![]() |
| लोहारी राघो। पंजाबी धर्मशाला में कोरोना की सैंपलिंग को आई चिकित्सकों की टीम पर पुष्प वर्षा कर स्वागत करते गाँव के युवा। तस्वीर : लोहारी राघो.com |
लोहारी राघो. com
लोहारी राघो। विश्वव्यापी जानलेवा बीमारी कोरोना (कोविड-19) से जंग में अग्रणी भूमिका निभा रहे चिकित्सकों व मेडिकल स्टाफ का गाँव लोहारी राघो में पहुंचने पर युवाओं ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। कोई ताली बजा रहा था तो कोई बरसा रहा था फूल। कोरोना योद्धाओं के स्वागत का नजारा देखते ही बन रहा था। बता दें कि हिसार से चिकित्सकों व मेडिकल स्टाफ की टीम आज गाँव लोहारी राघो में कोरोना के सैंपल लेने व ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए पहुंची थी। पंजाबी धर्मशाला में पहुंचने पर चिकित्सकों की टीम का गाँव के युवाओं ने फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया। युवाओं का कहना था कि ये ही असली कोरोना योद्धा हैं जो अपनी जान की परवाह किए बगैर दिन-रात सेवा में जुटे में हैं। चिकित्सकों की टीम में डॉ. संदीप कुमार, हेल्थ इंस्पेक्टर कृष्ण गिल, एमपीएचडब्ल्यु डॉ. राजकुमार, बीईई दिलबाग सिंह, एलटी डॉ. सुभाष चंद्रा, आईए सुरेंद्र कुमार, एएनएम ज्ञान देवी व सक्षम युवा अनिल व विकास मौजूद रहे। पुष्प वर्षा कर चिकित्सकों का स्वागत करने वाले युवाओं मेें मनीष भारती जांगड़ा, रविंद्र मलिक, दीप कुमार, अमन, सत्यवान व बलवान भोरिया समेत अनेक युवा शामिल रहे। भव्य स्वागत से अभिभूत चिकित्सकों ने युवाओं का तहे दिल से धन्यवाद किया।
50 ग्रामीणों के लिए सैंपल , वीरवार तक आएगी रिपोर्ट
आज गाँव लोहारी राघो में कोरोना जाँच के लिए 50 ग्रामीणों के सैंपल लिए गए। इसके साथ ही बीपी, शुगर व कैंसर के भी सैंपल लिए गए। गाँव लोहारी राघो स्थित सब हेल्थ सेंटर के एमपीएचडब्ल्यु डॉ. राजकुमार ने बताया कि आज लिए गए सैंपल की रिपोर्ट 27 अगस्त तक आने की उम्मीद है।

Go corona 🙏
ReplyDeleteGo corona go
ReplyDeleteGo corona
ReplyDelete