Type Here to Get Search Results !

लोहारी राघो TV

LIVE
Lohari Top
लोहारी राघो में फिर उठी मनरेगा घोटाले की सड़ांध, सुर्खियों में आया लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 ! गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानी राजनीति के जाम में फंसी राखीगढ़ी तक जाने वाली सड़क, सीएम घोषणा वाला हिसार-जींद हाईवे प्रोजेक्ट 11 साल बाद रद्द लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी

लाइव अपडेट

  • लोहारी राघो Today
  • लोहारी राघो History
  • Gadar Of लोहारी राघो
  • लोहारी राघो Exclusive
  • लोहारी राघो Analysis
  • लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 !
  • लोहारी राघो Crime
  • लोहारी राघो Special
  • लोहारी राघो Sports
  • लोहारी राघो Gram Panchayt
  • लोहारी राघो Ramlila
  • लोहारी राघो Upcoming Events
संदीप कंबोज
BREAKING
Welcome to Harappa Village लोहारी राघो इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर जो छुपाया जा रहा है वही हम दिखाएंगे हम किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ

Lohari Ragho News

Welcome to Harappa Village Lohari Ragho : इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम। देखें गाँव लोहरी राघो की आधिकारिक वेबसाइट — खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर

खुशखबरी : हांसी से चंडीगढ़ वाया सिसाय-लोहारी राघो-मोठ-माजरा प्याऊ नई बस सेवा 28 फरवरी से

  • राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा ने 20 फरवरी को गाँव लोहारी राघो अनाज मंडी में ग्राम उत्सव के दौरान ग्रामीणों से किया था वादा 
  • हांसी स्टैंड पर काउंटर नंबर 12 पर लगेगी बस ,प्रात: 6.15 पर चंडीगढ़ के लिए होगी रवाना 
  • चंडीगढ़ से दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर होगी वापसी 
  • सैनीपुरा, बीड़फार्म, सिसाय, गौशाला, लोहारी राघो, गढ़ी अजीमा व मोठ, ढ़ाणी कुम्हारान के ग्रामीणों को होगा फायदा



विलेज ईरा। अजय शर्मा 

हिसार/हांसी। राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा द्वारा गाँव लोहारी राघो के ग्रामीणों से किया गया एक वादा पूरा हो गया है। हांसी से चंडीगढ़ (वाया सिसाय-लोहारी-मोठ-माजरा प्याऊ) नई बस सेवा की सोमवार 28 फरवरी से शुरुआत होने जा रही है। (Hansi-Lohari-Ragho-Chandigarh-new-bus-service-will-start-from-Monday) इस बस सेवा के शुरु हो जाने से इस रुट के ग्रामीणों की एक बड़ी पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। हांसी के स्टेशन सुपरवाइजर एसएस राजीव ने बताया कि हांसी से चंडीगढ़ एक नई बस सेवा शुरू करने जा रहे हैं जो 28 फरवरी सोमवार को हांसी बस स्टैंड से सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर चंडीगढ़ के लिए निकलेगी। उन्होंने बताया कि यह बस हांसी स्टैंड पर काउंटर नंबर 12 पर लगेगी। यह बस सिसाय, लोहारी, मोठ माजरा प्याऊ, नारनौंद, जींद होते हुए सीधा चंडीगढ़ जाएगी और वापस चंडीगढ़ से हांसी के लिए यही बस 1 बजकर 30 मिनट पर रवाना होगी, जो वाया अंबाला, कैथल, जींद, नारनौंद, माजरा, प्याऊ मोठ लोहारी राघो, सिसाय होते हुए हांसी बस स्टैंड पहुंचेगी। यह पहली बस सेवा होगी जो हांसी के गांव से होकर गुजरेगी। बता दें कि कुछ साल पहले तक गाँव लोहारी राघो से चंडीगढ़ के लिए बस सेवा की शुरुआत की गई थी लेकिन यात्रियों की कम संख्या के चलते इसे बंद कर दिया गया था। अब इस रुट के गाँव सैनीपुरा, बीड़फार्म, सिसाय, गौशाला, लोहारी राघो, गढ़ी अजीमा व मोठ के लोगों को चंडीगढ़, जींद, कैथल, अंबाला आदि जाने के लिए करीब डेढ़ घंटा पहले घर से निकलना पड़ता था। लेकिन सोमवार से ग्रामीणों को अपने गाँवों में ही यह बस मिलेगी। उल्लेखनीय है कि अभी गत सप्ताह रविवार 20 फरवरी को राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा गाँव लोहारी राघो स्थित अनाज मंडी में में आयोजित ग्राम उत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गाँव लोहारी राघो के ग्रामीणों की मांग पर हांसी-चंडीगढ़ वाया सिसाय-लोहारी राघो-मोठ बस सेवा जल्द से जल्द शुरु करने का वादा किया था। इस वादे को उन्होंने एक सप्ताह के भीतर ही पूरा कर दिया है। 

नारनौंद-लोहारी राघो-बरवाला बस सेवा भी जल्द 

20 फरवरी को राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा गाँव लोहारी राघो स्थित अनाज मंडी में में आयोजित ग्राम उत्सव कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की मांग पर नारनौंद-लोहारी राघो-बरवाला के बीच बस सेवा शुरु करने का भी वादा किया था। इस रुट पर भी बस सेवा जल्द शुरु होने जा रही है। विभाग के अधिकारी इसके लिए काम कर रहे हैं। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Body

Sandeep Kamboj

Sandeep Kamboj

"मैं संदीप कंबोज, लोहारी राघो की मिट्टी का एक छोटा सा अंश हूँ। मेरा उद्देश्य पत्रकारिता और ब्लॉगिंग के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध विरासत, विशेषकर हड़प्पा कालीन इतिहास को जीवंत रखना है। मेरा मानना है कि हमारी जड़ें जितनी गहरी होंगी, भविष्य का वृक्ष उतना ही विशाल होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं आपको अपने गाँव के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक बदलावों की यात्रा पर ले जाना चाहता हूँ।"

Hollywood Movies

🔔 खबरदार भारत

ब्रेकिंग न्यूज़ और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए Notifications Allow करें



अभी नहीं