![]() |
| लोहारी राघो। पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कोरोना जाँच शिविर में एक महिला की जाँच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। फोटो : लोहारी राघो.com |
- पंजाबी धर्मशाला में आयोजित हुआ शिविर
- चिकित्सकों ने ग्रामीणों को कोरोना से बचाव की दी जानकारी
- ब्लड प्रैशर, शुगर, कैंसर जाँच को भी लिए गए सैंपल
- मेडिकल टीम का युवाओं ने फूल बरसाकर किया भव्य स्वागत
![]() |
| एक घर में परिवार को कोरोना से बचाव की जानकारी देते स्वास्थ्य कर्मी। |
प्रवीन खटक। लोहारी राघो.com लोहारी राघो। लाइलाज महामारी कोरोना (कोविड-19) से इंसानी जंग जारी है। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग द्वारा गाँव-गाँव कोरोना जाँच शिविर लगाकर ग्रामीणों के कोरोना सैंपल लिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज स्वास्थ्य विभाग की टीम गाँव लोहारी राघो में सैंपल लेने पहुंची। यहाँ पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कोरोना जाँच शिविर में 50 ग्रामीणों के सैंपल लिए गए जिनकी रिपोर्ट अगले दो दिन तक आने की संभावना है। गाँव लोहारी राघो स्थित सब हेल्थ सेंटर के एमपीएचडब्ल्यु डॉ. राजकुमार ने बताया कि इस शिविर में कोरोना के साथ-साथ बीपी, शुगर व कैंसर के भी सैंपल लिए गए। इसके साथ ही हिसार से आई चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए भी जागरूक किया। कोरोना जाँच शिविर में डॉ. संदीप कुमार, हेल्थ इंस्पेक्टर कृष्ण गिल, एमपीएचडब्ल्यु डॉ. राजकुमार, बीईई दिलबाग सिंह, एलटी डॉ. सुभाष चंद्रा, आईए सुरेंद्र कुमार, एएनएम ज्ञान देवी व सक्षम युवा अनिल व विकास ने सेवाएं दी।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर भी ग्रामीणों को कोरोना से बचाव बारे जागरूक किया तथा उनकी स्वास्थ्य जांच की। इससे पूर्व चिकित्सकों व मेडिकल स्टाफ का गाँव लोहारी राघो में पहुंचने पर युवाओं ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया।




