- सोमनाथ संभरवाल का ग्रामीणों से वादा, ईमानदारी से करवाएंगे गाँव लोहारी राघो का विकास, भ्रष्टाचार का करेंगे सफाया
- लोहारी राघो को बनाएंगे सुपर मॉडल गाँव, पंचायत स्तर पर शुरू करेंगे नई योजनाएं
- ग्रामीणों को देंगे सारा हिसाब, ग्राम सभा की होगी नियमित मीटिंग
- ग्रामीणों से सुझाव लेकर ही करवाया जाएगा गाँव का विकास
- प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए शुरू होगी ‘ग्राम पंचायत होनहार प्रोत्साहन योजना’, आॅनलाइन शिक्षा के मद्देनजर पूरे गाँव को करेंगे वाई-फाई, लगवाएंगे सीसीटीवी
लोहारी राघो। हरियाणा में होने जा रहे आगामी पंचायत चुनाव के लिए भले ही अभी तक तारिख तय नहीं हो पाई है लेकिन प्रदेश के गाँवों में पंच-सरपंच, ब्लॉक पंचायत सदस्य व जिला पार्षद के लिए प्रचार-प्रसार शुरू हो गया है। ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो में भी पंचायत चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है।(interview-sarpanch-candidate-somnath-samberwal-lohari-ragho) सरपंच पद के लिए तैयारी कर रहे दावेदारों ने अपने-अपने तरीके से प्रचार तथा शक्ति प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कोई किसी नेता को गाँव में बुलाकर अपनी ताकत का अहसास करवा रहा है तो कोई भविष्य में राजनेताओं को गाँव में लाने की तैयारी में हैं। कुछ भी हो लोहारी राघो में इस बार सरपंच पद की जंग बहुत ही दिलचस्प होने वाली है। गाँव लोहारी राघो से सरपंच पद के लिए सबसे पहला दावा ठोंककर सोमनाथ संभरवाल ने अपने आप को राजनीति का धुरंधर समझने वाले सफेदपोशों को ललकारा है। सोमनाथ संबरवाल ने गाँव के विकास का जो रोडमैप तैयार किया है, उसे देख विरोधियों के पसीने छूटने लगे हैं। क्योंकि किसी भी विरोधी के पास गाँव के विकास का कोई विजन ही नहीं है। पूर्व के सरपंचों के कार्यकाल पर नजर दौड़ाई जाए तो अबसे पहले किसी सरपंच ने भी गाँव लोहारी राघो के विकास के बारे में 10 फीसद भी नहीं सोचा है। उल्टा गाँव लोहारी राघो पर भ्रष्टाचार का दाग लगाकर गाँव को बदनाम करने में भी इस गाँव की पंचायत ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। यह निवर्तमान सरपंच की बड़ी लापरवाही का ही नतीजा रहा है कि मनरेगा घोटाले में गाँव लोहारी राघो को बड़े स्तर पर बदनामी का दंश झेलना पड़ा। अब सोमनाथ संभरवाल सबसे पहले सरपंच पद के लिए चुनाव मैदान में कूदकर ग्रामीणों से वादा कर रहे हैं कि गाँव के माथे पर लगा भ्रष्टाचार रुपी दाग वो विकास कार्यों की झड़ी लगाकर पूरी तरह से धो डालेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से वादा किया है कि सरपंच बनने के बाद गाँव में जितने भी विकास कार्य करवाए जाएंगे, सभी में पूरे गाँव की सहमति ली जाएगी। ग्राम सभा की बैठक बुलाकर सार्वजनिक चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब पूर्व की पंचायतों की तरह बंद कमरे में अपने-अपने 5-10 लोगों के बीच मनमाने फैसले लेने की परंपरा हम बंद कर देंगे। हमारा मुख्य मकसद ही गाँव का विकास करना है न कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना। उन्होंने कहा कि ग्रामीण साथ दें तो वादा है गाँव को देश के नक्शे पर चमका देंगे। गाँव के विकास का ऐसा प्लान तैयार किया गया है कि पूरे भारतवर्ष में गाँव लोहारी