- राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा ने गाँव लोहारी राघो के ग्रामीणों द्वारा रखी 11 मांगों के अतिरिक्त किया एक और वादा
- जय माँ दुर्गा धर्मशाला के प्रधान नंद किशोर चावला ने दी जानकारी
विलेज ईरा न्यूज
हिसार। गाँव लोहारी राघो में लंबे समय से चली आ रही पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) की मांग भी अब पूरी होने वाली है। (PHC-to-be-built-in-Lohari-Ragho) राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा ने गाँव लोहारी राघो में पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) के निर्माण का वादा किया है बशर्ते गाँव इसके लिए डेढ़ एकड़ जमीन का इंतजाम करके दे। जय माँ दुर्गा धर्मशाला के प्रधान नंद किशोर चावला ने बताया कि गाँव लोहारी राघो में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी कमी है। गाँव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र न होने के चलते ग्रामीणों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जब इस बारे राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा को अवगत करवाया गया तो उन्होंने गाँव में पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) निर्माण की मांग को मान लिया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए गाँव को डेढ़ एकड़ जमीन का इंतजाम करके देना होगा। उसके बाद पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा गत 20 फरवरी को अनाज मंडी लोहारी राघो में आयोजित ग्राम उत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों द्वारा रखी गई सभी 11 मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया था। हिसार-जींद स्टेट हाइवे के लिए अधिगृहित की जाने वाली जमीन का प्रति एकड़ 40 लाख मुआवजे की मांग पर उन्होंने कहा था कि वे इस बाबत वे जल्द से जल्द डीसी हिसार प्रियंका सोनी से बात करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने गाँव लोहारी राघो की तरफ से रखी गई हांसी-चंडीगढ़ वाया लोहारी राघो रोडवेज बस सेवा को भी दो-चार दिन में ही पुन: शुरू करने का वादा किया था जो कि कल से शुरू होने जा रही है। इसके साथ ही अनाज मंडी लोहारी राघो में दूसरा शैड बनाए जाने, लोहारी-बयानाखेड़ा मार्ग को पक्का किए जाने, मंडी में बैंक खुलवाए जाने का वादा करने के साथ-साथइसके अलावा ग्रामीणों ने गाँव में बढ़ती नशाखोरी व चोरियों पर लगाम लगाए जाने के लिए गाँव में पुलिस चौकी खुलवाए जाने, बरवाला-नारनौंद वाया लोहारी राघो बस सेवा शुरू करने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मेडिकल व नॉन मेडिकल की कक्षाएं शुरू करवाए जाने, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार द्वारा गाँव लोहारी राघो में किसान सेंटर खोलने के किए गए वादे को पूरा करने की मांगें प्राथमिकता के आधार पर रखी जिन्हें राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा ने अगले 2-3 माह में पूरा करने का आश्वासन दिया।