोगों का करीब 20 किमी. का सफर कम हो तथा लोगों को धन व समय की बचत हो। बता दें कि 20 फरवरी को अनाज मंडी लोहारी राघो में आयोजित ग्राम उत्सव कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा ने गाँव लोहारी राघो के ग्रामीणों की मांग पर वादा किया था कि वे हिसार-जींद स्टेट हाईवे के लिए अधिगृहित की जाने वाली जमीन के लिए प्रति एकड़ 40 लाख रू की दर से मुआवजा दिलवाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बात करेंगे जिस पर अब उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र भेज 47 एकड़ भूमि का प्रति एकड़ 40 लाख रुपए की दर से मुआवजा देने के लिए मांग उठाई है।

यह होगा हिसार-जींद स्टेट हाईवे का पूरा रूट
हिसार से जींद इस नए स्टेट हाईवे पर मिर्जापुर, खरकड़ी, चैनत, मसूदपुर, मंडी लोहारी राघो, राखी शाहपुर, मिलकपुर, गुलकनी गाँव आएंगे जो आगे जाकर हांसी-जींद हाईवे-12 पर जाकर मिल जाएगा। इस रोड से पहले हिसार वासियों को जींद जाने के लिए हांसी से जींद वाया नारनौंद जाना पड़ता था और जींद, पानीपत,  करनाल, हरिद्वार के लोगों को वाया हांसी के रास्ते हिसार आना पड़ता था लेकिन अब हिसार-जींद नए स्टेट हाईवे के निर्माण के बाद करीब 20 किमी. का सफर कम होगा तथा धन व समय की भी बचत होगी। 


ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें 

 https://www.lohariragho.in/ 

लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें  

https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg

लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें  

https://www.facebook.com/groups/lohariragho

 लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें 

https://www.instagram.com/lohariragho/

लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें

https://twitter.com/LohariRagho


लोहारी राघो को
pinterest पर फोलो करें

https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/

लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KZgDG5UKNuB5Ke24EdeZnj

ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो के फेसबुक पेज को फोलो करें 

https://www.facebook.com/%E0%A4%90%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%95-%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%81%E0%A4%B5-%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%98%E0%A5%8B-126329482301535


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Body

Sandeep Kamboj

Sandeep Kamboj

"मैं संदीप कंबोज, लोहारी राघो की मिट्टी का एक छोटा सा अंश हूँ। मेरा उद्देश्य पत्रकारिता और ब्लॉगिंग के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध विरासत, विशेषकर हड़प्पा कालीन इतिहास को जीवंत रखना है। मेरा मानना है कि हमारी जड़ें जितनी गहरी होंगी, भविष्य का वृक्ष उतना ही विशाल होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं आपको अपने गाँव के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक बदलावों की यात्रा पर ले जाना चाहता हूँ।"

Hollywood Movies

🔔 खबरदार भारत

ब्रेकिंग न्यूज़ और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए Notifications Allow करें



अभी नहीं