राघो के नाम का डंका बजेगा। हम गाँव को दुनिया के नक्शे पर चमकाने की सोच लेकर चुनाव मैदान में उतर रहे हैं न कि सरकारी फंड डकारने व दूसरों को भ्रष्टाचार की छूट देने के लिए। उन्होंने एक वादा और किया कि गाँव में हर सरकारी योजना का लाभ सभी पात्र लोगों को ही दिलवाया जाएगा। एक भी योजना का लाभ किसी फर्जी व्यक्ति को नहीं लेने देंगे। सोमनाथ सम्भरवाल ने अपने गाँव के विकास को लेकर जो सपना संजोया है, वाकई काबिल-ए-तारिफ है। उनके मुताबिक वे अपने गाँव लोहारी राघो को सुपर मॉडल गाँव बनाना चाहते हैं। विकास के मामले में लोहारी राघो गाँव हिन्दुस्तान में पहले नंबर पर हो, ऐसी उनकी दिली तमन्ना है। गाँव के विकास का उन्होंने जो रोडमैप तैयार किया है, उसमें युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों, पशुपालकों, दुकानदारों से लेकर हर वर्ग का ख्याल रखा है। सबसे खास बात वे अपने गाँव में ग्राम पंचायत स्तर पर नई योजनाएं शुरू करने का वादा कर रहे हैं जिनमें सबसे महत्वपूर्ण गाँव को पूर्णतया वाई-फाई व सीसीटीवी कैमरा युक्त बनाने के साथ-साथ बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले गाँव के प्रतिभावान विद्याथियों को हर साल प्रोत्साहन देने के लिए पंचायत स्तर पर ‘ग्राम पंचाायत होनहार प्रोत्साहन योजना’ शुरू किए जाने का ऐलान किया है। जानें गाँव लोहारी राघो के विकास को लेकर सोमनाथ संभरवाल ने ग्रामीणों से क्या किए हैं वादे। बता रहे हैं विलेज ईरा के संपादक संदीप कम्बोज
सरपंच उम्मीदवार : सोमनाथ संभरवालग्राम पंचायत : लोहारी राघो
ब्लॉक : नारनौंद
जिला : हिसार
उम्र : 34 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता : बीए/बीएड, एमए/एमएड, पीएचडी में अध्य्यनरत
पार्टी : कोई नहीं
व्यवसाय : समाज सेवी
राजनीतिक/सामाजिक अनुभव : समाजसेवा में हमेशा से तत्पर
संदीप कम्बोज। विलेज ईरा
नारनौंद/हिसार। हरियाणा में ग्राम पंचायतों का कार्यकाल खत्म हुए एक वर्ष बीत चुका है और पंचायत चुनाव अभी अदालती कार्रवाई में उलझा है। लेकिन इस वक्त हरियाणा के लगभग हर गाँव में पंचायत चुनावों की ही चर्चा चल रही है और ग्रामीण मंथन में लगे हैं कि आखिर इस बार गाँव में सरपंच किसे बनाया जाए ? कई गाँवों में तो चुनाव लड़ने वाले संभावित उम्मीदवारों ने पहले से ही जनसंपर्क अभियान छेड़ रखा है वहीं कई गांवों में अभी किसी उम्मीदवार ने पत्ते नहीं खोले हैं। ग्राम पंचायत चुनाव की इस कड़ी में हम आपको जिला हिसार के खंड नारनौंद के गाँव लोहारी राघो में सरपंच पद के लिए चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे युवा चेहरे सोमनाथ सम्भरवाल से रु-ब-रु करवाने जा रहे हैं। 34 वर्षीय सोमनाथ सम्भरवाल एमए/एमएड हैं तथा पीएचडी में अध्य्यनरत हैं। उन्होंने अपने गाँव लोहारी राघो को सुपर मॉडल गाँव बनाने के साथ-साथ विकास के मामले में हिन्दुस्तान में नंबर वन गाँव बनाने का स्वप्न संजोया है। सोमनाथ के मुताबिक ग्राम पंचायतें यदि चाहें तो वे अपने गाँव में बिना भेदभाव विकास कार्य करवाकर व सामाजिक अभियान चलाकर गाँव के नाम बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकती हैं। पढ़िए विलेज ईरा द्वारा सोमनाथ संभरवाल के साथ किए गए सवाल व उनके द्वारा दिए गए जवाब: -
सवाल -1 : राजनीति में आने का आपका मकसद क्या है?
