- सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर लोहारी राघो पहुंची हरियाणा रोडवेज की बस
- ग्रामीणों से आह्वान नारनौंद, जींद, कैथल, पिहोवा, अम्बाला, जीरकपुर व चंडीगढ़ यात्रा करने के लिए ज्यादा से ज्यादा उठाएं बस सेवा का लाभ
विलेज ईरा न्यूज
हिसार/हांसी। राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा का बहुत-बहुत धन्यवाद। उनके द्वारा लोहारी राघो के ग्रामीणों से किया गया एक वादा पूरा हो गया है।(Thanks-Dr-Subhash-Chandra-Hansi-Lohari-Ragho-Chandigarh-bus-service-started-from-today) हांसी से चंडीगढ़ (वाया सिसाय-लोहारी-मोठ-माजरा प्याऊ) नई बस सेवा शुरु हो गई। सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर जब यह बस लोहारी बस स्टैंड पहुंची तो ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे तथा वे बार-बार डॉ. सुभाष चंद्रा का तहे दिल से आभार जता रहे थे। ग्रामीणों ने कई साल बाद आज राजधानी चंडीगढ़ की डायरेक्ट बस को अपने गाँव में देखा तो खुश होना लाजिमी था। शाम को यही बस 7 बजकर 20 मिनट पर लोहारी राघो पहुंची। गाँव लोहारी राघो के लोगों को इस बस सेवा से अब डबल फायदा होगा। देर सांय हांसी जाने के लिए लोहारी राघो से कोई बस सेवा नहीं है लेकिन अब चंडीगढ़ वाली बस के आरंभ हो जाने से शाम 7 बजे उपरांत भी यात्रियों को गाँव से हांसी के लिए बस मिलेगी। आज पहले दिन कई ग्रामीणों ने चंडीगढ़ तो कई ने जींद, कैथल व अम्बाला तक के सफर का लुत्फ उठाया। ग्रामीणों का कहना था कि वे तो आस ही छोड़ चुके थे कि कभी उनके गाँव से भी राजधानी चंडीगढ़ के लिए डायरेक्ट बस जाएगी। क्योंकि गाँव के लोग बार-बार इलाके के नेताओं के समक्ष चंडीगढ़ बस सेवा को पुन: बहाल करने की मांग रख चुके थे लेकिन किसी भी नेता ने उनकी एक न सुनी। ग्रामीणों की मानें तो वे इलाके के नेताओं के उन कार्यकर्ताओं को भी इस बारे अवगत करवा चुके थे जो गाँव लोहारी राघो में रहने वाले हैं। लेकिन किसी भी कार्यकर्ता ने उनकी मांग को सही तरीके से नहीं रखा। अब डॉ. सुभाष चंद्रा द्वारा चंडीगढ़ बस सेवा की मांग पूरी किए जाने के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर है तथा अब उन्हेंं पूरी उम्मीद है कि बरवाला-लोहारी राघो-नारनौंद बस सेवा भी जल्द शुरु हो जाएगी। बता दें कि कुछ साल पहले तक गाँव लोहारी राघो से चंडीगढ़ के लिए बस सेवा की शुरूआत की गई थी लेकिन यात्रियों की कम संख्या के चलते इसे बंद कर दिया गया था। अब इस रुट के गाँव सैनीपुरा, बीड़फार्म, सिसाय, गौशाला, लोहारी राघो, गढ़ी अजीमा व मोठ के लोगों को चंडीगढ़, जींद, कैथल, अंबाला आदि जाने के लिए करीब डेढ़ घंटा पहले घर से निकलना पड़ता था। लेकिन आज से ग्रामीणों को अपने गाँवों में ही यह बस मिलनी शुरु हो गई है। उल्लेखनीय है कि अभी गत सप्ताह रविवार 20 फरवरी को राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा गाँव लोहारी राघो स्थित अनाज मंडी में में आयोजित ग्राम उत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गाँव लोहारी राघो के ग्रामीणों की मांग पर हांसी-चंडीगढ़ वाया सिसाय-लोहारी राघो-मोठ बस सेवा जल्द से जल्द शुरू करने का वादा किया था। इस वादे को उन्होंने एक सप्ताह के भीतर ही पूरा कर दिया है।
यह है हांसी-लोहारी राघो-चंडीगढ़ नई बस का टाईम
यह बस हांसी बस स्टैंड पर काउंटर नंबर 12 से सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर चंडीगढ़ के लिए निकलेगी। सिसाय, सैनपुरा, लोहारी राघो, गढी अजीमा, मोठ, माजरा प्याऊ, नारनौंद, जींद होते हुए सीधा चंडीगढ़ जाएगी और वापस चंडीगढ़ से हांसी के लिए यही बस 1 बजकर 30 मिनट पर रवाना होगी, जो वाया अंबाला, कैथल, जींद, नारनौंद, माजरा, प्याऊ मोठ लोहारी राघो, सिसाय होते हुए हांसी बस स्टैंड पहुंचेगी। यह पहली बस सेवा होगी जो हांसी के गांवों से होकर गुजरेगी।
बरवाला से सीधे जुड़ जाएगा लोहारी राघो
20 फरवरी को राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा गाँव लोहारी राघो स्थित अनाज मंडी में में आयोजित ग्राम उत्सव कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की मांग पर नारनौंद-लोहारी राघो-बरवाला के बीच बस सेवा शुरू करने का भी वादा किया था। इस रुट पर भी बस सेवा जल्द शुरू होने जा रही है। विभाग के अधिकारी इसके लिए काम कर रहे हैं। इस रुट पर बस सेवा शुरु हो जाने से गाँव मोठ, गढ़ी अजीमा तथा लोहारी राघो सीधे बरवाला से जुड़ जाएंगे।
लोहारी राघो में बनेगा चौपटा
नारनौंद-लोहारी राघो-बरवाला बस सेवा शुरु हो जाने के बाद गाँव लोहारी राघो में भी चौपटा बन जाएगा। क्योंकि हांसी-सिसाय-उचाना-नरवाना रुट पर बसें पहले से ही चल रही हैं। गाँव लोहारी राघो भी इसी मार्ग पर स्थित है।
ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KZgDG5UKNuB5Ke24EdeZnj
ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो के फेसबुक पेज को फोलो करें
https://www.facebook.com/%E0%A4%90%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%95-%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%81%E0%A4%B5-%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%98%E0%A5%8B-126329482301535