- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में होगा आयोजन
www.lohariragho.in लोहारी राघो। गाँव लोहारी राघो में आगामी 12 मार्च को पुरुषों की 1600 मीटर चौथी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। (Fourth-race-competition-in-Lohari-Ragho-on-March-12) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित होने वाली इस दौड़ प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों पर ईनामों की बौछार की जाएगी। प्रतियोगिता के आयोजक साधु सरोहा ने बताया कि प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने धावक को 1100 रूपए का पुरस्कार व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार दूसरे स्थान पर आने वाले धावक को 700 रूपए व मेडल, तीसरे स्थान पर 500 रूपए व मेडल प्रदान किए जाएंगे। दौड़ प्रतियोगिता में चौथे से लेकर 10वें स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को 200 रूपए व मैडल, 11वें से 25वें स्थान पर सैंडो व मेडल तथा 26वें से 40 वें स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। दौड़ प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि समाजसेवी व वार्ड नंबर 29 से जिला पार्षद उम्मीद्वार रत्तन लाल बड़गुजर, समाजसेवी कृष्ण लाल कम्बोज तथा भावी सरपंच उम्मीदवार सोमनाथ संभरवाल होंगे। दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 8813074151 पर संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 50 रुपए इंट्री फीस रखी गई है। प्रतियोगिता आयोजकों ने युवाओं से इस दौड़ प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।