जवाब : मैं राजनीति नहीं जनसेवा के लिए चुनाव लड़ रहा हूँ। राजनीति तो पहले भी लोग करते रहे हैं। गाँव के हर आदमी को मूलभूत सुविधाएं मिलें तथा हर पात्र ग्रामीण को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, यह मेरा सबसे पहला कर्तव्य है। आम आदमी को सरकारी योजनाओं से जोड़ना इस पद का नैतिक कर्तव्य है और हम यही सोच लेके आये हैं।
सवाल -2 : क्या आपने इससे पहले भी कोई चुनाव लड़ा ?
जवाब : नहीं, मैं पहली बार जनसेवा भाव से चुनाव लड़ने जा रहा हूँ।
सवाल-3 : आप सरपंच ही क्यों बनना चाहते हैं ?
जवाब : सरपंच लोकतंत्र की सबसे छोटी और अहम इकाई है। भारत की करीब 70 प्रतिशत जनसंख्या गांवों में रहती है और सभी सरकारी योजनाओं एवं मूलभूत सुविधाओं के लिए ग्रामीण सरपंच से जुड़े होते हैं। आजादी के 73 वर्ष बाद भी हमारे गाँवों में बहुत सुविधायें उपलब्ध नहीं हैंै। जिसके लिए सरपंच सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। अगर सरपंच अपने दायित्व का पालन पूर्ण रूप से करे तो हम देश की तस्वीर बदल सकते हैं। नेक सोच और दृढ़ संकल्प के साथ जनसेवा के लिए सरपंच पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है।
सवाल-4 : वर्तमान में आपके गांव की सबसे बड़ी समस्याएं क्या हैं ?
जवाब : गाँव लोहारी राघो में कोई एक-दो नहीं समस्याएं ही समस्याएं हैं। गाँव को शिक्षा, चिकित्सा से लेकर तमाम तरह की मूलभूत सुविधाओें की दरकार है। गाँव में 10+2 का विद्यालय होने के बावजूद भी यहाँ कोमर्स, सार्इंस विषयों की पढ़ाई नहीं हो रही। न ही गाँव में कोई प्राथमिक चिकित्सा केंद्र (पीएचसी) है। गाँव में न कोई ग्राम सचिवालय है न खेल स्टेडियम और न ही कोई पार्क। ढ़ेरों समस्याएं हैं जिनकी मैंने बहुत लंबी लिस्ट तैयार की है। ग्रामीणों ने मौका दिया तो गाँव की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाएगा।
सवाल-5 : ग्रामवासियों को कैसे विश्वास दिलाएंगे कि गाँव के विकास कार्यों में कोई भ्रष्टाचार नहीं होगा?
जवाब : हर माह ग्राम सभा की मिटिंग बुलाएंगे और इसमें पूरे गाँव को न्यौता देंगे। ग्रामीणों के सुझाव लिए जाएंगे तथा उन्हें लागू भी किया जाएगा। गांव के युवा वर्ग को भी जिम्मेदारी सौंपंगे। समय-समय पर ग्रामवासियों को काम काज का लेखा-जोखा दिखायेंगे। गाँव के विकास कार्यों में न भ्रष्टाचार करेंगे और न ही किसी को करने की छूट देंगे।
सवाल-6 : क्या आपको विश्वास है कि गाँव के लोग आपके साथ हैं ?
