- गाँव के इतिहास की गौरवगाथा को म्यूजिक के माध्यम से बयां करने वाला प्रदेश का पहला गाँव बनेगा लोहारी राघो
लोहारी राघो। ऐतिहासिक गाँव लोहारी की दास्तान अब आपको संगीत के जरिए भी सुनाई देगी। जल्द ही आपको गाँव लोहारी राघो में आयोजित होने वाले हर कार्यक्रम व शादी-ब्याह में एक धमाकेदार हरियाणवी डीजे गाना बजता सुनाई देगा जिस पर आपके पाँव खुद-ब-खुद थिरकने को मजबूर हो जाएंगे। (Sandeep-Kamboj-wrote-a-banging-Haryanvi-DJ-song-on-the-history-of-Lohari-Ragho) इस सोंग में गाँव लोहारी राघो के गौरवशाली इतिहास से लेकर गाँव की उपलब्धियों को बड़े ही सुंदर व दिलचस्प अंदाज में बयां किया गया है। गाँव के इतिहास की गौरवगाथा को म्यूजिक के माध्यम से बयां करने वाला लोहारी राघो अब हरियाणा प्रदेश का पहला गाँव बनने जा रहा है। अब से पहले किसी भी गाँव के इतिहास व वहाँ की उपलब्ध्यिों को लेकर स्पेशल कोई सोंग नहीं बनाया गया है। इस हरियाणवी डीजे सोंग के बोल कुछ इस प्रकार हैं, ‘‘हरियाणे की धरती पै इक गाम यो न्यारा सै, सारे गामां तै यो प्यारा, लोहारी राघो म्हारा सै’’ इस हरियाणवी डीजे सोंग में बताया गया है कि गाँव लोहारी राघो का ऐतिहासिक महत्त्व क्या है और 4 हजार साल पूर्व सिंधु घाटी सभ्यता के समय इसका वजूद क्या था। उस समय यहाँ के लोग क्या काम करते थे। गाँव लोहारी राघो के नामकरण के पीछे की कहानी आखिर क्या है। 17वीं शताब्दी में अवतार लेने वाले फकीर बख्शू शाह से लेकर गाँव लोहारी राघो की ऐतिहासिक रामलीला व गाँव का नाम गर्व से ऊंचा करने वाले शहीदों के बारे में भी जानकारी दी गई है। इस गाने में गाँव की वेबसाईट का भी जिक्र है जो स्वंय पत्रकार संदीप कम्बोज द्वारा ही तैयार की गई है। जल्द ही इस धमाकेदार डीजे गाने की शूटिंग शुरू की जाएगी। सभी दृश्य गाने के अनुसार गाँव लोहारी राघो में ही फिल्माए जाएंगे। हमें पूरी उम्मीद है कि गाँव लोहारी राघो के ग्रामीणों को यह गाना बेहद पसंद आने वाला है।
यह भी पढ़ें...
इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो
कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी
दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
https://lohariraghohisar.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें