- किसान संजय भ्याना के बेटे हैं कशिश भ्याना
- कशिश ने माता-पिता तथा गुरुजनों को दिया उपलब्धि का श्रेय
हिसार। नीट (नेशनल इलिजीबिलिटी कम इंट्रेस टेस्ट) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में गाँव लोहारी राघो के एक होनहार ने बड़ी सफलता हासिल की है।(Farmer-son-Kashish-Bhayana-cleared-the-NEET-exam-and-brightened-the-name-of-Lohari-Ragho) छोटे से किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले कशिश भ्याना ने नीट परीक्षा उतीर्ण कर गाँव लोहारी राघो समेत जिला हिसार का नाम रोशन किया है। मात्र 20 वर्ष की आयु में नीट परीक्षा उतीर्ण करने वाले कशिश भ्याना गाँव लोहारी राघो निवासी किसान संजय भ्याना के बेटे हैं तथा इनकी माता सुष्मा भ्याना गाँव में बतौर आशा वर्कर कार्यरत हैं। कशिश भ्याना की इस सफलता पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। उन्हें लगातार फोन पर बधाई संदेश मिल रहे हैं। कशिश भ्याना की इस शानदार उपलब्धि पर गाँव लोहारी राघो को नाज है। क्योंकि कशिश भ्याना गाँव लोहारी राघो के पहले प्रतिभावान हैं जिन्होंने नीट परीक्षा उतीर्ण कर गाँव व अपने माता-पिता का नाम चमकाया है। कशिश भ्याना प्रारंभ से ही होनहार छात्र रहे हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में कशिश ने 96 फीसद तो 12वीं की परीक्षा में 95 फीसद अंक प्राप्त किए थे। कशिश की रुचि डॉक्टर बनने की थी तो वे नीट की तैयारी में जी-जान से जुट गए और अब उन्हें अपार सफलता मिली है। कशिश भ्याना के पिता संजय भ्याना पेशे से एक साधारण किसान हैं। मात्र साढ़े तीन एकड़ कृषि भूमि से वे घर का खर्च चलाते हैं। कशिश की सफलता से परिवार के साथ ही पूरे गांव में हर्ष का माहौल है। गाँव लोहारी राघो व क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
अब उत्तराखंड के गडवाली गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट में लिया दाखिला
गाँव लोहारी राघो की धरती पर अरोड़ा परिवार की फुलवारी 'धन धन बाबा जोध सचियार' के अंश वंश कशिश भ्याना रुपी पौधा अंकुरित हुआ जिसे सिंचने में अरोड़ा समाज के साथ-साथ न्यू आदर्श सीनियर सैकेंडरी स्कूल लोहारी राघो तथा नारनौंथ स्थित टैगोर सीनियर सैकेंडरी स्कूल ने कली का रुप देने में अहम भूमिका निभाई। अब इस कली ने फूल बनने के लिए उत्तराखंड के गढ़वाल में स्थित वीर चंद्र सिंह गडवाली गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च में एडमिशन ले लिया है।
ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KZgDG5UKNuB5Ke24EdeZnj
ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो के फेसबुक पेज को फोलो करें
https://www.facebook.com/%E0%A4%90%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%95-%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%81%E0%A4%B5-%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%98%E0%A5%8B-126329482301535