जवाब : गाँव अब जागरुक हो चुके हैं। अब वो जमाना गया जब गाँवों के लोगों को कोई प्रलोभन देकर वोट डलवा लिए जाते थे। गाँवों की नई युवा पीढ़ी अब शिक्षित है जो सही गलत का अंतर बहुत ही अच्छे से समझती है। और गाँव के युवा एक मजबूत प्रतिनिधि चाहते हैं जो पढ़ा-लिखा हो, गाँव का विकास चाहता हो, अपने गाँव की समस्याओं को अधिकारियों के सामने रख सके। गलत को गलत कहने की हिम्मत रखता हो और सबसे बड़ी बात सभी ग्रामीणों के सम्पर्क में हो। आज के समय में सभी काम आॅनलाईन हो गये हैं। केवल 10वीं पास उम्मीदवार गांव का विकास कर दे, इस बात पर संदेह होता है। एक योग्य प्रतिनिधि के लिए जो कसौटी होती है उस पर हम खरे उतरते हैं और गांव के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हंै। शायद यही कारण है मुझे पूरे गांव से प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है।
सवाल-7: अपने गाँव के वोटरों के नाम क्या संदेश देना चाहेंगे?
जवाब : गलत उम्मीदवार का चयन आपके साथ-साथ पूरे गाँव के लिए हानिकारक होता है। 5 साल के लिए गांव का विकास रूक जाता है जिसका असर गाँव के हर परिवार पर पड़ता है। गरीब आदमी सुख-सुविधाओं से वंचित रह जाता है। आने वाली पीढ़ी इसके लिए हमें जिम्मेदार ठहरायेगी। इस बार आप जातिवाद और परिवारवाद से बाहर निकलकर एक योग्य उम्मीदवार का चयन करें और अपने अधिकार का सही उपयोग करें। यदि गाँववासियों को मेरे विचार और नियत पर विश्वास है तो एक बार मौका जरूर देकर देखें। किसी भी कीमत पर ग्रामीणों का विश्वास टूटने नहीं दूंगा। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि जो भी वादे मैंने ग्रामीणों से किए हैं, सरपंच बनने के बाद उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा।
सोमनाथ संभरवाल ने गाँव लोहारी राघो के ग्रामीणों से किए हैं ये वादे
- गाँव लोहारी राघो को विकास में बनाएंगे हिन्दुस्तान में नंबर वन
- गाँव के पात्र ग्रामीणों को दिलवाएंगे सभी सरकारी योजनाओं का लाभ
- पूरे गाँव को करेंंगे वाई-फाई, लगवाएंगे सीसीटीवी व एटीएम मशीन
- पूरे गाँव के सभी वार्डों में बगैर भेदभाव करवाएंगे समान विकास
- सरकारी स्कूल में शुरू करवाएंगे कॉमर्स, सार्इंस, मैथ व मेडिकल की कक्षाएं
- युवाओं के लिए सरकारी भर्तियों के आॅनलाईन फार्म भरने की करेंगे नि:शुल्क व्यवस्था
- सरकारी स्कूल में लागू करवाएंगे एनसीसी व एनएसएस
- कक्षा पहली से एमए तक प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली लड़कियों को पंचायत की तरफ से दी जाएगी प्रोत्साहन राशि
- खेलों में लड़कियों के बेहतरीन प्रदर्शन पर शुरू करेंगे प्रोत्साहन भत्ता योजना
- गाँव के खेतों की मिट्टी की करवाएंगे नियमित जांच ताकि बढ़े फसल उत्पादन
- ग्राम सचिवालय का करवाएंगे निर्माण, 24 घंटे बिजली का भी करेंगे प्रबंध
- हर माह ग्राम होगी सभा की बैठक, लोगों से सुझाव लेकर करवाएंगे लागू
- गाँव में हर साल आयोजित होगा पशु मेला, पशुपालकों को देंगे प्रोत्साहन
- नशाखोरी पर लगाएंगे लगाम, शराब के ठेके करवाएंगे गाँव से बाहर
- गाँव में हर साल होगा खेलों का आयोजन, युवाओं को उपलब्ध करवाएंगे खेलों का सामान व खेल किट
- साल में एक बार हर ग्रामीण का करवाएंगे फ्री हेल्थ चेकअप
- गाँव में बनवाएंगे दूध का बूथ
- न भ्रष्टाचार करेंगे न करने देंगे
ये है गाँव के विकास का रोडमैप
