- अब कहां गए खाद की किल्लत न होने के हरियाणा सरकार के दावे
- सर्वजन समाज पार्टी ने किसानों का किया समर्थन
लोहारी राघो। एक तरफ तो हरियाणा सरकार कह रही है कि प्रदेश में किसानों को खाद, बीज दवाओं की कोई कमी नहीं रहेगी लेकिन सरकार के इन दावों की पूरी तरह से पोल खुलती नजर आ रही है। जिला हिसार के नारनौंद अंतर्गत गांव मंडी लोहारी राघो में यूरिया की किल्लत के चलते मारामरी मची है। मंडी लोहारी राघो में यूरिया लेने के लिए किसानों को लंबी लाइनें लगानी पड़ रही हैं। यूरिया किल्लत से परेशान किसानों ने अब हल्के के सफेदपोश नेताओं व समाजसेवा का ढ़ोंग रचकर नेतागिरी चमकाने वाले सफेदपोशों को चेताया है कि यह दिन वो कभी भुलेंगे नहीं। जब ये नेता वोट मांगने आएंगे, तब इन्हें करारा सबक सिखाया जाएगा। किसानों ने यूरिया को लेकर सरकार के दावों को पूरी तरह से झूठा बताया।
बता दें कि बुधवार को गांव लोहारी राघो में केवल दो ही ट्रक यूरिया पहुंचा। किसानों को जैसे ही खाद आने की भनक लगी, तो लाईनें लगनी शुरु हो गई। वीरवार सुबह से ही लोहारी राघो अनाज मंडी में लंबी-लंबी लाईनें लग गई थी लेकिन दोपहर होते-होते मारामारी शुरु हो गई। खाद को लेकर किसानों के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई और नौबत विवाद तक आ पहुंची। किसान अपने टैÑक्टरों, बैलगाड़ियों व मोटरसाईकिलों आदि पर खाद लेने पहुंचे थे। मंडी में सैकड़ों वाहनों का जमावड़ा लगा है। किसानों को आधार कार्ड के आधार पर यूरिया खाद बांटा गया। अनाज मंडी लोहारी राघो में खाद लेने पहुंचे किसानों में राजकुमार राजू, प्रवीन, हरि सिंह, मनोज शर्मा, कृष्ण, विनोद रमेश, बनारसी, दारा, साबू राम मोठ, रणबीर, संदीप, प्रकाश व राजीव सैनी ने बताया कि इस बार उन्हें पूरा खाद नहीं दिया जा रहा है जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले डीएपी के लिए परेशान रहे अब यूरिया के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है।
15 दिसंबर को सौंपा था यूरिया किल्लत को लेकर ज्ञापन
सर्वजन समाज पार्टी के राष्टÑीय अध्यक्ष नंद किशोर चावला ने बताया कि यूरिया किल्लत को लेकर अभी 15 दिसंबर को वे किसानों के साथ हैफेड के डीएम कर्ण लोहान व डिप्टी डायरेक्टर विनोद फोगाट से मिले थे तथा मंडी लोहारी राघो समेत आस-पास के दर्जनभर गांवों की यूरिया किल्लत के संबंध में ज्ञापन सौंपकर अवगत करवाया था लेकिन आज 15 दिन बीत जाने के बावजूद भी यूरिया की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
मंडी लोहारी राघो में 15 हजार बैग की है जरुरत, विभाग पर खानापूर्ति करने के आरोप
मंडी लोहारी राघो सोसायटी से गांव लोहारी राघो के अलावा सिसाय,डाटा, गुराना, हैबतपुर, राखी गढ़ी, मोठ, गढ़ी अजिमा समेत कई गांवों के किसान खाद लेने आते हैं। किसानों का कहना है कि यहां करीब 15 हजार बैग यूरिया की जरुरत है लेकिन विभाग महज एक-दो गाड़ी भेजकर खानापूर्ति कर रहा है। सरकार व विभागकी नाकामी की वजह से किसानों को भयंकर ठंड में भी लाईनों में लगना पड़ रहा है।
किसानों ने दी चेतावनी यूरिया दो, वरना देंगे धरना
यूरिया किल्लत से परेशान मंडी लोहारी राघो व आस-पास के गांवों के किसानों ने अब सरकार व प्रशासन को चेतावनी दी है कि जल्दी से मंडी लोहारी राघो में यूरिया की समस्या का समाधान करें नहीं तो वे मजबूरन धरना लगाने को मजबूर होंगे जिसकी सारी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। सर्वजन समाज पार्टी के अध्यक्ष नंद किशोर चावला ने किसानों का समर्थन करते हुए कहा है कि वे हमेशा से ही किसानों के साथ हैं तथा किसानों की मांगों व धरने का समर्थन करते हैं।
क्या कहतें है अधिकारी
जब यूरिया की किल्ल को लेकर हैफेड के डीएम कर्ण लोहान ने कहा कि सभी गांवों में यूरिया भेजा गया है। पीछे से जितना यूरिया आ रहा है साथ ही साथ गाँवों में भेजा जा रहा है। लोहारी राघो में भी कल ही यूरिया भेजा गया है। पर्याप्त मात्रा में यूरिया के लिए मांग भेजी गई है। जैसे ही यूरिया आएगा, लोगों को सामान्य तरीके से उपलब्ध करवा दिया जाएगा। वहीं जब इस बारे कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर विनोद फौगाट से उनके मोबाईल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो बार-बार फोन करने पर भी उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
गाँवों की धड़कन विलेज ईरा समाचार पत्र को पढ़ने के लिए जल्दी से लोगिन करें
विलेज ईरा के फेसबुक पेज को लाईक व फोलो करने के लिए नीचे दिए लिंक पर करें क्लिक
https://www.facebook.com/www.villageera.in/
विलेज ईरा के फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर करें ज्वाईन
https://www.facebook.com/groups/villageeeranews
विलेज ईरा से ट्विटर पर जुड़ें
https://twitter.com/VillageEra
विलेज ईरा के यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राईब करें