- गाँव में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था करवाएंगे।
- मनरेगा में हर माह कम से कम 7 दिन और अधिक से अधिक 10 दिन काम दिलवाएंगे।
- घर-घर जाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे और पात्र ग्रामीणों को उनका लाभ दिलवाएंगे।
- लोहारी राघो से डाटा सड़क को चौड़ा करवाएंगे।
- दिव्यांगों की पेंशन बनवाएंगे तथा उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाएंगे।
- गाँव के मजदूरों के लिए मजदूर यूनियन बनवाएंगे और उनकी कॉपी नि:शुल्क बनवाएंगे।
- गाँव में ज्योतिबा फुले पुस्कालय खुलवाएंगे।
- गाँव में शहीद उधम सिंह, डॉ. बी आर अंबेडकर व सर छोटू राम के नाम से पार्क बनवाएंगे।
- संत गुरु रविदास जी के नाम से ज्ञान केंद्र खुलवाएंगे।
- गाँव के लोगों को रोजगार दिलाने के लिए बैंक से लोन दिलवाने में सहायता करेंगे।
- गाँव के सभी रास्तों को पक्का करवाएंगे तथा लाईट की व्यवस्था करेंगे।
- गाँव में गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था करेंगे।
स्वास्थ्य क्षेत्र में करेंगे ये सुधार
- गाँव में समय-समय पर स्वच्छ भारत अभियान चलाएंगे। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे।
- गाँव के जिन घरों में अभी तक भी शौचालय नहीं बने हैं, वहां शौचालय बनवाएंगे।
- गाँव के हर प्रमुख चौक-चौराहे पर डस्टबीन जरुर रखवाएंगे।
- गाँव में जनसंख्या के हिसाब से सफाईकर्मियों की नियुक्ति करवाएंगे।
- गाँव के वृद्धों के लिए हर 6 माह के अंतराल पार आंखों के फ्री आई कैंप लगवाएंगे।
युवाओं के लिए हैं ये प्लान
- गाँव में शहीद चंद्रशेखर आजाद के नाम से नि:शुल्क जिम खुलवाएंगे।
- श्री गुरु नानक द९व जी के नाम से फ्री कंप्युटर सेंटर व संत कबीरदास जी के नाम से फ्री कोचिंग सेंटर खुलवाएंगे।
- प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले बच्चों के लिए आने-जाने व रहने-खाने की व्यवस्था करेंगे।
- शहीद भगत सिंह के नाम से खेल स्टेडियम का निर्माण करवाएंगे।
- गाँव में यूथ क्लब व खेल समिति का गठन करेंगे।
- गाँव में आने वाली सरकारी बसों के फेरे बढ़वाएंगे ताकि विद्यार्थी परेशान न हों।
किसान मजदूरों के लिए योजना
- गाँव में दूध की बिक्री के लिए सरकारी डेयरी खुलवाएंगे।
- पशुपालन के लिए ग्रामीणों को लोन दिलवाएंगे तथा हर साल गाँव में पशु प्रतियोगिताओं का आयोजन करेंगे।
- किसानों-मजदूरों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे व इनका लाभ दिलवाएंगे।
- गाँव की अनाज मंडी में नकदी फसलों की बिक्री करवाएंगे।
महिलाओं के लिए करेंगे ये काम
- महिला साक्षरता मिशन चलाएंगे तथा महिलाओं के लिए स्क्लि सेंटर खोलेंगे।
- सावित्री बाई फुले फ्री सिलाई सेंटर।
- महिला सशक्तिकरण टीम का करेंगे गठन
- स्वरोजगार के लिए बैंक लोन दिलवाएंगे।
- मुफ्त सेनेट्री पेड के लिए मशीन लगवाएंगे।
ये है ग्राम पंचायत होनहार प्रोत्साहन योजना
ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KZgDG5UKNuB5Ke24EdeZnj
ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो के फेसबुक पेज को फोलो करें
https://www.facebook.com/%E0%A4%90%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%95-%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%81%E0%A4%B5-%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%98%E0%A5%8B-126329482301535